यूपी बोर्ड परीक्षा का अपडेटेड टाइम टेबल देखें UP Board Exam Time Table 2026

|
On: February 18, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UP Board Exam Time Table 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (UPMSP) द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम नवंबर माह में ही जारी कर दिया गया था। अब जब बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं तो छात्रों की सुविधा के लिए इस संशोधित टाइम-टेबल को फिर से उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि कोई भी परीक्षार्थी पुरानी या गलत जानकारी के कारण भ्रमित न हो। बता दें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं टाइम टेबल को लेकर बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में किसी भी परीक्षा तिथि में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है और नवंबर में जारी कार्यक्रम ही अंतिम एवं मान्य है। इसी टाइम टेबल के आधार पर परीक्षा आयोजित कराई जा रही है।

यूपी बोर्ड 2026 परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी हैं और मार्च माह तक चलेंगी। इस वर्ष लाखों छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, इसलिए बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों एवं परीक्षा केंद्रों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा का संचालन सख्ती और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा तथा नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थी यूपी बोर्ड के दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और परीक्षा को ध्यान पूर्वक दें।

यूपी बोर्ड परीक्षा टाइम 2026

पालीसमय
प्रथम पालीसुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
द्वितीय पालीदोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

UP Board 10th Time Table 2026

तारीखदिनविषय
18 फरवरी 2026बुधवारहिंदी / प्रारंभिक हिंदी
19 फरवरी 2026गुरुवारकंप्यूटर
20 फरवरी 2026शुक्रवारसामाजिक विज्ञान
23 फरवरी 2026सोमवारअंग्रेजी
24 फरवरी 2026मंगलवारविज्ञान
25 फरवरी 2026बुधवारगणित
26 फरवरी 2026गुरुवारसंस्कृत
27 फरवरी 2026शुक्रवारवाणिज्य
28 फरवरी 2026शनिवारगृह विज्ञान
07 मार्च 2026शनिवारचित्रकला / रंजनकला
09 मार्च 2026सोमवारउर्दू
10 मार्च 2026मंगलवारसंगीत
11 मार्च 2026बुधवारअरबी / फारसी / पाली
12 मार्च 2026गुरुवारकृषि

UP Board Intermediate Time Table 2026

तारीखदिनविषय
18 फरवरी 2026बुधवारहिंदी / सामान्य हिंदी
23 फरवरी 2026सोमवारजीव विज्ञान / गणित
24 फरवरी 2026मंगलवारभौतिक विज्ञान
25 फरवरी 2026बुधवाररसायन विज्ञान
26 फरवरी 2026गुरुवारइतिहास
27 फरवरी 2026शुक्रवारभूगोल
28 फरवरी 2026शनिवारअर्थशास्त्र
07 मार्च 2026शनिवारराजनीति विज्ञान
09 मार्च 2026सोमवारसमाजशास्त्र
10 मार्च 2026मंगलवारअंग्रेजी
11 मार्च 2026बुधवारउर्दू / संस्कृत / अन्य भाषा
12 मार्च 2026गुरुवारसंस्कृत (Revised)

यूपी बोर्ड छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी टाइम-टेबल के अनुसार ही अपनी तैयारी करें। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र साथ लाना आवश्यक है, अन्यथा परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड ने छात्रों को सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं से दूर रहने और केवल आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखना और किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों से दूर रहना आवश्यक होगा।

बोर्ड की अपील

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि नवंबर में जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम ही अंतिम है और वर्तमान में किसी भी परीक्षा तिथि में कोई नया परिवर्तन नहीं किया गया है। सभी छात्रों से अपील की गई है कि वे बिना भ्रमित हुए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल हों और ईमानदारी से परीक्षा दें।

Important Links

विवरणलिंक
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आधिकारिक वेबसाइटClick Here
UP Board 10वीं / 12वीं संशोधित आंसर की डाउनलोडClick Here
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now