JE Civil Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती 2024 की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 29 अप्रैल 2026 से जारी कर दिया है। आयोग के विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2024 के तहत अवर अभियंता सिविल और सहायक विकास अधिकारी के 4612 पदों के लिए यह मुख्य परीक्षा 3 मई 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के 8 जनपदों — अमरोहा, बागपत, भदोही, कन्नौज, कानपुर देहात, पीलीभीत, संत कबीर नगर और शामली में होगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एक जरूरी बात — मुख्य परीक्षा हेतु निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।
UPSSSC JE Civil Admit Card 2026 Important Dates
| इवेंट | तारीख |
|---|
| आवेदन शुरू | 07 मई 2024 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 13 जुलाई 2024 |
| करेक्शन की अंतिम तारीख | 20 जुलाई 2024 |
| योग्यता परिणाम जारी | 01 अप्रैल 2026 |
| मुख्य परीक्षा शुल्क भुगतान | 07 अप्रैल 2026 |
| परीक्षा शहर घोषणा | 24 अप्रैल 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | 29 अप्रैल 2026 |
| परीक्षा तिथि | 03 मई 2026 |
| परीक्षा समय | सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
UPSSSC JE Civil Bharti 2024
| विवरण | जानकारी |
|---|
| संगठन | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| पद का नाम | जूनियर इंजीनियर (सिविल) |
| विज्ञापन संख्या | 08-परीक्षा/2024 |
| कुल पद | 4612 |
| परीक्षा का प्रकार | मुख्य परीक्षा (Main Exam) |
| आवेदन शुल्क | ₹25 (सभी वर्गों के लिए) |
| न्यूनतम आयु | 18-21 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 40 वर्ष |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
श्रेणीवार पदों की संख्या
| पद | सामान्य | EWS | OBC | SC | ST | कुल |
|---|
| Junior Engineer Civil | 1761 | 368 | 1514 | 924 | 45 | 4612 |
8 जनपदों में होगी परीक्षा
आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए प्रदेश के 8 जनपदों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। ये जनपद हैं जिसमे अमरोहा, बागपत, भदोही, कन्नौज, कानपुर देहात, पीलीभीत, संत कबीर नगर और शामली। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र का पूरा पता ध्यान से पढ़ें और समय से पहले केंद्र पर पहुंचें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
- सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UPSSSC JE Civil Mains Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- PET रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या OTP से लॉगिन करें।
- सुनिश्चित करें कि मुख्य परीक्षा शुल्क जमा हो चुका है — बिना शुल्क के एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा — सभी जानकारी ध्यान से जांचें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
शैक्षिक योग्यता
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2023 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से Civil Engineering में BE, B.Tech डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।
Important Links