UP Board Result 2026 Link:जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में हिस्सा लिया था, वे सभी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP की तरफ से क्लास 10 और 12 के रिजल्ट को जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, परिणाम को जारी करने की सटीक तारीख और समय की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले सालों के पैटर्न को देखें तो इस बार यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। 2024 और 2025 दोनों साल रिजल्ट 20 अप्रैल को आया था। इस बार यूपी बोर्ड कॉपी जांच का काम 4 अप्रैल तक चला और 652 एग्जाम सेंटर के 34,637 छात्रों के प्रैक्टिकल अंक दर्ज करने के लिए विंडो 6 और 7 अप्रैल को दोबारा खोली गई। इन सब प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद रिजल्ट तैयार होगा और अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में जारी होने की पूरी संभावना है।
UP Board Result 2026 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
| परीक्षा का नाम | यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 |
| कक्षा | 10वीं और 12वीं |
| कुल छात्र | 55 लाख से अधिक |
| रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख | 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच |
| आधिकारिक वेबसाइट | upmsp.edu.in / upresults.nic.in |
| रिजल्ट देखने के तरीके | वेबसाइट, DigiLocker, UMANG App, SMS |
किन-किन तरीकों से चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कई तरीकों से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे। UPMSP ने रिजल्ट चेक करने के लिए कई प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए हैं। नीचे सभी तरीकों की पूरी जानकारी दी गई है।
ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट कैसे चेक करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूपी बोर्ड क्लास 10 या क्लास 12 रिजल्ट 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- वहां मांगे गए विवरण जैसे रोल नंबर और स्कूल कोड भरें।
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर यूपी बोर्ड परिणाम खुल जाएगा।
- अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
DigiLocker से रिजल्ट कैसे चेक करें
- digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें।
- अपने मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
- सर्च बार में UPMSP टाइप करें और बोर्ड को सेलेक्ट करें।
- क्लास 10 या 12 रिजल्ट 2026 का ऑप्शन चुनें।
- रोल नंबर डालें और अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
UMANG App से रिजल्ट कैसे चेक करें
- अपने फोन में UMANG App खोलें या umang.gov.in पर जाएं।
- सर्च में UPMSP या UP Board लिखकर सर्च करें।
- रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं और कक्षा चुनें।
- रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।
SMS से रिजल्ट कैसे चेक करें
- अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।
- UP10 रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजें — क्लास 10 के लिए।
- UP12 रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजें — क्लास 12 के लिए।
- कुछ ही देर में SMS के जरिए रिजल्ट की जानकारी मिल जाएगी।
मार्कशीट में कौन-कौन सी डिटेल्स होंगी
- छात्र का नाम
- छात्र की जन्मतिथि
- रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- जिला और स्कूल कोड
- समूह कोड
- विषयवार प्रैक्टिकल अंक
- विषयवार थ्योरी अंक
- कुल अंक और अधिकतम अंक
- परिणाम और डिविजन
- पासिंग स्टेटस
UP Board Result 2026 सभी ऑफिशियल लिंक
| प्लेटफॉर्म | किसके लिए | लिंक |
|---|---|---|
| UPMSP ऑफिशियल वेबसाइट | क्लास 10 और 12 रिजल्ट | Click Here |
| UP Results पोर्टल | क्लास 10 और 12 रिजल्ट | Click Here |
| DigiLocker | डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड | Click Here |
| UMANG App / वेबसाइट | मोबाइल से रिजल्ट चेक | Click Here |
रिजल्ट को चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और स्कूल कोड जैसे जरूरी क्रेडेंशियल का यूज करना होगा। यूपी बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपियों की जांच का काम 4 अप्रैल तक चला। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़ी किसी भी नई जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


