PM Vidyalaxmi Yojana 2026 Apply Online: बिना Guarantee ₹10 लाख तक Education Loan मिलेगा, जानें पूरी जानकारी

Published on: May 16, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

PM Vidyalaxmi Yojana 2026 Apply Online: केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा में पढ़ने वाले उम्मीदवारों के लिए PM Vidyalaxmi Yojana शुरू की है। इस योजना के तहत NIRF Ranking में शामिल top colleges में Admission लेने वाले उम्मीदवारों को बिना किसीColllateral और बिना Guarantor के ₹10 लाख तक का Education Loan मिलता है। जिन परिवारों की सालाना आमदनी ₹8 लाख तक है उन्हें 3% की ब्याज सब्सिडी भी दी जाती है। इस योजना को 6 नवंबर 2024 को कैबिनेट से मंजूरी मिली थी और इसे शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। Apply करने के लिए official portal pmvidyalaxmi.co.in पर जाना होगा। आगे इस आर्टिकल में योजना की पात्रता, फायदे और apply करने का पूरा process बताया गया है।

PM Vidyalaxmi Yojana 2026 Overview

योजना विवरणजानकारी
योजना का नामPM Vidyalaxmi Yojana
किसने शुरू कीकेंद्र सरकार, शिक्षा मंत्रालय
लॉन्च तारीख6 नवंबर 2024
Loan भारत में पढ़ाई₹10 लाख तक
विदेश में पढ़ाई लोन₹20 लाख तक
Credit Guarantee₹7.5 लाख तक के Loan पर 75%
ब्याज सब्सिडी3% (₹8 लाख तक आय वाले परिवारों को)
Collateral / Guarantorनहीं चाहिए
Loan चुकाने की अवधि15 साल तक
Nodal BankCanara Bank
Official Portalpmvidyalaxmi.co.in

PM Vidyalaxmi Yojana के फायदे

इस योजना में उम्मीदवारों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। Loan लेने के लिए कोई जमीन, मकान या संपत्ति गिरवी नहीं रखनी होती और कोई guarantor भी नहीं चाहिए। भारत में पढ़ाई के लिए ₹10 लाख तक और विदेश में पढ़ाई के लिए ₹20 लाख तक का loan मिल सकता है। Loan की कोई ऊपरी सीमा नहीं है, पूरी tuition fees, hostel fees और अन्य खर्च cover होते हैं। ₹7.5 लाख तक के loan पर सरकार 75% credit guarantee देती है जिससे बैंक आसानी से loan approve करते हैं। ₹8 लाख तक की सालाना आमदनी वाले परिवारों के उम्मीदवारों को पढ़ाई के दौरान और उसके एक साल बाद तक 3% ब्याज सब्सिडी मिलती है। Loan चुकाने के लिए 15 साल तक का समय दिया जाता है। एक ही form भरकर एक साथ 3 banks में apply किया जा सकता है।

Also Read – Dr. Rajendra Prasad Scholarship 2026-27 : 10वीं और 12वीं पास छात्रों को ₹30 हजार तक की स्कॉलरशिप

ONGC Merit Scholarship 2026: छात्रों को मिलेंगे सालाना ₹48,000,15 मई तक करें आवेदन

Future Skills Prime 2026: सरकार दे रही AI कोर्स पर ₹12,000 तक की मदद, जानें कैसे मिलेगा फायदा

PM Internship Scheme Form 2026: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए पीएम इंटर्नशिप आवेदन शुरू, हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये

कौन कर सकता है Apply पात्रता

PM Vidyalaxmi Yojana के लिए apply करने के लिए नीचे दी गई पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। NIRF Ranking में शामिल top 860 Quality Higher Educational Institutions में merit के आधार पर या JEE, NEET जैसी open competitive examination से admission मिला हो। Management Quota से admission लेने वाले उम्मीदवार इस योजना के लिए eligible नहीं हैं। 3% ब्याज सब्सिडी के लिए परिवार की सालाना आमदनी ₹8 लाख से कम होनी चाहिए। जो उम्मीदवार किसी अन्य सरकारी scholarship या interest subvention का लाभ ले रहे हैं वे इस सब्सिडी के लिए पात्र नहीं होंगे। Loan के लिए income की कोई ऊपरी सीमा नहीं है, सभी income group के उम्मीदवार apply कर सकते हैं।

किन Colleges के लिए मिलेगा Loan

PM Vidyalaxmi Yojana का फायदा उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त Quality Higher Educational Institutions में पढ़ रहे हैं। इनमें NIRF Top 100 में शामिल संस्थान, State Government के वे संस्थान जो NIRF में 101 से 200 के बीच हैं, IIT, NIT, AIIMS, IIM, केंद्रीय विश्वविद्यालय, और NAAC-NBA मान्यता प्राप्त संस्थान शामिल हैं। यह list हर साल update होती है। अपने college की eligibility confirm करने के लिए official portal pmvidyalaxmi.co.in पर QHEI list चेक करें।

Loan Apply करने के लिए ज़रूरी Documents

PM Vidyalaxmi Yojana में apply करते समय नीचे दिए documents की जरूरत पड़ेगी — Aadhaar Card, 10वीं और 12वीं की marksheet, college admission letter, fee structure document, परिवार की income certificate, bank account details, और passport size photo। सभी documents portal पर online upload करने होंगे।

ऐसे करें Loan के लिए Online Apply

PM Vidyalaxmi Yojana में apply करने के लिए नीचे दिए steps follow करें।

  • Official portal pmvidyalaxmi.co.in पर जाएं।
  • Homepage पर Student Login पर click करके Create an Account select करें।
  • Aadhaar Number से registration करें। नाम, mobile number और email ID भरें और OTP से verify करें।
  • Password बनाकर account create करें।
  • Login करने के बाद Apply for Education Loan पर click करें।
  • Common Education Loan Application Form (CELAF) भरें और सभी documents upload करें।
  • Dropdown से अपनी पसंद का bank और branch select करें — एक साथ 3 banks में apply हो सकता है।
  • सारी जानकारी check करके Final Submit करें।
  • Application का status portal पर login करके track किया जा सकता है।

Interest सब्सिडी कैसे मिलेगी

Loan sanction और disburse होने के बाद portal पर login करके Apply for Interest Subvention का option मिलेगा। सब्सिडी की राशि PM Vidyalaxmi Digital Rupee App में आएगी जो Google Play Store और Apple App Store पर available है। इस app को Aadhaar based OTP से activate करना होगा। App में आई राशि automatically loan account में transfer हो जाती है। किसी भी समस्या के लिए Canara Bank के Toll Free Number 1800 1031 पर call करें।

Important Links

कामLink
Apply OnlineClick Here
Scheme Guidelines PDFयहाँ क्लिक करें
Official Education Portaleducation.gov.in