8वें वेतन आयोग में चपरासी से IAS तक किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी, देखें पूरी लिस्ट 8th Pay Commission Salary

Published on: May 9, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

8th Pay Commission Salary Chart: अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या आपके घर में कोई सरकारी नौकरी करता है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। 8वें वेतन आयोग को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है और हर कर्मचारी यही जानना चाहता है कि उसकी सैलरी में आखिर कितना इजाफा होगा। आयोग की टीम इन दिनों अलग-अलग राज्यों में बैठकें कर रही है और कर्मचारियों की मांगें सुन रही है। दिल्ली, पुणे और उत्तराखंड में बैठकें हो चुकी हैं। कर्मचारी संगठनों ने मिनिमम बेसिक सैलरी ₹69,000 और फिटमेंट फैक्टर 3.83 रखने की मांग रखी है। अगर यह मांग मान ली जाती है तो चपरासी से लेकर IAS अधिकारी तक  हर किसी की सैलरी में बड़ा बदलाव आ सकता है।

फिटमेंट फैक्टर का आसान गणित

बहुत से कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर का नाम सुनते हैं लेकिन यह समझ नहीं आता कि यह काम कैसे करता है। दरअसल यह एक गुणांक होता है जिससे आपकी मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नई सैलरी तय की जाती है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिसकी वजह से न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी। अब कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि इस बार फिटमेंट फैक्टर 3.83 रखा जाए। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर यह मांग मंजूर हो गई तो न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से एक झटके में ₹69,000 के करीब पहुंच जाएगी। इसके अलावा महंगाई भत्ते और HRA सहित दूसरे भत्तों में भी तीन गुना तक बढ़ोतरी हो सकती है और 30 साल की नौकरी में पांच बार प्रमोशन मिलने की भी बात कही जा रही है।

यह भी देखें –  फिटमेंट फैक्टर 3.83 और पुरानी पेंशन बहाली पर जोर, NC-JCM ने रखीं 15 बड़ी मांगें

8वें वेतन आयोग के बाद कितनी होगी आपकी सैलरी  –  यहां देखें सैलरी कैलकुलेशन

लोअर लेवल कर्मचारियों की सैलरी में कितना उछाल आएगा?

गौरतलब है कि सरकारी कर्मचारियों में सबसे बड़ी तादाद लेवल-1 से लेवल-5 तक के कर्मचारियों की है। इनमें वे लोग आते हैं जो रोज सुबह उठकर दफ्तर जाते हैं, चपरासी का काम करते हैं, फाइलें उठाते हैं, क्लर्क के तौर पर काम करते हैं। यानी सरकारी मशीनरी की असली रीढ़। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर इन कर्मचारियों की सैलरी कुछ इस तरह बदल सकती है।

लेवलपदमौजूदा बेसिकसंभावित नई बेसिक
लेवल-1चपरासी, अटेंडेंट₹18,000₹69,000
लेवल-2लोअर डिवीजन₹19,900₹76,000
लेवल-3कांस्टेबल, कुशल कर्मचारी₹21,700₹83,000
लेवल-4ग्रेड-डी स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क₹25,500₹97,000
लेवल-5₹29,200₹1.11 लाख

मिड लेवल कर्मचारियों का फायदा?

लेवल-6 से लेवल-9 तक के कर्मचारियों में टीचर, रेलवे कर्मचारी, सीनियर क्लर्क और तकनीकी पदों पर काम करने वाले लोग आते हैं। वैसे देखा जाए तो इस वर्ग के कर्मचारियों को इस बार सबसे ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि इनकी मौजूदा सैलरी न तो बहुत ज्यादा है और न ही बहुत कम। इन्हें हर महीने घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और EMI सब मैनेज करनी पड़ती है। 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर इनकी सैलरी लगभग तीन से चार गुना तक बढ़ सकती है।

लेवलमौजूदा बेसिकसंभावित नई बेसिक
लेवल-6₹35,400₹1.35 लाख
लेवल-7₹44,900₹1.72 लाख
लेवल-8₹47,600₹1.82 लाख
लेवल-9₹53,100₹2.03 लाख

सीनियर की सैलरी कहाँ पहुंचेगी?

लेवल-13 से लेवल-18 तक Joint Secretary, Additional Secretary और Cabinet Secretary जैसे बड़े अधिकारी आते हैं। इन पदों तक पहुंचने में एक सरकारी कर्मचारी की पूरी जिंदगी लग जाती है। आप समझ सकते हैं कि इस स्तर पर सैलरी में absolute numbers में सबसे बड़ा jump देखने को मिलेगा। 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर इन अधिकारियों की संभावित नई बेसिक सैलरी इस प्रकार हो सकती है।

लेवलमौजूदा बेसिकसंभावित नई बेसिक
लेवल-13₹1.23 लाख₹4.71 लाख
लेवल-14₹1.44 लाख₹5.52 लाख
लेवल-15₹1.82 लाख₹6.97 लाख
लेवल-18₹2.50 लाख₹9.57 लाख

अभी यह सिर्फ मांग है

बता दें कि अभी जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वे कर्मचारी संगठनों की मांग पर आधारित अनुमान हैं, सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 8वें वेतन आयोग का गठन 18 महीने की समयसीमा के साथ हुआ है और अनुमान है कि आयोग अपनी रिपोर्ट 2027 के मध्य तक सरकार को सौंपेगा। फिटमेंट फैक्टर का अंतिम फैसला रिपोर्ट आने और सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा। इसलिए इन आंकड़ों को अभी संभावित अनुमान के तौर पर ही लें और आयोग की आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार करें।

Join Join