46,882 पदों पर शिक्षक भर्ती, नोटिफिकेशन, ऑनलाइन आवेदन तिथि और परीक्षा शेड्यूल की जानकारी BPSC TRE 4 Notification 2026

By
On:
Follow Us

BPSC TRE 4 Notification 2026: क्या आप बिहार शिक्षक पद के लिए इंतजार कर रहे हैं? तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परीक्षा नियंत्रक ने 16 अप्रैल 2026 को TRE-4 भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि TRE-4 का नोटिफिकेशन 19 या 20 अप्रैल को जारी किया जाएगा और फॉर्म भरने की प्रक्रिया 25 या 26 अप्रैल से शुरू होगी। इस बार कुल 46,882 पदों पर शिक्षकों का चयन किया जाएगा। परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित होगी। आवेदन online माध्यम से किया जाएगा।

विवरणजानकारी
आयोगBihar Public Service Commission (BPSC)
पद का नामTeacher (शिक्षक) – TRE-4
कुल पद46,882
नोटिफिकेशन जारी होने की संभावित तारीख19 या 20 अप्रैल 2026
आवेदन शुरू होने की संभावित तारीख25 या 26 अप्रैल 2026
परीक्षा की तारीख22 से 27 सितंबर 2026
आवेदन का माध्यमOnline
Official Websitebpsc.bih.nic.in

नोटिफिकेशन में देरी क्यों हुई?

BPSC के परीक्षा नियंत्रक ने खुद इस सवाल का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि देरी के दो-तीन कारण थे। पहला, Guest Teacher के मामले में अटका हुआ डेटा अब शिक्षा विभाग से प्राप्त हो गया है। दूसरा, Minority Welfare Department में महिला आरक्षण को लेकर एक त्रुटि थी जिसे भी सुधार लिया गया है। इसके अलावा इस बार कुछ और बदलाव भी किए गए हैं जिनकी वजह से थोड़ा समय लगा। परीक्षा नियंत्रक ने साफ कहा — “अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी करें, परीक्षा होगी।”

परीक्षा की तारीख पहले से तय है

वैसे देखा जाए तो परीक्षा को लेकर कोई अनिश्चितता नहीं है। BPSC पहले ही घोषणा कर चुका है कि TRE-4 की परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि परीक्षा से तीन महीने पहले question paper और अन्य तैयारियों पर ध्यान दिया जाता है और अभी जून तक पर्याप्त समय है। यानी नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन और तैयारी दोनों साथ-साथ चलाने का वक्त आ गया है।

इस बार फॉर्म भरने में क्या-क्या बदला?

ध्यान देने वाली बात यह है कि TRE-4 भर्ती में फॉर्म भरने का तरीका पिछली बार से अलग है। दो प्रमुख बदलाव किए गए हैं।

पहला — इस बार form भरते समय ही अभ्यर्थियों को बिहार के 38 जिलों में से अपनी choice देनी होगी, इसलिए इसे सोच-समझकर और सावधानी से भरें।

दूसरा — पिछली बार कई बार ऐसा होता था कि अभ्यर्थी को payment का confirmation मिल जाता था लेकिन BPSC के पास payment नहीं पहुंचती थी और bank को settle करने में दो-तीन दिन लग जाते थे। इस समस्या को दूर करने के लिए इस बार नियम यह है कि पहले payment करनी होगी, उसके बाद ही form भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।

ऐसे करें Online Apply

TRE-4 का नोटिफिकेशन 19 या 20 अप्रैल 2026 को जारी होने की संभावना है और आवेदन 25 या 26 अप्रैल से शुरू होंगे। आप समझ सकते हैं कि इस बार payment पहले करनी है और उसके बाद form भरना है — इस नए क्रम का खास ध्यान रखें। नीचे दिए steps को follow करें।

  • BPSC की official website bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • TRE-4 Notification का link खोलें और पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें।
  • सबसे पहले Application Fee का payment करें।
  • Payment confirm होने के बाद online form खुलेगा — उसे भरें।
  • 38 जिलों में से अपनी district choice सावधानी से चुनें।
  • जरूरी documents upload करें।
  • Final submit करने से पहले पूरा form एक बार जांच लें।
  • Submit के बाद form का printout निकालकर रखें।

Important Links

विवरणलिंक
Official NotificationAvailable Soon
Online ApplyAvailable Soon
Official Website
Click Here