यूपी के शिक्षामित्र को मिलेगा ₹18000 मानदेय, सीएम योगी ने की घोषणा, अनुदेशकों का भी बढ़ा मानदेय UP Shiksha Mitra Mandey Hike

By
On:
Follow Us

UP Shiksha Mitra Mandey Hike: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्र और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में साफ तौर पर कहा कि शिक्षामित्रों के मानदेय में ₹8000 की बढ़ोतरी की जा रही है और अनुदेशकों को भी बढ़ा हुआ भुगतान मिलेगा। इस फैसले का फायदा प्रदेश के 1.43 लाख से ज्यादा शिक्षामित्रों और करीब 30000 अनुदेशकों को होगा। लंबे समय से चल रही मांग के बीच यह घोषणा आई है और होली से पहले इसे बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। आईए जानते हैं उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र और अनुदेशकों के मानदेय में कितनी बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।

अब हर महीने ₹18000 मिलेंगे

फिलहाल शिक्षामित्रों को ₹10000 महीना दिया जा रहा था, जिसे अब बढ़ाकर ₹18000 कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग सामने आ रही थी, इसलिए इस पर फैसला लिया गया। इससे पहले 2017 में मानदेय ₹3500 से बढ़ाकर ₹10000 किया गया था, और उसके बाद कोई बदलाव नहीं हुआ था। किसी को लेकर लंबे समय से शिक्षामित्र मांग कर रहे थे हालांकि लंबे समय बाद सरकार ने उनकी मांगों को मानते हुए मानदेय बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।

अनुदेशकों के लिए भी बड़ा फैसला

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में काम कर रहे अनुदेशकों को अभी तक ₹9000 महीना मिल रहा था, जिसे अब बढ़ाकर ₹17000 किया जाएगा। यानी सीधा ₹9000 की बढ़ोतरी होगी, और यह फैसला भी विधानसभा में ही घोषित किया गया। अनुदेशकों के मानदेय को लेकर मामला तक पहुंचा था, जिसके बाद अब सरकार की ओर से साफ घोषणा की गई है। अब अनुदेशकों के मानदेय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार निर्णय लेते हुए मानदेय बढ़ोतरी की गई है।

1 अप्रैल 2026 से लागू होगा आदेश

सरकार के मुताबिक बढ़ा हुआ मानदेय 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा, यानी नए वित्तीय साल से भुगतान शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने सदन में बताया कि तय तारीख से ही शिक्षामित्र और अनुदेशकों के खाते में बढ़ी हुई रकम आनी शुरू हो जाएगी, जिससे सीधे तौर पर लाखों परिवारों पर असर पड़ेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बताया गया कि नए सत्र से शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़े हुए मानदेय का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

कितने लोगों को मिलेगा फायदा

  • प्रदेश में करीब 1.43 लाख शिक्षामित्र इस फैसले से प्रभावित होंगे।
  • लगभग 30000 अनुदेशकों को भी बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा।
  • 1 अप्रैल 2026 से नया भुगतान लागू होगा।
  • शिक्षामित्र को ₹10000 से बढ़ाकर ₹18000 मिलेंगे।
  • अनुदेशकों को ₹7000 से बढ़ाकर ₹17000 मिलेंगे।

उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र और अनुदेशक काफी लंबे समय से मानदेय बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे जहां एक और सुप्रीम कोर्ट ने अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाया था वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुदेशकों के साथ-साथ शिक्षा मित्रों को भी खुशखबरी दी है। होली से पहले लगभग पौने 200000 शिक्षामित्र और अनुदेशकों को मानदेय बढ़ोतरी को लेकर घोषणा की गई है जो की एक राहत भरी खबर है।