Digital India Internship 2026: सरकारी पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन शुरू, ₹10,000 मंथली स्टाइपेंड के साथ मिलेगा सर्टिफिकेट

Published on: April 26, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Digital India Internship 2026: अगर आप कॉलेज में पढ़ रहे हैं या हाल ही में डिग्री पूरी की है, तो मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी MeitY की तरफ से आपके लिए एक अच्छा मौका आया है। MeitY ने डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप 2026 की शुरुआत की है, जो पूरी तरह पेड है। इस इंटर्नशिप के जरिए आपको सीधे सरकारी मंत्रालय के साथ काम करने का अनुभव मिलेगा। यह इंटर्नशिप 2 महीने की है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट intern.meity.gov.in पर जाकर अभी अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2026 है, इसलिए देर न करें।

Digital India Internship 2026 Important Dates

इस इंटर्नशिप से जुड़ा पूरा शेड्यूल ऑफिशियल नोटिस में दिया गया है। इंटर्नशिप 10 अप्रैल 2026 को लॉन्च की गई थी और रजिस्ट्रेशन की विंडो 29 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। नीचे दी गई टेबल में तमाम जरूरी डेट्स देख सकते हैं।

एक्टिविटीडेट्स
इंटर्नशिप लॉन्च10 अप्रैल 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन10 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026
एप्लिकेशन स्क्रूटनी/सेलेक्शन30 अप्रैल से 12 मई 2026
रिजल्ट और इंटर्नशिप ऑफर19 मई 2026
इंटर्नशिप शुरू1 जून 2026
इंटर्नशिप खत्म31 जुलाई 2026

कौन से फील्ड में है इंटर्नशिप और कितनी सीटें हैं?

यह इंटर्नशिप सिर्फ एक-दो फील्ड तक सीमित नहीं है। कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, वेब डेवलपमेंट, डिजिटल और साइबर सिक्योरिटी समेत कुल 33 अलग-अलग फील्ड में इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कुल 51 सीटें हैं और कैंडिडेट्स अपनी रुचि और योग्यता के हिसाब से जिस फील्ड में काम करना चाहते हैं, उसे चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें – PM Internship Scheme 2026 में पढ़ाई के साथ इंटर्नश‍िप और हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये, नियमों में बड़ा बदलाव

Digital India Internship 2026 Eligibility

इस इंटर्नशिप में वो स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं जो अभी कॉलेज में पढ़ रहे हैं या न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री पूरी कर चुके हैं। फील्ड के हिसाब से अलग-अलग योग्यता तय की गई है जो इस प्रकार है।

  • बी.ई/बी.टेक/एम.ई/एमटेक/एमएससी (कंप्यूटर साइंस, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन) या MCA/DOEACC बी लेवल कोर्स किया हो।
  • इंटरनेट पब्लिक पॉलिसी या ऑनलाइन गेमिंग पॉलिसी वाले फील्ड के लिए LLB डिग्री धारक योग्य होंगे।
  • डिजिटल इकोनॉमी फील्ड के लिए इकोनॉमिक्स या स्टेटिस्टिक्स में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
  • जो स्टूडेंट्स लास्ट सेमेस्टर में हैं और 2026 की गर्मियों में पास आउट होने वाले हैं, वो इस इंटर्नशिप के लिए योग्य नहीं हैं। केवल सेकेंड लास्ट ईयर वाले ही अप्लाई कर सकते हैं।

सेलेक्शन प्रोसेस और स्टाइपेंड कितना मिलेगा?

यह इंटर्नशिप नई दिल्ली में होगी, इसलिए सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को वहां पहुंचना होगा। उम्मीदवारों का सेलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग और स्काइप इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की लिस्ट डिजिटल इंडिया वेब पोर्टल पर ही पब्लिश की जाएगी। स्टाइपेंड की बात करें तो हर महीने 10,000 रुपये दिए जाएंगे यानी 2 महीने में कुल 20,000 रुपये मिलेंगे। इंटर्नशिप पूरी करने वाले कैंडिडेट्स को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जिसे आगे करियर में काम आने वाले अनुभव के तौर पर दिखाया जा सकता है।

Digital India Internship 2026 Registration

इस इंटर्नशिप में रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है और intern.meity.gov.in पोर्टल के जरिए किया जा सकता है। नीचे स्टेप बाय स्टेप तरीका समझें।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट intern.meity.gov.in पर जाएं।
  • पोर्टल खुलने के बाद Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरकर पासवर्ड क्रिएट करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें।
  • जन्मतिथि, पता, एजुकेशनल डिटेल्स और मार्क्स जैसी सभी जानकारी भरें और SUBMIT बटन दबाएं।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Important Links

लिंकURL
ऑफिशियल वेबसाइट Click Here
रजिस्ट्रेशन लिंकयहां क्लिक करें
Join Join