UP Govt Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए सरकार ने आने वाली नई भर्तियों की जानकारी दी है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक सरकारी भर्तियां की जाएंगी। यह ऐलान लोकभवन में एक कार्यक्रम के दौरान किया गया जहां 357 कनिष्ठ औषधि विश्लेषकों और 252 दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों यानी कुल 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में नौ लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी गई हैं जो किसी भी राज्य में सर्वाधिक नियुक्तियों को पारदर्शी तरीके से संपन्न करने का रिकॉर्ड है। अब इस साल एक बार फिर डेढ़ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की तैयारी है।
डेढ़ लाख भर्तियों का पूरा खाका कौन करेगा कितनी भर्तियां
योगी सरकार ने इस साल की भर्ती प्रक्रिया को अलग-अलग आयोगों और विभागों में बांटा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC इस वर्ष 32,000 से अधिक नियुक्तियां करेगा। यूपी लोक सेवा आयोग को करीब 15,000 भर्तियां करनी हैं। शिक्षा सेवा चयन आयोग के जरिए हजारों शिक्षकों की भर्ती पूरी की जाएगी। इसके अलावा SI और होमगार्ड के 45,000 पदों पर परीक्षा पूरी हो चुकी है और उनकी भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त कानून बनाया गया है जिसमें संगमारी पर आजीवन कारावास और पूरी संपत्ति जब्त करने का प्रावधान है।
किन-किन विभागों में होंगी भर्तियां
प्रदेश के लगभग हर बड़े विभाग में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। जिला पुलिस संवर्ग में सबसे अधिक 88,095 पद खाली हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 26,221 और परिवार कल्याण में 16,890 पद रिक्त हैं। राजस्व विभाग में 14,749 और पीडब्ल्यूडी में 14,380 पद खाली हैं। वन विभाग में 5,308 और जेल विभाग में 4,324 पद भरे जाने हैं। इन सभी विभागों में इस साल भर्ती की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।
शिक्षक भर्ती में भी होगी बड़ी नियुक्ति
शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भी इस साल अच्छी खबर है। शिक्षा सेवा चयन आयोग के जरिए 24,000 से अधिक पदों पर TGT यानी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षक भर्ती में भी 25,000 से 40,000 पदों के बीच नियुक्ति की संभावना तलाशी जा रही है। वैसे देखा जाए तो शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की संख्या को देखते हुए यह भर्ती बेहद जरूरी भी है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही है और इन भर्तियों से उस कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकेगा। जो उम्मीदवार B.Ed या BTC कर चुके हैं और शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए यह साल उम्मीद भरा साबित हो सकता है।
यूपी के प्रमुख विभागों में खाली पद
| विभाग | स्वीकृत पद | भरे पद | खाली पद |
|---|---|---|---|
| औद्योगिक विकास | 4471 | 1142 | 3335 |
| भूतत्व एवं खनिकर्म | 325 | 65 | 260 |
| परिवार कल्याण | 43085 | 26195 | 16890 |
| चिकित्सा एवं स्वास्थ्य | 63729 | 37508 | 26221 |
| ग्राम्य विकास विभाग | 21160 | 14656 | 6922 |
| यूपी पुलिस मुख्यालय | 428 | 309 | 211 |
| जिला पुलिस संवर्ग | 343589 | 255949 | 88095 |
| यूपी एसटीएफ | 863 | 519 | 535 |
| भ्रष्टाचार निवारण संगठन | 837 | 505 | 351 |
| जेल विभाग | 12041 | 7837 | 4324 |
| कृषि | 26108 | 13618 | 12490 |
| पीडब्ल्यूडी | 51052 | 36769 | 14380 |
| नगर विकास | 93 | 31 | 62 |
| राजस्व | 36583 | 21834 | 14749 |
| समाज कल्याण | 6040 | 1969 | 3947 |
| उच्च शिक्षा | 2472 | 957 | 1515 |
| चिकित्सा शिक्षा | 14493 | 4553 | 9940 |
| श्रम विभाग | 2612 | 1141 | 1471 |
| सूचना विभाग | 1252 | 525 | 727 |
| वन | 12338 | 7030 | 5308 |
| वित्त | 2609 | 1004 | 1605 |
| कोषागार निदेशालय | 2818 | 1301 | 1517 |
नोट — आंकड़े यूपी सरकार के हैं।
ARO/RO भर्ती भी दो साल बाद फिर होगी जारी
प्रयागराज में यूपी लोक सेवा आयोग की ओर से एक बड़ी खबर आई है। समीक्षा अधिकारी यानी RO के 92 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी यानी ARO के 267 पद यानी कुल 359 पदों का अधिग्रहण हो चुका है। आयोग ने RTI में यह जानकारी दी है। इससे पहले आयोग ने ARO/RO का विज्ञापन जारी किया था और 25 जुलाई 2025 को हुई परीक्षा में 42.29 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब दो साल बाद एक बार फिर इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।
भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत
जो युवा सालों से सरकारी नौकरी के इंतजार में बैठे हैं उनके लिए यह साल बेहद अहम साबित हो सकता है। योगी सरकार ने डेढ़ लाख भर्तियों का जो लक्ष्य रखा है वह अगर पूरा होता है तो यह उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक बड़ा कदम होगा। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि उम्मीदवार अभी से अपनी तैयारी तेज करें। हर विभाग की भर्ती के लिए अलग-अलग पात्रता और परीक्षा होती है इसलिए जिस भी पद के लिए आवेदन करना हो उसका सिलेबस और योग्यता पहले से जांच लें। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन में देरी न करें क्योंकि आखिरी वक्त की भीड़ में दिक्कत हो सकती है। शिक्षा टाइम्स 365 पर हर भर्ती का अपडेट सबसे पहले दिया जाएगा।
Also Read –BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: शिक्षक भर्ती के लिए OTR रजिस्ट्रेशन शुरू, नोटिफिकेशन जल्द
माध्यमिक शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती, जानें पूरी डिटेल
UP Anganwadi Vacancy 2026: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 198 पदों पर निकली वैकेंसी,16 मई तक करें आवेदन
