India Post GDS 3rd Merit List 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि और जरूरी डॉक्यूमेंट्स देखें

By
On:
Follow Us

India Post GDS 3rd Merit List 2026: India Post ने GDS यानी Gramin Dak Sevak भर्ती 2026 के तहत दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के लिए Document Verification की प्रक्रिया शुरू कर दी है। DV पूरा करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 है। जो उम्मीदवार इस तारीख तक document verification नहीं कराएंगे, उनका चयन रद्द कर दिया जाएगा। वहीं तीसरी मेरिट लिस्ट भी जल्द जारी होने वाली है — पिछले रुझानों के अनुसार यह मई में आ सकती है। चयन प्रक्रिया 10वीं के अंकों और उम्मीदवार द्वारा चुने गए सर्कल के आधार पर होती है।

विवरणजानकारी
संगठनIndia Post (इंडिया पोस्ट)
पद का नामGramin Dak Sevak (GDS)
चयन प्रक्रियाMerit List के आधार पर
दूसरी मेरिट लिस्टजारी हो चुकी है
Document Verificationजारी है
DV की अंतिम तिथि27 अप्रैल 2026
तीसरी मेरिट लिस्टमई प्रथम सप्ताह (संभावित)
Official Websiteindiapostgdsonline.gov.in

Document Verification टाइमलाइन

ध्यान देने वाली बात यह है कि document verification में लापरवाही बरतने पर चयन पूरी तरह रद्द हो सकता है। दूसरी मेरिट लिस्ट में चुने गए उम्मीदवारों को अपने निर्धारित मंडल कार्यालय में जाकर DV प्रक्रिया पूरी करनी होगी। DV के दौरान सभी original documents के साथ-साथ self-attested photocopies भी साथ लानी जरूरी हैं। 27 अप्रैल 2026 की deadline तय है — इस तारीख तक DV न कराने पर आवेदन reject कर दिया जाएगा और किसी भी तरह की छूट नहीं मिलेगी।

तीसरी मेरिट लिस्ट कब आएगी?

India Post GDS की तीसरी मेरिट लिस्ट 2026 जल्द जारी की जाएगी। वैसे देखा जाए तो पिछले साल यानी 2025 में तीसरी मेरिट लिस्ट 19 मई को जारी हुई थी  इस बार भी अनुमान है कि यह मई महीने में आ सकती है। तीसरी मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा, उन्हें भी अपने सर्कल के मंडल कार्यालय में document verification के लिए बुलाया जाएगा। राज्यवार merit list indiapostgdsonline.gov.in पर उपलब्ध होगी।

किन राज्यों के उम्मीदवार होंगे शामिल?

India Post GDS भर्ती पूरे देश में होती है और merit list राज्यवार जारी की जाती है। इसमें गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर पूर्वी प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्य शामिल हैं। आप समझ सकते हैं कि यह भर्ती देशव्यापी है इसलिए अपने राज्य की merit list अलग से देखनी होगी।

DV के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

सीधी बात करें तो document verification में किसी भी जरूरी कागज की कमी होने पर आपको वापस लौटाया जा सकता है। इसलिए पहले से सभी documents तैयार करके रखें। नीचे दी गई पूरी list एक बार ध्यान से देख लें।

  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र (Original)
  • पहचान पत्र (Aadhaar Card / Voter ID आदि)
  • सभी documents की Self-Attested Photocopy
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • EWS प्रमाण पत्र (लागू होने पर)
  • Medical Certificate
  • निवास प्रमाण पत्र / आदिवासी प्रमाण पत्र (लागू होने पर)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • Online Application Form का Printout ले लें।

India Post GDS 2nd Merit List 2026, State Wise PDF Links: इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, स्टेटवाइज पीडीएफ डाऊनलोड करें