UPTET 2026 Online Apply: यूपीटीईटी ऑनलाइन फॉर्म यहां से भरें, जानें पात्रता, आवेदन शुल्क, जरूरी दस्तावेज

By
Last updated:
Follow Us

UPTET 2026 Online Apply: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP Teacher Eligibility Test 2026 का नोटिस जारी कर दिया है। यह परीक्षा प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) दोनों के लिए आयोजित होगी। आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी और आखिरी तारीख 26 अप्रैल 2026 रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल uptet.upessc.org पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

UPTET 2026 Important Dates

कामतारीख
आवेदन शुरू27 मार्च 2026
आवेदन की आखिरी तारीख26 अप्रैल 2026
फॉर्म में बदलाव की आखिरी तारीख01 मई 2026
परीक्षा शहर की जानकारी22 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी30 जून 2026
परीक्षा तारीख02, 03 और 04 जुलाई 2026

UPTET 2026 आवेदन फीस

वर्गफीस (Paper-I या Paper-II)
General / EWS / OBC₹1000
SC / ST₹500
दिव्यांग₹300

फीस का भुगतान Net Banking, Debit Card, Credit Card या UPI के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता Paper I (कक्षा 1 से 5)

  • स्नातक पास और NCTE मान्यता प्राप्त संस्था से दो वर्षीय D.El.Ed (BTC) के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • स्नातक पास और दूरस्थ शिक्षा विधि से अप्रशिक्षित / स्नातक शिक्षामित्रों का दो वर्षीय BTC के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • स्नातक पास और NCTE मान्यता प्राप्त संस्था से दो वर्षीय D.Ed या RCI मान्यता प्राप्त संस्था से D.Ed (विशेष शिक्षा) के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • स्नातक और NCTE मान्यता प्राप्त विशिष्ट BTC प्रशिक्षण के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • स्नातक और दो वर्षीय BTC उर्दू विशेष प्रशिक्षण के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • स्नातक और AMU से Diploma in Teaching के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • स्नातक और AMU से 11 अगस्त 1997 से पहले का मोअल्लिम-ए-उर्दू उपाधि (उर्दू शिक्षक हेतु)।
  • 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष और चार वर्षीय B.El.Ed के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।

शैक्षणिक योग्यता Paper II (कक्षा 6 से 8)

  • स्नातक पास और NCTE मान्यता प्राप्त संस्था से दो वर्षीय D.El.Ed (BTC) के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • 50% अंकों के साथ स्नातक या परास्नातक और NCTE मान्यता प्राप्त संस्था से B.Ed के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • 45% अंकों के साथ स्नातक या परास्नातक और NCTE के नियमों के अनुसार B.Ed उत्तीर्ण।
  • 50% अंकों के साथ स्नातक या परास्नातक और NCTE / RCI मान्यता प्राप्त संस्था से B.Ed (विशेष शिक्षा) के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष और NCTE / UGC मान्यता प्राप्त संस्था से चार वर्षीय B.Ed / B.A.B.Ed के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष और चार वर्षीय B.El.Ed के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।
  • 50% अंकों के साथ स्नातक और RCI मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय B.Ed (विशेष शिक्षा) के अंतिम वर्ष में या उत्तीर्ण।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो (30 KB से 300 KB)
  • हस्ताक्षर (10 KB से 200 KB)
  • डॉक्यूमेंट और डिक्लेरेशन (50 KB से 500 KB)
  • वैध फोटो आईडी प्रूफ (PDF फॉर्मेट में)
  • 10वीं, 12वीं, स्नातक की मार्कशीट और अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र (PDF फॉर्मेट में)

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uptet.upessc.org पर जाएं।
  • होमपेज पर “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार “New Registration” पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके OTP वेरिफाई करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में नाम, पता, जन्मतिथि और अन्य बेसिक जानकारी भरें।
  • शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज निर्धारित साइज में अपलोड करें।
  • Paper-I, Paper-II या दोनों में से जिसके लिए आवेदन करना हो वह चुनें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म एक बार ध्यान से जांच लें और Submit करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट या PDF जरूर सेव कर लें।

हेल्पडेस्क और जरूरी लिंक

किसी भी तकनीकी समस्या के लिए 98996 77276 पर संपर्क कर सकते हैं। पात्रता से जुड़े सवालों के लिए 0532-2466851 पर कॉल करें या uptet.support@upessc.org पर ईमेल करें। हेल्पडेस्क सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहती है।

कामलिंक
ऑनलाइन आवेदन Click Here 
नोटिस डाउनलोड करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें