UP Teacher Vacancy 2026: यूपी के 4479 एडेड स्कूलों में 23213 शिक्षकों सहित 85 हजार पदों पर होंगी नई भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Published on: May 16, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UP Teacher Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त यानी एडेड माध्यमिक विद्यालयों में लंबे समय बाद बड़े स्तर पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को सीधी भर्ती के लिए 23213 रिक्त पदों का अधियाचन भेज दिया है। अब आयोग इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा।

यूपी के एडेड स्कूलों में इससे पहले वर्ष 2016 में भर्ती निकाली गई थी जिसकी प्रक्रिया 2021 तक चली थी। ऐसे में करीब पांच साल बाद फिर से इतने बड़े स्तर पर भर्ती होने जा रही है। लंबे समय से नई TGT और PGT भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी अपडेट मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के हजारों एडेड स्कूलों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के पद लंबे समय से खाली चल रहे थे। जिला स्तर से रिक्त पदों का ब्योरा जुटाने के बाद विभाग ने अंतिम अधियाचन आयोग को भेज दिया है। अब उम्मीदवारों की नजर आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले notification पर टिकी हुई है।

शिक्षकों समेत 85 हजार पदों पर होगी भर्ती

प्रदेश में वर्षों बाद शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, राजकीय इंटर कॉलेज, एडेड कॉलेज और उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षकों समेत हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी तेज हो गई है। नीचे विभिन्न विभागों में प्रस्तावित एवं रिक्त पदों की पूरी जानकारी टेबल के माध्यम से दी गई है।

भर्ती विभाग / पदपदों की संख्या
माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक व प्रधानाचार्य भर्ती23,213
राजकीय इंटर कॉलेज (LT Grade + प्रवक्ता)8,905
उच्च शिक्षा विभाग (एडेड + राजकीय महाविद्यालय)लगभग 4,000
एडेड कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरलगभग 2,200
एडेड कॉलेजों में प्राचार्य175
राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर1,553
राजकीय डिग्री कॉलेजों में लिपिक व कनिष्ठ सहायक158
निदेशालय में लिपिक पद26
अल्पसंख्यक कॉलेजों में रिक्त पदलगभग 150
बेसिक शिक्षा परिषद नगर क्षेत्र भर्तीलगभग 15,000
ग्रामीण क्षेत्र (प्रधानाध्यापक + सहायक अध्यापक)30,000
बेसिक शिक्षा निदेशालय (स्टेनो)135
बेसिक शिक्षा निदेशालय (कनिष्ठ लिपिक)265
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पूर्व कार्यवाही875
एडेड विद्यालयों में सहायक अध्यापक634
एडेड विद्यालयों में प्रधानाध्यापक91
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती (लंबित प्रक्रिया)635
अधिकारियों समेत अन्य पद1,250
अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कुल रिक्तियां (TGT/PGT)24,849
इनमें PGT पद4,384
प्रदेश में शिक्षकों के कुल रिक्त पद2.17 लाख
प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदलगभग 1.43 लाख

Also Read – UP Govt Vacancy 2026: यूपी में इस साल डेढ़ लाख पदों पर होगी भर्ती, देखें किस विभाग में कितने पद रिक्त

UP Teacher Vacancy 2026 पदों का विवरण

माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से आयोग को भेजे गए अधियाचन में प्रधानाचार्य से लेकर सहायक अध्यापक तक के पद शामिल हैं। नीचे दी गई table में पदवार vacancy की जानकारी देख सकते हैं।

पद का नामरिक्त पदों की संख्या
प्रधानाचार्य1,502
प्रधानाध्यापक1,003
प्रवक्ता (PGT)2,705
सहायक अध्यापक (TGT)16,114
सहायक अध्यापक (संबद्ध प्राइमरी)1,889
कुल23,213

अधियाचन भेजने की पूरी प्रक्रिया क्या है

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने जानकारी दी है कि प्रदेश के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों का पूरा विवरण जिला स्तरीय अधिकारियों से प्राप्त किया गया। इसके बाद सभी आंकड़ों को एकत्र करके उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा गया है।

बताया गया है कि प्रदेश में कुल 4512 एडेड विद्यालय हैं जिनमें से 4479 विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के पद खाली पाए गए हैं। विभाग की ओर से अधियाचन भौतिक रूप से देने के साथ-साथ पोर्टल पर भी अपलोड किया जा रहा है ताकि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।काफी समय से इन विद्यालयों में भर्ती नहीं होने के कारण कई पद खाली पड़े थे। ऐसे में अब नए अधियाचन के बाद उम्मीदवारों को उम्मीद है कि आयोग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

2022 की TGT PGT भर्ती प्रक्रिया भी साथ-साथ जारी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग इस समय 2022 की TGT और PGT भर्ती प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा रहा है। आयोग द्वारा PGT के 624 पदों के लिए लिखित परीक्षा 9 और 10 मई को आयोजित की जा चुकी है। वहीं TGT के 3539 पदों के लिए परीक्षा 3 और 4 जून को प्रस्तावित है। इस प्रकार 2022 भर्ती के अंतर्गत कुल 4163 पदों पर चयन प्रक्रिया पहले से चल रही है। अब 23213 नए पदों का अधियाचन मिलने के बाद उम्मीदवारों के बीच नई भर्ती को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पुरानी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग नई vacancy का notification जारी कर सकता है। कई अभ्यर्थी पिछले लंबे समय से नई भर्ती का इंतजार कर रहे थे क्योंकि एडेड स्कूलों में शिक्षक भर्ती काफी समय से लंबित चल रही थी। ऐसे में इतने बड़े स्तर पर vacancy आने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत मिली है।

योग्यता का विवरण

हालांकि आयोग की तरफ से अभी आधिकारिक notification जारी नहीं किया गया है लेकिन पिछली भर्ती प्रक्रिया के आधार पर माना जा रहा है कि TGT पदों के लिए संबंधित विषय में Graduation और B.Ed योग्यता जरूरी हो सकती है। वहीं PGT पदों के लिए संबंधित विषय में Post Graduation के साथ B.Ed डिग्री मांगी जा सकती है।

इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलने की संभावना है। भर्ती से जुड़ी पूरी योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया notification जारी होने के बाद स्पष्ट होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे अभी से अपने विषय की तैयारी शुरू रखें ताकि भर्ती notification जारी होने के बाद उन्हें तैयारी के लिए अलग से समय की परेशानी न हो।

चयन प्रक्रिया क्या हो सकती है?

पिछली भर्ती प्रक्रियाओं को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार भी चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर कराई जा सकती है। आयोग पहले भी TGT और PGT भर्ती के लिए विषय आधारित परीक्षा आयोजित करता रहा है। संभावित रूप से भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन, लिखित परीक्षा, मेरिट और दस्तावेज सत्यापन जैसे चरण शामिल हो सकते हैं। हालांकि अंतिम निर्णय आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले notification में ही स्पष्ट होगा। भर्ती परीक्षा में संबंधित विषय से प्रश्न पूछे जाने की संभावना है। ऐसे में अभ्यर्थियों को syllabus और previous year paper पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।

FAQ : UP TGT PGT Vacancy 2026

UP TGT PGT Vacancy 2026 में कितने पदों पर भर्ती होगी?

इस भर्ती के लिए कुल 23213 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा गया है।

क्या UP TGT PGT 2026 का notification जारी हो गया है?

अभी केवल अधियाचन भेजा गया है। आधिकारिक notification बाद में जारी किया जाएगा।

TGT और PGT के लिए क्या योग्यता हो सकती है?

संभावना है कि TGT के लिए Graduation और B.Ed जबकि PGT के लिए Post Graduation और B.Ed जरूरी हो सकता है।

चयन प्रक्रिया कैसे हो सकती है?

संभावित रूप से लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

UP TGT PGT भर्ती की तैयारी कैसे करें?

उम्मीदवारों को संबंधित विषय के syllabus और previous year paper की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए।

Important Links

DetailsLink
Official WebsiteClick Here
TGT PGT Latest UpdateClick Here
Upcoming NotificationAvailable Soon