UPTET 2026 Online Apply: यूपीटीईटी ऑनलाइन फॉर्म यहां से भरें, जानें पात्रता, आवेदन शुल्क, जरूरी दस्तावेज

Published on: May 2, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UPTET 2026 Online Apply: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP Teacher Eligibility Test 2026 का नोटिस जारी कर दिया है। यह परीक्षा प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) दोनों के लिए आयोजित होगी। आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हुई थी और आखिरी तारीख 26 अप्रैल 2026 रखी गई थी जिसे बढ़ाकर 3 मई 2026 तक कर दिया गया था इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल uptet.upessc.org पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

यूपीटीईटी शेड्यूल में बदलाव

आज दिनांक 25 अप्रैल को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा नया नोटिस जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि यूपी टीईटी 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 26 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, लेकिन सर्वर संबंधी तकनीकी समस्याओं के कारण अभ्यर्थियों को हुई असुविधा को देखते हुए आवेदन प्रक्रिया की तिथियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी 03 मई 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन एवं शुल्क जमा कर सकते हैं, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन तथा बैंक रीकन्सिलिएशन (शुल्क समायोजन) की अंतिम तिथि 08 मई 2026 निर्धारित की गई है। आयोग ने यह निर्णय अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि सभी उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें।

NIOS डीएलएड वालों को भी मिला अवसर

यूपी-टीईटी 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) के माध्यम से 18 माह का डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को भी इस बार आवेदन का मौका दिया गया है। यह फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है, जिसके निर्देश पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इन अभ्यर्थियों को शामिल करने की अनुमति दी है। हालांकि, इनका अंतिम चयन न्यायालय के अंतिम निर्णय पर निर्भर रहेगा। इससे आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।

UPTET 2026 पात्रता को लेकर नया नोटिस

UPTET पोर्टल को अपडेट किया गया है और नई जानकारी जोड़ी गई है जो कि अभ्यर्थियों के लिए जानना जरूरी है।

  • जिन्होंने पहले पेपर प्राइमरी (1–5) में आवेदन किया, वे अब जूनियर (6–8) मे आवेदन करना चाहते हैं तो “Add Other Paper” Option से आवेदन कर सकते हैं
  • कुछ पुराने नियुक्त शिक्षक (1990-92) जिनके पास केवल 10th/12th योग्यता है, वे अब Checkbox Option से बिना ग्रेजुएशन /B.Ed डिटेल के फॉर्म पूरा कर सकते हैं

निष्कर्ष : DElEd, BElEd वाले नें प्राइमरी भर दिया और अब चाहते की जूनियर भी फॉर्म भरना हैं तो ADD OTHER पेपर करें और फीस कटवा देना

UPTET 2026 Important Dates

कामतारीख
आवेदन शुरू27 मार्च 2026
आवेदन की आखिरी तारीख3 मई 2026
फॉर्म में बदलाव की आखिरी तारीख08 मई 2026
परीक्षा शहर की जानकारी22 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी30 जून 2026
परीक्षा तारीख02, 03 और 04 जुलाई 2026

UPTET 2026 आवेदन फीस

वर्गफीस (Paper-I या Paper-II)
General / EWS / OBC₹1000
SC / ST₹500
दिव्यांग₹300

फीस का भुगतान Net Banking, Debit Card, Credit Card या UPI के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता Paper I (कक्षा 1 से 5)

  • स्नातक पास और NCTE मान्यता प्राप्त संस्था से दो वर्षीय D.El.Ed (BTC) के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • स्नातक पास और दूरस्थ शिक्षा विधि से अप्रशिक्षित / स्नातक शिक्षामित्रों का दो वर्षीय BTC के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • स्नातक पास और NCTE मान्यता प्राप्त संस्था से दो वर्षीय D.Ed या RCI मान्यता प्राप्त संस्था से D.Ed (विशेष शिक्षा) के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • स्नातक और NCTE मान्यता प्राप्त विशिष्ट BTC प्रशिक्षण के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • स्नातक और दो वर्षीय BTC उर्दू विशेष प्रशिक्षण के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • स्नातक और AMU से Diploma in Teaching के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • स्नातक और AMU से 11 अगस्त 1997 से पहले का मोअल्लिम-ए-उर्दू उपाधि (उर्दू शिक्षक हेतु)।
  • 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष और चार वर्षीय B.El.Ed के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।

शैक्षणिक योग्यता Paper II (कक्षा 6 से 8)

  • स्नातक पास और NCTE मान्यता प्राप्त संस्था से दो वर्षीय D.El.Ed (BTC) के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • 50% अंकों के साथ स्नातक या परास्नातक और NCTE मान्यता प्राप्त संस्था से B.Ed के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • 45% अंकों के साथ स्नातक या परास्नातक और NCTE के नियमों के अनुसार B.Ed उत्तीर्ण।
  • 50% अंकों के साथ स्नातक या परास्नातक और NCTE / RCI मान्यता प्राप्त संस्था से B.Ed (विशेष शिक्षा) के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष और NCTE / UGC मान्यता प्राप्त संस्था से चार वर्षीय B.Ed / B.A.B.Ed के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष और चार वर्षीय B.El.Ed के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • 50% अंकों के साथ स्नातक और RCI मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय B.Ed (विशेष शिक्षा) के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो (30 KB से 300 KB)
  • हस्ताक्षर (10 KB से 200 KB)
  • डॉक्यूमेंट और डिक्लेरेशन (50 KB से 500 KB)
  • वैध फोटो आईडी प्रूफ (PDF फॉर्मेट में)
  • 10वीं, 12वीं, स्नातक की मार्कशीट और अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र (PDF फॉर्मेट में)

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uptet.upessc.org पर जाएं।
  • होमपेज पर “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार “New Registration” पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके OTP वेरिफाई करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में नाम, पता, जन्मतिथि और अन्य बेसिक जानकारी भरें।
  • शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज निर्धारित साइज में अपलोड करें।
  • Paper-I, Paper-II या दोनों में से जिसके लिए आवेदन करना हो वह चुनें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म एक बार ध्यान से जांच लें और Submit करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट या PDF जरूर सेव कर लें।

हेल्पडेस्क और जरूरी लिंक

किसी भी तकनीकी समस्या के लिए 98996 77276 पर संपर्क कर सकते हैं। पात्रता से जुड़े सवालों के लिए 0532-2466851 पर कॉल करें या uptet.support@upessc.org पर ईमेल करें। हेल्पडेस्क सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहती है।

Some Useful Important Links

UPTET New NoticeClick Here
UPTET Online ApplyClick Here
Download UPTET 2026 Corrigendum NoticeClick Here
Download UPTET 2026 NotificationClick Here
Download UPTET 2026 SyllabusClick Here
Download UPTET 2026 Exam DateClick Here
Join  ChannelTelegram | WhatsApp
UPTET Official WebsiteClick Here