PM Svanidhi Credit Card Apply: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल से पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना को लॉन्च कर दिया है। यह क्रेडिट कार्ड कैसे बनेगा, कौन बनवा सकता है और इससे पैसा कैसे मिलेगा, यहां आपको मिलेगी पूरी जानकारी अब केंद्र सरकार आपके लिए एक और बड़ी सुविधा लेकर आई है। अब तक क्रेडिट कार्ड आमतौर पर नौकरीपेशा, बिजनेस क्लास या मध्यम वर्ग के लोगों के पास ही ज्यादा देखने को मिलता था, लेकिन अब यह सुविधा छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों तक भी पहुंचाई जा रही है, जिससे उन्हें अपने काम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
रेहड़ी-पटरी वालों के लिए शुरू की गई PM SVANidhi Scheme में अब क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी जोड़ दी गई है। इसे PM Credit Card भी कहा जा रहा है। इस कार्ड के जरिए स्ट्रीट वेंडर्स अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आसानी से पैसा खर्च कर सकते हैं और बाद में उसे निर्धारित समय के भीतर चुका सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जनवरी को केरल से इस योजना की शुरुआत की और इसके साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के लाखों लाभार्थियों को लोन भी प्रदान किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी आसान लोन और क्रेडिट सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे महंगे ब्याज पर पैसा लेने से बच सकें और अपने कारोबार को सुरक्षित तरीके से चला सकें।
कोरोना काल में शुरू की गई इस योजना ने पहले ही लाखों छोटे व्यापारियों को सहारा दिया था। पहले इस योजना के तहत 50,000 रुपये तक का लोन दिया जाता था, लेकिन अब इसमें क्रेडिट कार्ड की सुविधा जोड़ने से यह योजना और अधिक उपयोगी बन गई है। इससे छोटे दुकानदारों और वेंडर्स को बार-बार कैश की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे अपने व्यापार को लगातार चलाते रहेंगे।
इस योजना के तहत RuPay क्रेडिट कार्ड दिया जाता है, जो खास तौर पर स्ट्रीट वेंडर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस कार्ड की मदद से वे जरूरत के समय उधार में पैसा खर्च कर सकते हैं और बाद में उसका भुगतान कर सकते हैं। यह कार्ड बिल्कुल सामान्य क्रेडिट कार्ड की तरह काम करता है, जिसमें 20 से 50 दिनों तक का ब्याज मुक्त समय (interest free period) मिलता है।
PM SVANidhi Credit Card Apply 2026 Highlights
| Particulars | Details |
|---|---|
| Name of the Scheme | PM SVANidhi |
| Name of the Article | PM SVANidhi Credit Card Apply 2026 |
| Type of Article | Sarkari Yojana |
| Who Can Apply For Loan Under PM SVANidhi Credit Card Offline Apply 2026? | Only Street Vendors of India Can Apply |
| Amount of Loan | Upto ₹ 30,000 |
| Mode of Application | Offline & Online |
| For Detailed Information | Please Read The Article Completely. |
क्रेडिट कार्ड योजना के उद्देश्य
- जो स्ट्रीट वेंडर्स समय पर भुगतान कर रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ने के लिए अतिरिक्त अवसर देना
- छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना
- बैंकिंग सिस्टम से वेंडर्स को जोड़ना और भरोसेमंद संबंध स्थापित करना
पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड की विशेषता
- इस क्रेडिट कार्ड के जरिए अधिकतम 30000 रुपये तक की लिमिट मिल सकती है
- शुरुआत में लिमिट 10000 रुपये रहती है, जिसे समय के साथ बढ़ाया जा सकता है
- खर्च की गई राशि को 20 से 50 दिनों के भीतर चुकाना होता है
- समय पर भुगतान करने पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं देना पड़ता
- कार्ड की वैधता 5 साल तक होती है
- यह कार्ड UPI से लिंक किया जा सकता है
- इससे बिजली, पानी, मोबाइल आदि के बिल का भुगतान किया जा सकता है
- खर्च को EMI में बदला जा सकता है (कम से कम 2500 रुपये)
- EMI पर लगभग 1.5% तक ब्याज लगता है
पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए पात्रता
- आवेदक पीएम स्वनिधि योजना का लाभार्थी होना चाहिए
- पहले लिए गए लोन का भुगतान समय पर किया गया हो
- दूसरा लोन चुकाने के बाद तीसरे के लिए पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकता है
- तीसरा लोन लेने के बाद भी कार्ड के लिए पात्रता बनी रहती है
- आवेदक की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए
पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के लिए जरूरी कागज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वेंडिंग सर्टिफिकेट (CoV) / LoR / पहचान पत्र
- बैंक अकाउंट नंबर
- एड्रेस प्रूफ (यदि अलग हो)
पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का स्टेटस कैसे जानें
अगर आपने इस कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है, तो आप इसका स्टेटस भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर “Know Your Application Status” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और OTP दर्ज करें और अपना स्टेटस देखें।
इन चीजों के लिए नहीं चलेगा पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड
- शराब खरीदने के लिए
- विदेश यात्रा से जुड़े खर्च
- इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन
- लक्जरी होटल बुकिंग
- कार किराए पर लेना
- कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म
कैसे बनेगा पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं

- PMS Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं
- “Apply for Credit Card” पर क्लिक करें
- मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉगिन करें

- आधार कार्ड की जानकारी भरें
- वेंडर कैटेगरी चुनें
- रजिस्ट्रेशन नंबर से वेरिफिकेशन करें
- फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें
- बैंक का चयन करें
- eKYC पूरा करें
Important Links
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| आवेदन करने का लिंक | Click Here |
| एप्लीकेशन स्टेटस | Click Here |
| गाइडलाइन PDF | Click Here |
इस तरह पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना छोटे व्यापारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे वे बिना किसी गारंटी के आसानी से क्रेडिट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं और समय पर भुगतान करके अपनी लिमिट भी बढ़ा सकते हैं।







