UP Board Result 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 2वीं रिजल्ट यहां चेक करें, upmsp.edu.in पर आज जारी होगा

|
On: April 23, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UP Board Result 2026 Live: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) का यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 आज 23 अप्रैल को शाम 4:00 बजे जारी किया जाएगा। राज्य के करीब 52 लाख विद्यार्थियों को इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड ने लगभग 3 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है और रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 12वीं के इंटरनल असेसमेंट अंक भी 25 मार्च तक पोर्टल पर अपलोड हो चुके हैं। अब शासन की मंजूरी के बाद आज तय समय पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

यूपी बोर्ड रिजल्ट किन वेबसाइट पर जारी होगा

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही छात्र कई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा, जिसके बाद सभी वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा। छात्र अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे और प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट जिन प्रमुख वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, वे इस प्रकार हैं:

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • upmspresults.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • web.umang.gov.in

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करना बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप घर बैठे अपना रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (10वीं) या यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (12वीं) के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • मार्कशीट को ध्यान से देखें और डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले लें।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026  पासिंग मार्क्स

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। सिर्फ कुल अंक पर्याप्त नहीं होते, हर विषय में अलग-अलग पासिंग मार्क्स लाना अनिवार्य है। 10वीं के छात्रों के लिए एक खास नियम यह भी है कि छह में से पांच विषयों में पास होने पर छात्र को पास माना जाता है। यानी एक विषय में फेल होने पर भी छात्र उत्तीर्ण हो सकता है, हालांकि वह चाहे तो अंक सुधार परीक्षा भी दे सकता है।

फेल छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका

जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है। इस परीक्षा के जरिए वे दोबारा परीक्षा देकर अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं और अगली कक्षा में आगे बढ़ सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा जून 2026 में होने की संभावना है। वहीं जो छात्र दो से ज्यादा विषयों में फेल हो जाते हैं, उन्हें सीधे प्रमोट नहीं किया जाएगा और उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के बाद अपना पासिंग स्टेटस जरूर जांचें और जरूरत पड़ने पर समय पर कंपार्टमेंट फॉर्म भरें।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डायरेक्ट लिंक

बोर्डआधिकारिक वेबसाइटरिजल्ट लिंक
यूपी बोर्ड 10th रिजल्टupmsp.edu.in Link Active Soon
यूपी बोर्ड 12th रिजल्टupmsp.edu.inLink Active Soon

 

Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now