JEE Main Session 2 Result 2026 फाइनल आंसर की के बाद आज आयेगा रिजल्ट,यहां चेक करें

|
On: April 20, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

JEE Main Session 2 Result 2026 जेईई मेन सेशन 2 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने JEE Main Session 2 Final Answer Key 2026 आज 20 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इसके साथ ही रिजल्ट भी आज ही जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अप्रैल 2026 में यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी आंसर की और रिजल्ट दोनों चेक कर सकते हैं। लॉगिन के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि की जरूरत होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी CBT मोड में भारत और विदेश के कई शहरों में आयोजित की गई थी।

JEE Main Session 2 Answer Key 2026 जरूरी तारीखें

विवरणतारीख
फाइनल आंसर की जारी होने की तारीख20 अप्रैल 2026
आपत्ति दर्ज करने की विंडो11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 (रात 11:50 बजे तक)
आपत्ति शुल्क₹200 प्रति प्रश्न (वापस नहीं होगा)
रिजल्ट जारी होने की तारीख20 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटjeemain.nta.nic.in

आंसर की डाउनलोड करने का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर JEE Main 2026 Session 2 Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें।
  • आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

रिस्पॉन्स शीट से कैसे करें अंकों का अनुमान

NTA ने आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है जिसमें परीक्षा के दौरान उम्मीदवार द्वारा दिए गए जवाब दर्ज होते हैं। रिस्पॉन्स शीट को आधिकारिक आंसर की से मिलाकर उम्मीदवार अपने संभावित अंक निकाल सकते हैं। अंक गणना का तरीका इस प्रकार है — सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे, गलत जवाब पर 1 अंक कटेगा और न किए गए सवाल पर कोई अंक नहीं कटेगा। इस तरह उम्मीदवार रिजल्ट से पहले ही अपने अनुमानित पर्सेंटाइल का अंदाजा लगा सकते हैं।

आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें

अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की में कोई गलती लगती है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर लॉगिन करें और जिस प्रश्न पर आपत्ति है उसे चुनें। साथ में जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करें। ध्यान रखें कि यह शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा और बिना प्रमाण के आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद NTA फाइनल आंसर की जारी करती है जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है।

Important Links

विवरणलिंक
JEE Main 2026 Session 2 Final Answer Key (B.E/B.Tech)यहां क्लिक करें
Answer Key Notice-1यहां क्लिक करें
Answer Key Notice-2यहां क्लिक करें
Answer Key Download Linkयहां क्लिक करें
Result Linkjeemain.nta.nic.in

 

Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now