CTET September 2026: सीटीईटी सितंबर आवेदन, करेक्शन, सिटी स्लिप और एग्जाम डेट सहित पूरी जानकारी

|
On: June 9, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

CTET September 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET September 2026 के लिए आवेदन की अंतिम यरीख 10 जून 2026 की रात 11:59 बजे  रखी गई है। 11 मई से शुरू हुई इस प्रक्रिया में देशभर के लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है अब जो उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं, उनके लिए अगला अहम कदम Correction Window है जो 15 जून से खुलेगी। यह CTET का 22वां संस्करण है और इस बार परीक्षा में दो बड़े बदलाव किए गए हैं जो हर उम्मीदवार को जानने चाहिए। परीक्षा 6 सितंबर 2026 को देशभर के 132 केंद्रों पर आयोजित होगी। इस बार सीटीईटी सिर्फ शिक्षक बनने की चाहत रखने वालों के लिए नहीं, बल्कि देश के उन 25 लाख सेवारत शिक्षकों के लिए भी बेहद जरूरी है जिन पर Supreme Court के आदेश के बाद अगस्त 2028 तक TET पास करने की अनिवार्यता आ गई है।

CTET इवेंटतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू11 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 जून 2026 (रात 11:59 बजे)
फीस जमा करने की अंतिम तिथि10 जून 2026
Correction Window15 जून से 18 जून 2026
Admit Card जारीपरीक्षा से 2 दिन पहले
CTET परीक्षा तिथि6 सितंबर 2026 (रविवार)
संभावित अतिरिक्त परीक्षा तिथि5 सितंबर 2026 (शनिवार)
संभावित रिजल्टअक्टूबर 2026 के अंत तक

15 जून से Correction Window इन तारीखों में करें सुधार

जिन उम्मीदवारों ने CTET September 2026 के लिए आवेदन किया है, उन्हें फॉर्म में गलती सुधारने का एक मौका मिलेगा। Correction Window 15 जून 2026 से 18 जून 2026 के बीच खुलेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सीमित बदलाव कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि Correction Window बंद होने के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवार इस अवसर का पूरा उपयोग करें। Correction Window बंद होने के बाद Admit Card जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी और परीक्षा से ठीक दो दिन पहले Admit Card डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। ctet.nic.in पर जाकर ही यह सुधार किया जा सकता है।

इस बार CTET 20 नहीं, 27 भाषाओं में होगी

CTET September 2026 में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव यह है कि अब यह परीक्षा 20 की जगह 27 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। पहले से मौजूद 20 भाषाओं में अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गारो, गुजराती, कन्नड़, खासी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, मिज़ो, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, तिब्बती और उर्दू शामिल थीं। अब इनमें 7 नई भाषाएं जोड़ी गई हैं — बोडो, डोगरी, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, संथाली और सिंधी। वैसे देखा जाए तो इस बदलाव से देश के उन क्षेत्रों के उम्मीदवारों को सीधा फायदा मिलेगा जो अपनी मातृभाषा में परीक्षा देना चाहते हैं और अब तक यह सुविधा उनके लिए उपलब्ध नहीं थी।

इस बार नहीं मिलेगा Exam City चुनने का मौका

CTET September 2026 में दूसरा बड़ा बदलाव परीक्षा शहर के चुनाव को लेकर है। इस बार आवेदन पोर्टल पर परीक्षा शहर चुनने का कोई विकल्प नहीं दिया गया। CBSE परीक्षा शहर का आवंटन पूरी तरह रैंडम आधार पर करेगा। परीक्षा शहर या परीक्षा तिथि बदलने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। आप समझ सकते हैं कि यह उन उम्मीदवारों के लिए थोड़ी परेशानी का कारण बन सकता है जो किसी खास शहर से परीक्षा देना चाहते थे। Exam Center की पूरी जानकारी उम्मीदवारों को Admit Card के माध्यम से दी जाएगी।

25 लाख सेवारत शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता, अगस्त 2028 तक की मोहलत

इस बार CTET का महत्व सिर्फ नए उम्मीदवारों तक सीमित नहीं है। Supreme Court के आदेश के बाद देशभर के लगभग 25 लाख सेवारत शिक्षक जो बिना TET पास किए वर्षों से पढ़ा रहे हैं, उनके लिए 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले यह समय सीमा 31 अगस्त 2027 थी जिसे बाद में बढ़ाया गया। इस समय सीमा तक TET पास नहीं करने पर इन शिक्षकों को या तो इस्तीफा देना होगा या जबरन सेवानिवृत्त किया जाएगा। UP, झारखंड, MP और राजस्थान समेत कई राज्यों में ऐसे लाखों शिक्षक हैं जो इस आदेश से प्रभावित हैं। अकेले UP में 1.86 लाख शिक्षकों के सामने नौकरी का संकट है।

CTET 2026 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

CTET Paper 1 (कक्षा 1 से 5) के लिए उम्मीदवार को कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास और दो साल का D.El.Ed पूरा होना चाहिए। इसके अलावा 50 प्रतिशत के साथ 12वीं और चार साल का B.El.Ed या 50 प्रतिशत के साथ 12वीं और दो साल का D.El.Ed (Special Education) भी मान्य है। CTET Paper 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए उम्मीदवार दो साल के D.El.Ed के साथ Graduate होना चाहिए या 50 प्रतिशत के साथ 12वीं पास और चार साल का B.Ed पूरा होना चाहिए। चार साल के Integrated BA/BSc/B.Ed के साथ 50 प्रतिशत अंक या B.Ed (Special Education) के साथ Graduate होना भी मान्य योग्यता है।

Passing Marks: कितने अंक लाने होंगे पास होने के लिए

CTET परीक्षा में कुल 150 अंकों का पेपर होता है। General Category के उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 90 अंक यानी 60 प्रतिशत लाने होंगे। SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 82 अंक यानी 55 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। CTET का Certificate जीवनभर के लिए मान्य होता है और इसे पास करने वाले उम्मीदवार देशभर के Kendriya Vidyalaya, Navodaya Vidyalaya और Army Schools में शिक्षक पद के लिए आवेदन के योग्य माने जाते हैं।

CTET September 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट से निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • सीटेट सितंबर 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
  • अब मांगी गई सभी जानकारी भरें और अपने सभी जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें
  • कैटिगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • आवेदन फॉर्म पूर्ण रूप से भरकर सबमिट कर दें
  • आवेदन का प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Admit Card कब और कैसे करें Download

CTET September 2026 का Admit Card परीक्षा तिथि से ठीक दो दिन पहले जारी किया जाएगा। Admit Card डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए Steps को Follow करें।

  • सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Admit Card के Link पर Click करें।
  • अपना Application Number और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • Submit करने के बाद आपका Admit Card स्क्रीन पर दिखेगा।
  • Admit Card को Download करें और उसका Print निकालकर सुरक्षित रख लें।

Important Links

लिंक का नामLink
CTET Official WebsiteClick Here
Correction Window (15 जून से)Click Here
Admit Card DownloadAvailable Soon
Government JobsClick Here
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now