UP Anganwadi Recruitment 2026 आंगनवाड़ी कार्यकत्री के  पदों पर निकली वैकेंसी, ऑनलाइन आवेदन शुरू

|
On: June 22, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
ParticularsDetails
Vacancies75
Job PostAnganwadi Worker
Qualification12th
Last Apply Date09 Jul, 2026

UP Anganwadi Recruitment 2026 जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, ललितपुर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। शासनादेश  में वर्णित व्यवस्था के अनुसार जनपद ललितपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय आधारित रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन पत्र भर सकती हैं।

Anganwadi Karyakatri Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थाजिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, ललितपुर (बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग)
पद का नामआंगनबाड़ी कार्यकत्री
कुल पद75
पात्रताकेवल महिला अभ्यर्थी
शैक्षणिक योग्यताइंटरमीडिएट से स्नातक के मध्य (मेरिट आधारित)
आयु सीमा18 से 35 वर्ष
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
नौकरी का स्थानजनपद ललितपुर (उत्तर प्रदेश)
आधिकारिक वेबसाइटupanganwadibharti.in

Important Dates

विज्ञप्ति जारी होने की तिथि19 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि09 जुलाई 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक)
आयु गणना हेतु कट ऑफ डेट01 जनवरी 20हैंU

UP Anganwadi Vacancy Details

जनपद ललितपुर की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के कुल 75 पद रिक्त हैं। परियोजना-वार पदों का विवरण नीचे टेबल में दिया गया है।

बाल विकास परियोजना का नामग्रामीण / शहरीरिक्त पद
बारग्रामीण09
बिछुआग्रामीण08
जखौराग्रामीण12
महरौनीग्रामीण09
मड़ावराग्रामीण16
तालबेहटग्रामीण14
शहर, ललितपुरशहरी07
कुल योग75

नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि रिक्त पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है और रिक्त पदों पर भर्ती करने या न करने का अंतिम निर्णय चयन समिति के अधीन होगा।

Application Fee

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा सभी उम्मीदवार बिना किसी आवेदन शुल्क के इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकती हैं।

Age Limit

न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु35 वर्ष
आयु गणना का आधार01 जनवरी 2026

Educational Qualification

आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सभी रिक्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट एवं उसके समकक्ष तथा अधिकतम शैक्षिक योग्यता स्नातक के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इसके अलावा आवेदिका को संबंधित वार्ड या ग्रामसभा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। यदि ग्रामसभा में उक्त श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होती है तो संबंधित न्याय पंचायत की स्थायी निवासी होना अनिवार्य होगा।

UP Anganwadi Worker Selection Process

चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर पूरी की जाएगी, जो शैक्षिक योग्यता (इंटरमीडिएट से स्नातक) पर निर्भर करेगी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद हेतु बीपीएल श्रेणी की आवेदिकाओं को वरीयता प्रदान की जाएगी। बीपीएल श्रेणी का निर्धारण समाज कल्याण अनुभाग-2, उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्या-22/2015/2123/26-2-2015 दिनांक 14 सितम्बर 2015 (यथा संशोधित) के अनुसार किया जाएगा। विधवा अभ्यर्थियों के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी या संबंधित नगर निकाय द्वारा निर्गत मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिवार पंजिका की प्रमाणित नकल मान्य होगी, जबकि तलाकशुदा एवं परित्यक्ता अभ्यर्थियों के लिए न्यायालय द्वारा निर्मित विधिक आदेश मान्य होंगे।

UP Anganwadi Salary

आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद मानदेय आधारित है। आधिकारिक विज्ञप्ति में मानदेय की सटीक राशि नहीं बताई गई है, इसलिए उम्मीदवारों को मानदेय संबंधी पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।

UP Anganwadi Vacancy Required Documents

  • निवास प्रमाण पत्र (तहसील से ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से निर्गत, अद्यतन)
  • जाति प्रमाण पत्र (ऑनलाइन सत्यापन योग्य)
  • आय प्रमाण पत्र (सक्षम स्तर से निर्मित, ऑनलाइन सत्यापन योग्य)
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • विधवा होने की स्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिवार पंजिका की प्रमाणित नकल
  • तलाकशुदा/परित्यक्ता होने की स्थिति में न्यायालय द्वारा निर्मित विधिक आदेश

How to Apply

  • सबसे पहले विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं
  • वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित फॉर्मेट में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें
  • फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही और सावधानीपूर्वक भरें
  • अभिलेखों की स्वहस्ताक्षरित, स्वच्छ एवं पठनीय स्कैन कॉपी पोर्टल पर अपलोड करें
  • ध्यान रहे कि कोई भी आवेदन या अभिलेख ऑफलाइन या डाक द्वारा मान्य नहीं होगा
  • आवेदन पूरी तरह जांचने के बाद 09 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि 12:00 बजे से पहले सबमिट कर दें।

Important Links

विवरणलिंक
UP Anganwadi Official WebsiteClick Here
Online Registration
Click Here
Applicant Login
Click Here
Online Apply FormApply Online
Official Notificationयहां डाउनलोड करें

ध्यान दें रिक्त पदों का ग्रामसभा/वार्डवार विवरण एवं आरक्षण सहित अर्हता का पूर्ण विवरण जनपद के कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील एवं विकास खण्ड इत्यादि कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है। यदि आवेदन करने में कोई त्रुटि होती है या कोई तथ्य, आंकड़े अथवा शैक्षिक अभिलेखों के प्राप्तांक/पूर्णांक गलत या कूटरचित पाए जाते हैं तो अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु विकास खण्ड के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अथवा विकास भवन में जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से कार्यालय दिवस में संपर्क किया जा सकता है।

Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now