Peon Vacancy: माध्यमिक विद्यलयों में आउटसोर्सिंग पर चपरासी की भर्ती, 10वीं पास का सीधा चयन

|
On: June 25, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
ParticularsDetails
Vacancies105
Job PostPeon
Qualification10th Pass
Last Apply Date28 Jun, 2026
Application Fee₹00/-

UP School Peon Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यूपी के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अनुचर यानी Peon के पदों पर आउटसोर्स आधार पर नियुक्ति की जा रही है। यूपी के कई जनपदों में कुल 105 रिक्त पदों पर सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून 2026 निर्धारित है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को बिना देरी किए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए

UP School Peon Recruitment 2026 Overview

ParticularsDetails
Vacancies105
Job PostPeon (परिचारक/अनुचर)
Qualification10th Pass
Age Limit18 से 40 वर्ष
Salary₹11,079 प्रतिमाह
Last Apply Date28 Jun, 2026

पदों का विवरण

अलीगढ़ मंडल के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में आउटसोर्स के आधार पर अनुचर (Peon) के कुल 105 रिक्त पदों पर नया चयन सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। यह भर्ती M/s Deepti Enterprises के माध्यम से संचालित की जा रही है और रिक्ति की प्रकृति Third Party आधार पर है। चयनित उम्मीदवारों को प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापिका के निर्देशानुसार कार्यालय अभिलेखों की रख-रखाब, प्रायोगशाला, पुस्तकालय, विद्यालय साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था एवं विद्यालय की अन्य गतिविधियों से संबंधित कार्य करने होंगे। आरक्षणानुसार रिक्त/शेष पदों का विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

वर्गSCSTOBCEWS
पद संख्या21012911

 

UR (सामान्य)कुल पद
43105

कार्यस्थल जनपद विवरण

यह भर्ती विशेष रूप से अलीगढ़ मंडल के चार जनपदों के लिए है। आप समझ सकते हैं कि मंडल आधारित इस नियुक्ति प्रक्रिया में केवल उन्हीं उम्मीदवारों को आवेदन का अधिकार है जो संबंधित जनपद के स्थायी निवासी हों।

क्र.सं.राज्यजनपद
1उत्तर प्रदेशअलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस

शैक्षिक योग्यता Peon Bharti

इस नौकरी के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता SSC यानी हाईस्कूल (10वीं) पास निर्धारित की गई है। शिक्षा समूह, वर्ग और विषय के लिए All Stream, All Degree और All Subject मान्य हैं। वैसे देखा जाए तो आज के दौर में जब अधिकांश सरकारी पदों के लिए स्नातक की डिग्री जरूरी होती है, वहीं केवल 10वीं पास पर माध्यमिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति का यह अवसर उन युवाओं के लिए बेहद खास है जो अभी उच्च शिक्षा पूरी नहीं कर पाए हैं। एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि इस पद के लिए साइकिल चलाने का अनुभव अनिवार्य रखा गया है, इसलिए आवेदन से पहले इस शर्त का ध्यान जरूर रखें।

Also Read – UP Rojgar Mela Bharti 2026: सेवायोजन से राज्यभर में रोजगार मेला, जानें जिलेवार वैकेंसी और आवेदन प्रक्रिया

UPSRLM Recruitment 2026: यूपी ग्रामीण आजीविका मिशन में 3447 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी

UP Anganwadi Recruitment 2026 आंगनवाड़ी कार्यकत्री के  पदों पर निकली वैकेंसी, ऑनलाइन आवेदन शुरू

ECCE Educator Vacancy 2026: ईसीसीई एजुकेटर के पदों पर भर्ती, जानें पात्रता, वेतन और आवेदन प्रक्रिया

आयु सीमा एवं वेतन Peon Salary

इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष (सामान्य वर्ग) निर्धारित है। सीधी बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को ₹11,079 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा और वेतन सीमा 10,001 से 20,000 रुपये के बीच रखी गई है। इसके अतिरिक्त चयनित कर्मचारियों को EPF यानी कर्मचारी भविष्य निधि और ESIC यानी कर्मचारी राज्य बीमा निगम की सुविधा भी दी जाएगी। यह सुविधाएं कर्मचारी को आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती हैं जो किसी भी नौकरी में बेहद जरूरी मानी जाती हैं।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन के समय और साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ रखने होंगे। सभी मूल अभिलेखों के साथ फोटो कॉपी के दो सेट भी अनिवार्य रूप से साथ लाएं।

  • शिक्षा योग्यता के मूल अभिलेख (हाईस्कूल प्रमाण पत्र)
  • आधार कार्ड की मूल प्रति
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • सभी अभिलेखों की फोटो कॉपी के दो सेट
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र (संबंधित जनपद का)

निवास संबंधी जरूरी नियम

इस भर्ती में एक बेहद अहम शर्त यह है कि केवल अलीगढ़ मंडल के जनपदों (अलीगढ़, कासगंज, एटा एवं हाथरस) के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन करने के पात्र होंगे। मंडल के बाहर के अभ्यर्थियों द्वारा किया गया आवेदन स्वतः निरस्त माना जाएगा। इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि वे इन्हीं चार जनपदों में से किसी एक के स्थायी निवासी हैं।

Online Apply

इन पदों पर आवेदन सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) के माध्यम से Online किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके तैयार रख लें।

  • सबसे पहले सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर UP Peon Vacancy 2026 – अलीगढ़ मंडल के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने जनपद से संबंधित विज्ञप्ति को ध्यान से पढ़ें।
  • Online Apply के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार पूरी जानकारी जरूर जांच लें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Important Links

विवरणलिंक
Online Apply LinkClick Here
Vacancy NotificationClick Here
Sevayojan RegistrationClick Here
Official WebsiteClick Here
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now