आंगनवाडी आशा वर्कर्स का बढ़ेगा मानदेय, होली पर सीएम योगी की घोषणा Asha Anganwadi Salary Hike News

Asha Anganwadi Salary Hike News: उत्तर प्रदेश की आंगनबाड़ी और आशा कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी और आशा कर्मियों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र और अनुदेशकों के मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा के बाद प्रदेश की लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता मानदेय बढ़ोतरी का इंतजार कर रही हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आंगनबाड़ी सहायिका के साथ-साथ आशा कर्मचारी के मानदेय में वृद्धि करने की घोषणा की है।

आशा आंगनबाड़ियों का बढ़ेगा मानदेय

पिछले दिनों यूपी विधानसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्र का मानदेय ₹10000 से बढ़ाकर 18000 रुपए किया था। वहीं अनुदेशकों के मानदेय में भी बढ़ोतरी करते हुए 17000 रुपए कर दिया था। अब होली पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा करके बड़ी खुशखबरी दी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक मौजूद थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम द्वारा इन कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ोतरी पर मुहर लगी है।

सीएम योगी ने मानदेय बढ़ोतरी को लेकर क्या कहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार ने तय किया है कि प्रदेश के एक-एक कर्मचारी को लाभ दिया जाएगा। एक-एक करके सरकार ने तय किया है कि आंगनबाड़ी हो या फिर आशा वर्कर, इन सभी के मानदेय को आने वाले समय में क्रमिक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता समाज में रहकर काम करती हैं। अभी इन्हें मेहनत के आधार पर काफी कम मानदेय मिल रहा है। अब ऐसे में मानदेय बढ़ोतरी के बाद काफी राहत मिलेगी।

अभी कितना मिलता है मानदेय?

फिलहाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय की बात की जाए तो केंद्र सरकार द्वारा 4500 रुपए मानदेय के तौर पर दिए जाते हैं। इसके बाद ₹1500 राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिए जाते हैं। वहीं हर महीने ₹2000 का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाता है। कुल मिलाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को वर्तमान में ₹8000 महीना मानदेय दिया जा रहा है। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका की बात की जाए तो केंद्र सरकार द्वारा 2250 रुपए मानदेय के तौर पर दिए जाते हैं। इसके बाद राज्य सरकार 750 रुपए इसमें मिलाती है। आंगनबाड़ी सहायिका को कुल मिलाकर ₹3000 मानदेय दिया जाता है।

यह पढ़ें – आउटसोर्स कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन, दोगुना हो जाएगी सैलरी UPNL Outsourcing Employees News

कितनी बढ़ सकती है सैलरी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के साथ-साथ आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसको लेकर सरकार ने कोई संकेत नहीं दिया है। लेकिन दूसरी ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका ₹20000 प्रति महीना मानदेय किए जाने की मांग लंबे समय से कर रही हैं। हालांकि, जहां एक ओर शिक्षामित्र का मानदेय ₹8000 प्रति महीना बढ़ाया गया है, तो ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय भी ₹8000 तक बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह दोगुनी बढ़ोतरी हो जाएगी। फिलहाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के साथ-साथ आशा कार्यकर्ताओं को भी मानदेय बढ़ोतरी का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार नए वित्त वर्ष से इन सभी कार्यकर्ताओं को बढ़ा हुआ मानदेय दे सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Join Join