BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: शिक्षक भर्ती के लिए OTR रजिस्ट्रेशन शुरू, नोटिफिकेशन जल्द

Published on: May 3, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने Bihar School Teacher TRE 4.0 Recruitment 2026 का  डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। यह बिहार की अब तक की सबसे बड़ी शिक्षक भर्तियों में से एक मानी जा रही है जिसमें 40000 से अधिक पदों पर भर्ती होने की उम्मीद है। यह भर्ती बिहार सरकार के शिक्षा विभाग और SC-ST कल्याण विभाग के अंतर्गत Primary, Middle, Secondary यानी TGT और Senior Secondary यानी PGT स्तर के शिक्षकों के लिए निकाली जा रही है। जो उम्मीदवार CTET, BTET या STET पास हैं और जरूरी योग्यता रखते हैं वे आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल OTR यानी One Time Registration की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो आवेदन से पहले अनिवार्य है।

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाBihar Public Service Commission (BPSC)
पद का नामSchool Teacher TRE 4.0
कुल पद40000+ (संभावित)
आवेदन शुरूफरवरी/मार्च 2026
आवेदन शुल्क₹100 (सभी वर्ग)
न्यूनतम आयु18 वर्ष (Primary) / 21 वर्ष (TGT/PGT)
अधिकतम आयु37 वर्ष (पुरुष) / 40 वर्ष (महिला)
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bih.nic.in

आवेदन शुल्क

BPSC TRE 4.0 भर्ती 2026 में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क समान रखा गया है। General, OBC, SC, ST और PH सभी उम्मीदवारों को ₹100 शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है।

वर्गआवेदन शुल्क
General / OBC₹100
SC / ST / PH₹100
भुगतान का तरीकाऑनलाइन / ऑफलाइन

आयु सीमा

Primary यानी कक्षा 1 से 5 के शिक्षक पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है जबकि TGT और PGT पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में अलग-अलग स्तर के पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। Primary Teacher यानी कक्षा 1 से 5 के लिए 12वीं पास के साथ D.El.Ed या B.El.Ed और CTET/BTET Paper I जरूरी है। Middle Teacher यानी कक्षा 6 से 8 के लिए स्नातक के साथ B.Ed या D.El.Ed और CTET/BTET Paper II चाहिए। TGT यानी कक्षा 9-10 के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर के साथ B.Ed और STET Paper I जरूरी है। PGT यानी कक्षा 11-12 के लिए स्नातकोत्तर के साथ B.Ed और STET Paper II अनिवार्य है। पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

Educational Qualification

पद का स्तरकक्षायोग्यता
Primary Teacherकक्षा 1-512वीं + D.El.Ed / B.El.Ed + CTET/BTET Paper I
Middle Teacherकक्षा 6-8स्नातक + B.Ed / D.El.Ed + CTET/BTET Paper II
TGTकक्षा 9-10स्नातक/स्नातकोत्तर + B.Ed + STET Paper I
PGTकक्षा 11-12स्नातकोत्तर + B.Ed + STET Paper II

चयन प्रक्रिया

BPSC TRE 4.0 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा offline या online mode में होगी जिसमें कुल 150 प्रश्न और 150 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 2 से 3 घंटे की होगी। प्रश्नपत्र में विषय ज्ञान, Pedagogy और सामान्य ज्ञान शामिल होंगे। नेगेटिव मार्किंग नियमानुसार लागू होगी।

जरूरी निर्देश

इस भर्ती में आवेदन करने से पहले OTR यानी One Time Registration करना अनिवार्य है। आवेदन के समय BSEB Unique ID भी जरूरी होगी। CTET, BTET या STET में से कोई एक परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। आवेदन फॉर्म offline भेजने की जरूरत नहीं है।

आवेदन कैसे करें

BPSC TRE 4.0 भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें।

  • सबसे पहले OTR यानी One Time Registration पूरा करें।
  • इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरें।
  • जरूरी दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट संभाल कर रखें।

Important Links

विवरणलिंक
Apply OnlineAvailable Soon
OTR RegistrationClick Here
Download Short NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here