NEET UG 2026 Admit Card : नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाऊनलोड करें

|
On: April 26, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

NEET UG 2026 Admit Card:: NEET UG 2026 परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड  आज 26 अप्रैल को जारी कर दिए हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर  एक्टिव हो गया है हैं। NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को होनी है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना Application Number और Password तैयार रखना होगा। ध्यान रखें कि NTA एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजती  इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करके कम से कम 3-4 प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

NEET UG 2026 Admit Card Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामNEET UG 2026
आयोजक संस्थाराष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख27 अप्रैल 2026
परीक्षा की तारीख3 मई 2026 (रविवार)
परीक्षा का तरीकाऑफलाइन (Pen & Paper)
परीक्षा की अवधि3 घंटे 20 मिनट
आधिकारिक वेबसाइटneet.nta.nic.in

NEET City Slip पहले ही जारी हो चुकी है

एडमिट कार्ड से पहले NTA ने NEET UG 2026 की City Intimation Slip जारी कर दी है। इस स्लिप में छात्र अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं और यात्रा की योजना पहले से बना सकते हैं। ध्यान रखें कि City Slip एडमिट कार्ड नहीं है — परीक्षा केंद्र में जाने के लिए आधिकारिक एडमिट कार्ड जरूरी है। City Slip से सिर्फ यह पता चलता है कि परीक्षा किस शहर में होगी।

NEET UG 2026 Admit Card कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “NEET UG 2026 Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।
  • Application Number, Date of Birth और Security Pin दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • PDF डाउनलोड करें और 3-4 प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड पर क्या-क्या जानकारी होगी?

NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड पर निम्न जानकारियां दर्ज होंगी — उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का पता, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर, और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें। कोई भी गलती मिलने पर तुरंत NTA से संपर्क करें।

एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?

अगर डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड में किसी तरह की गलती दिखे तो परीक्षा से पहले NTA से तुरंत संपर्क करें। NTA की ईमेल आईडी neet@nta.ac.in पर मेल करके गलती की जानकारी दें। परीक्षा के दिन तक गलती ठीक करवाना जरूरी है क्योंकि गलत जानकारी वाले एडमिट कार्ड से परेशानी हो सकती है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड न हो तो क्या करें?

  • ब्राउजर का Cache और Cookies साफ करें।
  • दूसरे ब्राउजर या डिवाइस से कोशिश करें।
  • इंटरनेट कनेक्शन चेक करें।
  • रात के समय या सुबह जल्दी लॉगिन करें जब वेबसाइट पर ट्रैफिक कम हो।
  • फिर भी समस्या हो तो NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

परीक्षा के दिन साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज

  • प्रिंटेड NEET UG 2026 Admit Card (अनिवार्य)।
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
  • कोई एक वैध फोटो ID — आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID या पासपोर्ट।
  • दिव्यांग छात्रों के लिए PwD सर्टिफिकेट।
  • Self-Declaration Form (यदि आवश्यक हो)।

NEET UG 2026 Admit Card से जुड़ी जरूरी बातें

  • NTA एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजती, इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।
  • किसी भी परिस्थिति में Duplicate Admit Card जारी नहीं किया जाएगा।
  • काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने तक एडमिट कार्ड संभाल कर रखें।
  • एडमिट कार्ड मिलने का मतलब यह नहीं कि उम्मीदवार पात्र है — पात्रता की जांच आगे के चरणों में होगी।
  • एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

NEET UG 2026 परीक्षा की जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा की तारीख3 मई 2026 (रविवार)
परीक्षा का तरीकाऑफलाइन (Pen & Paper)
कुल समय3 घंटे 20 मिनट
विषयPhysics, Chemistry, Biology

Important Links

लिंक का नामलिंक
NEET UG 2026 Admit Card डाउनलोडClick Here
NEET City Intimation SlipClick Here
NTA आधिकारिक वेबसाइटClick Here
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now