KVS में संविदा पर शिक्षकों की तैनाती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, देखें शेड्यूल KVS  Contract Teacher News

KVS  Contract Teacher News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए संविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है रायबरेली और सुलतानपुर स्थित KVS विद्यालयों ने वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से विभिन्न पदों पर पैनल तैयार करने की घोषणा की गई है,  इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि चयन पूरी तरह साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये नियुक्तियां अस्थायी और आवश्यकता आधारित होंगी, उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। पंजीकरण सुबह निर्धारित समय पर ही किया जाएगा और देर से आने वाले अभ्यर्थियों को अनुमति नहीं दी जाएगी।

KVS रायबरेली में वॉक-इन इंटरव्यू की तिथि

केंद्रीय विद्यालय एमसीएफ लालगंज, रायबरेली में 06 मार्च 2026 को पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। पीजीटी में गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और वाणिज्य शामिल हैं। टीजीटी के अंतर्गत हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय रखे गए हैं। 11 मार्च 2026 को प्राथमिक शिक्षक, स्टाफ नर्स, योग शिक्षक, विशेष शिक्षक, काउंसलर, कंप्यूटर अनुदेशक, आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक तथा स्पोर्ट्स कोच के लिए इंटरव्यू होगा।

क्या होगी चयन प्रक्रिया

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अमहट, सुलतानपुर में 23 फरवरी 2026 को प्रत्यक्ष साक्षात्कार और आवश्यकता अनुसार लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यहां पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, बालवाटिका शिक्षक, खेल प्रशिक्षक, व्यावसायिक प्रशिक्षक, नर्स, परामर्शदाता और विशेष शिक्षक पद शामिल हैं। सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक रिपोर्टिंग और पंजीकरण करना होगा, जबकि इंटरव्यू सुबह 10 बजे से शुरू होगा। विद्यालय प्रशासन ने समय की पाबंदी को अनिवार्य बताया है।

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

इच्छुक उम्मीदवारों को संबंधित विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरना होगा। साथ में नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां और उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लाना अनिवार्य है। पंजीकरण प्रातः 9:00 से 10:30 बजे तक किया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।

महत्वपूर्ण निर्देश और चयन मानदंड

विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती पूर्णतः अस्थायी और आवश्यकता आधारित है। चयनित उम्मीदवारों को स्थायी नियुक्ति का दावा नहीं होगा। यदि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होती है तो स्क्रीनिंग टेस्ट भी आयोजित किया जा सकता है। अंतिम चयन मेरिट और साक्षात्कार प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि से पूर्व सभी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें और समय से पहले पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय Notification

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Join Join