INSPIRE Scholarship 2026: इंस्पायर स्कॉलरशिप बिना परीक्षा 12वीं पास को मिलेंगे ₹80000 सालाना, कैसे और कौन कर सकता है आवेदन

|
On: May 31, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

INSPIRE Scholarship 2026: साइंस पढ़ने का शौक तो बहुत होता है, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति अक्सर सपनों के सामने दीवार बन जाती है। देश में हर साल लाखों छात्र 12वीं के बाद Higher Education का खर्च न उठा पाने की वजह से अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं। लेकिन अब केंद्र सरकार ने ऐसे होनहार छात्रों के लिए एक बेहतरीन योजना चला रखी है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की ओर से INSPIRE Scholarship for Higher Education के तहत हर साल ₹80,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए कोई अलग प्रतियोगी परीक्षा नहीं देनी होती। 12वीं में अच्छे अंक लाने वाले साइंस के छात्र सीधे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

INSPIRE Scholarship 2026 Overview

ParticularsDetails
Scholarship NameINSPIRE Scholarship for Higher Education (SHE)
Conducting AuthorityDepartment of Science & Technology (DST), Government of India
Scholarship Amount₹80,000 Per Year
Monthly Financial Assistance₹5,000 Per Month (₹60,000 Annually)
Research Grant₹20,000 Per Year for Summer Research Project
Maximum DurationUp to 5 Years
Eligible Age17 to 22 Years
EligibilityTop 1% in Class 12 Board Examination or Other Prescribed Merit Criteria
Eligible CoursesUG & PG Courses in Basic and Natural Sciences
Eligible SubjectsPhysics, Chemistry, Mathematics, Biology, Statistics, Geology, Astrophysics, Astronomy, etc.
Bank Account RequirementSBI Savings Account Mandatory
Application ModeOnline
Official Portalonline-inspire.gov.in
Official Websitedst.gov.in

क्या है INSPIRE Scholarship?

INSPIRE यानी Innovation in Science Pursuit for Inspired Research — यह केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की एक खास योजना है। इसका मकसद देश के उन होनहार छात्रों को प्रोत्साहित करना है जो आगे चलकर वैज्ञानिक बनकर देश की तरक्की में योगदान देना चाहते हैं। वैसे देखा जाए तो यह योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं देती, बल्कि साइंस रिसर्च की दिशा में छात्रों को आगे बढ़ाने का एक बड़ा मंच भी है। यह सहायता Undergraduate (UG) और Postgraduate (PG) स्तर पर साइंस विषयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को दी जाती है।

कितनी मिलती है Scholarship राशि?

इस योजना के तहत कुल ₹80,000 प्रति वर्ष की सहायता दी जाती है। इसमें से ₹60,000 सालाना यानी ₹5,000 प्रति माह सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इसके अलावा ₹20,000 सालाना अलग से दिए जाते हैं जिसका उपयोग अनिवार्य Summer Research Project और वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। सीधी बात करें तो यह सहायता अधिकतम 5 वर्षों तक मिलती रहती है, यानी Graduation और Post Graduation दोनों की पढ़ाई पूरी होने तक छात्र को हर साल ₹80,000 मिलते रहेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन Eligibility

इस Scholarship के लिए आवेदन करने वाले छात्र की उम्र 17 से 22 साल के बीच होनी चाहिए और उसे किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में साइंस विषयों में पढ़ाई करनी होगी। जिन छात्रों के 12वीं बोर्ड में अंक अपने राज्य या केंद्रीय बोर्ड के टॉप 1% में आते हैं, वे इसके लिए पात्र हैं। इसके अलावा JEE Main, JEE Advanced या NEET में टॉप 10,000 रैंक पाने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। IISER, NISER और DAE-CBS जैसे प्रमुख संस्थानों में दाखिला लेने वाले तथा KVPY, NTSE, JBNSTS या Science Olympiad में उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र भी पात्र माने जाते हैं।

किन विषयों के छात्रों को मिलेगा लाभ?

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह Scholarship केवल शुद्ध साइंस विषयों के छात्रों के लिए है।

  • Physics
  • Chemistry
  • Mathematics
  • Biology,
  • Statistics,
  • Geology,
  • Astrophysics और Astronomy

में पढ़ाई कर रहे छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि Engineering, Medicine, Pharmacy और अन्य Professional Courses के छात्रों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यानी अगर कोई छात्र NEET क्रैक करके MBBS कर रहा है, तो वह इसके लिए पात्र नहीं होगा  भले ही उसकी रैंक टॉप 10,000 में क्यों न हो।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

INSPIRE Scholarship के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। आप समझ सकते हैं कि सरकारी योजना में सभी कागजात सही और पूरे होने पर ही आवेदन मंजूर होता है। छात्र के पास 12वीं की Marksheet, रैंक प्रमाण पत्र या Entrance Exam से जुड़े जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। इसके अलावा छात्र के नाम से State Bank of India (SBI) में एक बचत खाता होना अनिवार्य है, क्योंकि Scholarship की पूरी राशि सीधे उसी खाते में भेजी जाती है। Aadhaar Card और College Admission प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा।

ऐसे करें INSPIRE Scholarship के लिए Apply

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Browser खोलें और INSPIRE की आधिकारिक वेबसाइट online-inspire.gov.in पर जाएं।
  • Homepage पर “INSPIRE SHE” (Scholarship for Higher Education) के विकल्प पर क्लिक करें।
  • नया Registration करें और अपना Profile बनाएं।
  • मांगे गए सभी दस्तावेज जैसे 12वीं Marksheet, रैंक प्रमाण पत्र और Admission Letter अपलोड करें।
  • SBI बैंक खाते की जानकारी सही-सही भरें।
  • सभी जानकारी एक बार जांचने के बाद Form Submit करें और Confirmation नोट कर लें।

Important Links For Online Apply

महत्वपूर्ण लिंकDirect Link
INSPIRE Scholarship Officia Online l Portalयहां क्लिक करें
DST आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
All Latest Updatesयहां क्लिक करें
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now