UPESSC Teacher Recruitment 2026: 23,213 पदों पर भर्ती, TGT परीक्षा अब 360 अंकों की होगी

|
On: May 27, 2026
UPESSC Teacher Recruitment 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UPESSC Teacher Recruitment 2026: वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी, जिसकी प्रक्रिया 2021 तक चली। करीब पांच साल के लंबे इंतजार के बाद अब एक बार फिर बड़े पैमाने पर नियुक्ति की तैयारी शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को एडेड माध्यमिक विद्यालयों में सीधी नियुक्ति के लिए 23,213 रिक्त पदों का अधियाचन भेज दिया है। आयोग ने पदों के अनुसार आवेदन शुल्क भी निर्धारित कर दिए हैं। इसके साथ ही TGT परीक्षा का पैटर्न भी बदल दिया गया है, बता दें परीक्षा अब 360 अंकों की होगी और साक्षात्कार की प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है। Official Notification अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन अधियाचन भेजे जाने और शुल्क निर्धारण से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ेगी।

पांच साल बाद फिर बड़े पैमाने पर नियुक्ति

यूपी के एडेड स्कूलों में इससे पहले वर्ष 2016 में नियुक्ति निकाली गई थी, जिसकी प्रक्रिया 2021 तक चली। इसके बाद प्रदेश के हजारों एडेड स्कूलों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के पद लंबे समय से रिक्त पड़े थे। जिला स्तर से रिक्त पदों का पूरा ब्योरा जुटाने के बाद विभाग ने अंतिम अधियाचन आयोग को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में कुल 4,512 एडेड विद्यालय हैं, जिनमें से 4,479 विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के पद रिक्त पाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि अधियाचन भौतिक रूप से देने के साथ-साथ ई-अधियाचन पोर्टल पर भी अपलोड किया जा रहा है, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।

UPESSC Recruitment 2026 पदवार रिक्तियों का विवरण

माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से UPESSC को भेजे गए अधियाचन में प्रधानाचार्य से लेकर सहायक अध्यापक तक के पद शामिल हैं। इन 23,213 पदों में सबसे अधिक रिक्तियां TGT यानी सहायक अध्यापक के पद पर हैं, जिनकी संख्या 16,114 है। इसके अलावा PGT यानी प्रवक्ता के 2,705, प्रधानाचार्य के 1,502, प्रधानाध्यापक के 1,003 और सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी के 1,889 पद रिक्त हैं। यह पूरा अधियाचन ई-अधियाचन पोर्टल पर भी चरणबद्ध ढंग से अपलोड किया जा रहा है। नीचे पदवार रिक्तियों का पूरा विवरण देखें।

पद का नामरिक्त पदों की संख्या
प्रधानाचार्य1,502
प्रधानाध्यापक1,003
प्रवक्ता (PGT)2,705
सहायक अध्यापक (TGT)16,114
सहायक अध्यापक (संबद्ध प्राइमरी)1,889
कुल23,213

नया परीक्षा पैटर्न अब TGT परीक्षा 360 अंकों की होगी

वैसे देखा जाए तो TGT परीक्षा के पैटर्न में इस बार पहली बार बड़ा बदलाव किया गया है। आयोग की नियमावली में संशोधन करते हुए यह तय किया गया है कि TGT परीक्षा अब 360 अंकों की होगी। प्रश्नपत्र में 120 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा। इससे पहले यह परीक्षा 500 अंकों की होती थी, जिसमें 125 प्रश्न और प्रत्येक प्रश्न के लिए चार अंक निर्धारित थे। 2021 में भी परीक्षा इसी पुराने पैटर्न पर आयोजित हुई थी। नई व्यवस्था में अंकों और प्रश्नों की संख्या दोनों में बदलाव किया गया है, जो उम्मीदवारों के लिए तैयारी की दृष्टि से महत्वपूर्ण जानकारी है।

साक्षात्कार खत्म केवल लिखित परीक्षा से होगा TGT चयन

ध्यान देने वाली बात यह है कि नई व्यवस्था में TGT पदों के लिए साक्षात्कार नहीं होगा। केवल लिखित परीक्षा के आधार पर ही पूरी चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। यह बदलाव चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाएगा। हालांकि PGT यानी प्रवक्ता पदों के लिए लिखित परीक्षा के साथ-साथ साक्षात्कार भी होगा। आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया है कि जैसे-जैसे अधियाचन ऑनलाइन माध्यम से मिलते जाएंगे, वैसे-वैसे आयोग विज्ञापन जारी कर परीक्षा कार्यक्रम की सूचना भी देगा।

UPESSC Recruitment 2026 आवेदन शुल्क

सीधी बात करें तो आयोग ने Official Notification से पहले ही आवेदन शुल्क निर्धारित कर दिए हैं, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि नियुक्ति प्रक्रिया जल्द गति पकड़ने वाली है। आयोग ने ई-अधियाचन पोर्टल भी लाइव कर दिया है जिस पर संबंधित विभाग रिक्तियों का विवरण ऑनलाइन भेज सकते हैं। शुल्क पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सबसे कम शुल्क TGT यानी सहायक अध्यापक पद के लिए ₹1,000 रखा गया है, जबकि प्राचार्य स्तर के पदों के लिए ₹3,000 तक शुल्क निर्धारित है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने पद की श्रेणी के अनुसार शुल्क की जांच करनी चाहिए। नीचे पदवार शुल्क का विवरण देखें।

पद का नामसामान्य / OBC / EWSदिव्यांगजन / आरक्षित
प्राचार्य (एडेड / अल्पसंख्यक महाविद्यालय)₹3,000
प्रधानाचार्य (एडेड / अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय)₹2,000
असिस्टेंट प्रोफेसर (एडेड / अल्पसंख्यक महाविद्यालय)₹2,000₹1,000
माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य₹2,000
प्रवक्ता / अल्पसंख्यक कॉलेज प्रवक्ता₹1,500
अटल आवासीय विद्यालय प्रवक्ता₹1,500
प्रधानाध्यापक₹1,500
सहायक अध्यापक (हाईस्कूल / TGT)₹1,000

नोटिफिकेशन कब जारी होगा

आयोग के द्वारा मिले संकट के अनुसार अधियाचन की प्रक्रिया पूरी होते ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है संभवत जुलाई में शिक्षक भर्ती की सूचना जारी की जा सकती है अधिसूचना जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी नोटिफिकेशन के साथ ही भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी। प्रदेश के लाखों बीएड उम्मीदवार इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि यह भर्ती काफी लंबे समय बाद आयोजित की जा रही है।

Important LinksAction Link
Official Website
Click Here
Latest Update
Click Here
Home Page
Click Here
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now