PM Kisan 23rd Installment 2026 : पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, यहां चेक करें क़िस्त का स्टेटस

|
On: June 20, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

PM Kisan 23rd Installment 2026 : करोड़ों किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है। पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर सरकार ने आधिकारिक घोषणा कर दी है पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की किस्त आज 20 जून को DBT के जरिए सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किये गए हैं, खरीफ सीजन की बुवाई का यह सबसे जरूरी वक्त है और ऐसे में यह राशि बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतों के लिए किसानों के बड़े काम आएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह पैसा सभी को नहीं मिलेगा,  सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने e-KYC, आधार-बैंक लिंकिंग और भूमि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अगर आपने अभी तक ये काम नहीं किए हैं तो आज ही निपटा लें, वरना इस बार का पैसा अटक सकता है।

22वीं किस्त कब और कितने किसानों को मिली थी?

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से यह किस्त रिलीज की थी, जिसमें देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में एक साथ 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इस योजना की शुरुआत से अब तक कुल 4.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को दी जा चुकी है। वैसे देखा जाए तो यह देश की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजनाओं में से एक बन चुकी है।

23वीं किस्त की तारीख

विवरणजानकारी
किस्त संख्या23वीं किस्त
जारी होने की तारीख20 जून 2026
किस्त की राशि₹2,000 प्रति किसान
सालाना राशि₹6,000 (3 किस्तों में)
लाभार्थी किसान9 करोड़ से अधिक
ट्रांसफर माध्यमDBT (Direct Benefit Transfer)
आधिकारिक वेबसाइटpmkisan.gov.in

9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक इस योजना से देशभर में 9 करोड़ से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। 20 जून को जारी होने वाली यह 23वीं किस्त खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच आ रही है, जिससे किसानों को बीज और खाद खरीदने में सीधी मदद मिलेगी। आप समझ सकते हैं कि खेती के सबसे व्यस्त मौसम में यह ₹2,000 कितने काम आते हैं।Pm kisan 23th installment

किन किसानों की 23वीं किस्त रुक सकती है?

सीधी बात करें तो इस बार भी कुछ किसानों का पैसा अटक सकता है। अगर नीचे दिए गए किसी भी कारण से आप प्रभावित हैं तो तुरंत सुधार करें:

  • e-KYC नहीं हुई: बिना e-KYC के किस्त बिल्कुल नहीं आएगी — यह सबसे अहम शर्त है।
  • भूमि रिकॉर्ड अपडेट नहीं: जमीन का सत्यापन पोर्टल पर न होने पर किस्त रुक जाती है।
  • आधार-बैंक लिंक नहीं: DBT के लिए बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
  • गलत बैंक डिटेल्स: गलत IFSC कोड या अकाउंट नंबर होने पर पैसा वापस लौट जाता है।
  • अपात्र श्रेणी: सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील इस योजना के लिए अपात्र हैं।
  • नाम में गड़बड़ी: आधार और बैंक खाते के नाम में अंतर होने पर भी किस्त अटक सकती है।

e-KYC कैसे करें? PM Kisan e-KYC 2026

पीएम किसान की 23वीं किस्त पाने के लिए e-KYC अनिवार्य है। इसके तीन तरीके हैं — OTP आधारित, बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन। OTP से e-KYC करने के लिए आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूरी है। बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन के लिए नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर भी यह काम करवाया जा सकता है।

ऐसे करें PM Kisan e-KYC Online

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “e-KYC” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें और Search पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया OTP भरें।
  • Submit करें — e-KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना Beneficiary Status

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या Registration Number दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code भरें।
  • “Get Data” पर क्लिक करें — किस्त की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • pmkisan.gov.in खोलें और “New Farmer Registration” पर जाएं।
  • अपना आधार नंबर और Captcha भरें।
  • राज्य, जिला, बैंक खाता और जमीन की जानकारी सही-सही भरें।
  • Yes पर क्लिक करके फॉर्म सेव करें।
  • भविष्य के लिए फॉर्म का Print Out जरूर लें।

पीएम किसान योजना क्या है?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जो फरवरी 2019 में शुरू हुई थी। इसके तहत देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि साल में तीन बार — ₹2,000-₹2,000 की तीन किस्तों में — सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। योजना शुरू होने से अब तक 22 किस्तें जारी हो चुकी हैं और 4.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक किसानों को मिल चुके हैं।

हेल्पलाइन नंबर PM Kisan Helpline

किसी भी समस्या — किस्त न आना, e-KYC में दिक्कत या रजिस्ट्रेशन से जुड़ी परेशानी — के लिए नीचे दिए नंबरों पर संपर्क करें:

  • 📞 155261
  • 📞 011-24300606
  • 📧 pmkisan-ict@gov.in

Important Links

विवरणलिंक
PM Kisan Official Websitepmkisan.gov.in
Beneficiary Status चेक करेंStatus Check
e-KYC करेंe-KYC Link
New Farmer RegistrationRegistration Link
Beneficiary List देखेंBeneficiary List
PM Kisan HelpdeskHelpdesk
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now