UPKGBV Vacancy 2026: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में भर्ती, जानें पूरी जानकारी

|
On: May 6, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UPKGBV Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में काम करने का मौका तलाश रहीं महिला उम्मीदवारों के लिए दो जिलों से भर्ती के नोटिफिकेशन जारी हुए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज ने जनपद के विकास खंडों में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रिक्त शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मियों के कुल 42 पदों पर संविदा आधार पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थनगर ने जनपद में संचालित 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कुल 16 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। दोनों भर्तियां समग्र शिक्षा अभियान के तहत की जा रही हैं। प्रयागराज में आवेदन की अंतिम तारीख 19 मई 2026 और सिद्धार्थनगर में 23 मई 2026 शाम 5 बजे तक है।

UPKGBV Prayagraj Vacancy 2026

बता दें कि प्रयागराज जिले में यह भर्ती शासनादेश संख्या-1553/68-5-2020 के अनुपालन में की जा रही है। कुल 42 पदों में पूर्णकालिक शिक्षिका, अंशकालिक शिक्षिका, लेखाकार, रसोइया, चपरासी और चौकीदार जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक महिला उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के जरिए संबंधित कार्यालय को भेजें। गौरतलब है कि ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और सामान्य डाक से आए आवेदन भी मान्य नहीं होंगे।

विवरणजानकारी
कार्यालयजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज
विभागसमग्र शिक्षा अभियान
कुल पद42
भर्ती का प्रकारसंविदा आधार
आयु सीमा25 से 45 वर्ष
आवेदन का तरीकास्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक
आवेदन की अंतिम तारीख19 मई 2026 (शाम 5 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइटprayagraj.nic.in

प्रयागराज पदवार विवरण

प्रयागराज जिले में निकाली गई इस भर्ती में विभिन्न विषयों की पूर्णकालिक और अंशकालिक शिक्षिकाओं के साथ-साथ गैर-शैक्षणिक पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी। नीचे दी गई तालिका में पदवार पूरी जानकारी देखें।

पद का नामविषयकुल पदमासिक मानदेय
पूर्णकालिक शिक्षिका (महिला)विज्ञान3₹25,410
पूर्णकालिक शिक्षिका (महिला)गणित4₹25,410
पूर्णकालिक शिक्षिका (महिला)सामाजिक विषय1₹25,410
पूर्णकालिक शिक्षिका (महिला)भाषा (हिंदी)1₹25,410
पूर्णकालिक शिक्षिका (महिला)अंग्रेजी2₹25,410
अंशकालिक शिक्षिका (महिला)कला/क्राफ्ट/संगीत/गृह शिल्प3₹12,790
अंशकालिक शिक्षिका (महिला)स्काउट गाइड/शारीरिक शिक्षा3₹12,790
अंशकालिक शिक्षिका (महिला)कंप्यूटर5₹12,790
पूर्णकालिक लेखाकार (महिला)लेखाकार3₹14,357
चौकीदार (महिला)2₹7,505
चपरासी (महिला)2₹7,505
मु० रसोइया (महिला)1₹9,006
सहायक रसोइया (महिला)12₹6,755
कुल42

UPKGBV Siddharthnagar Vacancy 2026

सिद्धार्थनगर जिले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद में संचालित 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रिक्त पदों पर संविदा आधार पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। यह भर्ती महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा के पत्रांक संख्या 11308/2022-23 दिनांक 14.02.2023 और शासनादेश संख्या 2805/68-5-2023-02/2020 के अनुपालन में की जा रही है। गौरतलब है कि इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप जनपद सिद्धार्थनगर की वेबसाइट siddharthnagar.nic.in पर उपलब्ध है।

विवरणजानकारी
कार्यालयजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सिद्धार्थनगर
विभागसमग्र शिक्षा अभियान
कुल पद16
भर्ती का प्रकारसंविदा आधार
आवेदन की अंतिम तारीख23 मई 2026 (शाम 5 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइटsiddharthnagar.nic.in

सिद्धार्थनगर पदवार विवरण

सिद्धार्थनगर जिले में निकाली गई इस भर्ती में पूर्णकालिक शिक्षिका, अंशकालिक शिक्षिका, उर्दू शिक्षिका और गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पदवार पूरी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें।

पद का नामविषयकुल पदमासिक मानदेय
पूर्णकालिक शिक्षिकागणित3₹25,410
पूर्णकालिक शिक्षिकाअंग्रेजी1₹25,410
अंशकालिक शिक्षिकाकंप्यूटर4₹12,790
अंशकालिक शिक्षिकाकला/क्राफ्ट/संगीत/गृह शिल्प1₹12,790
अंशकालिक शिक्षिकाशारीरिक शिक्षा1₹12,790
शिक्षिकाउर्दू2₹17,196
मुख्य रसोइया1₹9,006
सहायक रसोइया2₹6,755
चपरासी1₹7,505
कुल16

शैक्षिक योग्यता

पूर्णकालिक शिक्षिका के पद के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषय में स्नातक और उच्च प्राथमिक स्तर की TET पास होना अनिवार्य है। विज्ञान और गणित विषय के लिए JBT/D.El.Ed वर्ग से प्रशिक्षित स्नातक और उच्च प्राथमिक स्तर की TET जरूरी है। सामाजिक विषय के लिए भूगोल, इतिहास और नागरिक शास्त्र में से किसी एक में प्रशिक्षित स्नातक और TET अनिवार्य है। भाषा और अंग्रेजी के लिए हिंदी एवं संस्कृत में स्नातक और उच्च प्राथमिक स्तर की TET जरूरी है। उर्दू शिक्षिका के पद के लिए BEd उर्दू विषय से अथवा BTC या BSTC या अन्य समकक्ष शिक्षा अथवा डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है।

अंशकालिक शिक्षिका कंप्यूटर के लिए कंप्यूटर साइंस में प्रशिक्षित स्नातक या BCA, MCA, B.Tech/B.E. कंप्यूटर साइंस या समकक्ष योग्यता मान्य है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर शिक्षण हेतु PGDCA/BRCS/BCA/BCSL कंप्यूटर साइंस स्नातक सहित DOEACC या समकक्ष संस्था से O लेवल/A लेवल डिप्लोमा भी मान्य है। कला और क्राफ्ट के लिए इस विषय में स्नातक और उपाधि सहित प्रशिक्षण उपाधि की योग्यता होनी चाहिए। शारीरिक शिक्षा के लिए BPEd, CPEd या DPEd और अन्य समकक्ष उपाधि मान्य है। चपरासी और रसोइया पदों के लिए कक्षा 8 उत्तीर्ण और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है।

आयु सीमा

प्रयागराज भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना शैक्षिक सत्र 28 फरवरी 2026 तक के आधार पर की जाएगी। सिद्धार्थनगर भर्ती के लिए भी आयु सीमा की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त करें। दोनों जिलों में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन प्रक्रिया

दोनों जिलों में इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन यानी डाक के माध्यम से करना होगा। ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है।

  • सबसे पहले संबंधित जिले की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड करें। प्रयागराज के लिए prayagraj.nic.in और सिद्धार्थनगर के लिए siddharthnagar.nic.in पर जाएं।
  • आवेदन पत्र को ध्यान से भरें और सभी जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो की स्व-अभिप्रमाणित फोटोकॉपी संलग्न करें।
  • प्रयागराज के उम्मीदवार भरा हुआ आवेदन पत्र जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा मम्फोर्डगंज प्रयागराज 211002 के पते पर भेजें।
  • सिद्धार्थनगर के उम्मीदवार आवेदन पत्र कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थनगर के पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजें।
  • प्रयागराज में आवेदन 19 मई 2026 और सिद्धार्थनगर में 23 मई 2026 शाम 5 बजे तक कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।
  • सामान्य डाक से भेजे गए या अंतिम तारीख के बाद आए आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Important Links

विवरणलिंक
प्रयागराज आधिकारिक वेबसाइटClick Here
प्रयागराज नोटिफिकेशन PDFClick Here
सिद्धार्थनगर आधिकारिक वेबसाइटClick Here
सिद्धार्थनगर नोटिफिकेशन PDFClick Here
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now