RRB ALP Recruitment 2026: 11,127 पदों पर असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती, मेरिट फॉर्मूले में हुआ बड़ा बदलाव

Published on: May 10, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे में लोको पायलट बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए मई 2026 दो बड़ी खबरें लेकर आया है। पहली रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आवेदन 15 मई 2026 से शुरू होंगे। दूसरी  बात RB ने इस बार चयन प्रक्रिया में एक ऐतिहासिक बदलाव किया है जिसमें फाइनल मेरिट लिस्ट बनाने का पुराना फॉर्मूला पूरी तरह बदल दिया गया है। यानी अगर आप इस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो दोनों बातें आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।

क्या है नई ALP भर्ती 2026?

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन CEN No. 01/2026 के तहत असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 11,127 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती भारतीय रेलवे के कई जोनों और RRB बोर्डों के लिए आयोजित होगी जिनमें अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और सिकंदराबाद समेत अन्य बोर्ड शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 14 जून 2026 रात 11:59 बजे तक है। चयनित उम्मीदवारों को Level-2 के तहत पद दिया जाएगा।

RRB ALP Recruitment 2026

विवरणजानकारी
कुल पद11,127
पद का नामअसिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
नोटिफिकेशन नंबरCEN No. 01/2026
आवेदन शुरू15 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)
वेतन₹19,900 प्रति माह (7वां वेतन आयोग)
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु30 वर्ष (1 जुलाई 2026 के आधार पर)
आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in

वेतन और आयु सीमा की पूरी जानकारी

असिस्टेंट लोको पायलट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार शुरुआती वेतन ₹19,900 प्रति माह दिया जाएगा। इसके अलावा रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य भत्ते और सुविधाएं भी लागू होंगी। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है और आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। SC, ST, OBC, PwBD और अन्य आरक्षित वर्गों को रेलवे नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता और मेडिकल स्टैंडर्ड से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में जारी की जाएगी।

आधार अपडेट जरूरी

रेलवे ने इस बार आवेदन प्रक्रिया में आधार सत्यापन को बेहद जरूरी बताया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करते समय आधार के जरिए अपनी जानकारी सत्यापित करें ताकि भर्ती प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो। आधार में नाम और जन्मतिथि 10वीं की मार्कशीट के अनुसार अपडेट होना जरूरी है। साथ ही नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक जानकारी भी अपडेट रखने की सलाह दी गई है। घबराने की जरूरत नहीं — बस आवेदन से पहले एक बार अपना आधार चेक करें और जरूरत हो तो नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर अपडेट करा लें।

मेरिट फॉर्मूले में बड़ा बदलाव

गौरतलब है कि इस भर्ती में रेलवे ने चयन प्रक्रिया में एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। पहले फाइनल मेरिट लिस्ट बनाते समय CBT-2 पार्ट-ए को 70% और CBAT यानी कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट को सिर्फ 30% वेटेज दिया जाता था। अब नए नियम के तहत दोनों को बराबर यानी 50-50 का महत्व दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने सभी RRB जोन को निर्देश दिया है कि आगामी भर्तियों से इसी नए फॉर्मूले को लागू किया जाए।Railway alp vacancy 2026

परीक्षापुराना वेटेजनया वेटेज
CBT-2 (पार्ट-ए)70%50%
CBAT (एप्टीट्यूड टेस्ट)30%50%

यह बदलाव क्यों किया गया?

रेलवे बोर्ड का मानना है कि लोको पायलट की नौकरी केवल तकनीकी ज्ञान के भरोसे नहीं चलती। ट्रेन चलाते वक्त मानसिक सतर्कता, तेज निर्णय लेने की क्षमता, दिशा ज्ञान और याददाश्त सबसे अहम होती है और CBAT इन्हीं मनोवैज्ञानिक गुणों की जांच करता है। अक्सर यह देखा गया कि जो उम्मीदवार CBT-2 में बहुत अच्छे अंक लाते थे वे 70% वेटेज की वजह से सीधे मेरिट में आ जाते थे, भले ही उनका CBAT स्कोर कमजोर हो। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे अब चाहता है कि ड्राइवर तकनीकी रूप से जितने सक्षम हों, मानसिक रूप से भी उतने ही चौकन्ने रहें।

उम्मीदवारों पर क्या पड़ेगा असर?

सीधी बात करें तो इस बदलाव का सबसे बड़ा असर उन उम्मीदवारों पर पड़ेगा जो अब तक सिर्फ लिखित परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देते थे और CBAT को हल्के में लेते थे। अब एप्टीट्यूड टेस्ट में कम अंक आने पर सीधे मेरिट से बाहर होने का खतरा है। दूसरी तरफ जिन उम्मीदवारों की तार्किक और मनोवैज्ञानिक क्षमता मजबूत है उन्हें इस बदलाव से सीधा फायदा होगा, भले ही उनका तकनीकी स्कोर औसत हो। आप समझ सकते हैं कि अब किताबी तैयारी के साथ-साथ साइको टेस्ट और एप्टीट्यूड प्रैक्टिस पर भी बराबर समय देना जरूरी हो गया है।

ऐसे करें Online Apply

RRB ALP Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। नीचे दिए गए स्टेप्स ध्यान से फॉलो करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • RRB ALP Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration करके अपना अकाउंट बनाएं।
  • मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Important Links

महत्वपूर्ण लिंकलिंक
ऑनलाइन आवेदन करें (From May 15)यहां क्लिक करें
आधिकारिक नोटिफिकेशनयहां क्लिक करें