CTET 2026 की री एग्जाम डेट जारी, जानें कब आएगी आंसर की CTET February 2026 Re Exam Date

|
On: February 25, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

CTET February 2026 Re Exam Date: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 7 फरवरी 2026 को कराया गया था। इस दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों पर सीटेट परीक्षा को रद्द कर दिया गया था और बोर्ड द्वारा 15 दिन के अंदर दोबारा परीक्षा कराए जाने के लिए कहा गया था। 7 फरवरी को जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा रद्द की गई थी, उसके लिए नया नोटिस जारी किया गया है। सार्वजनिक नोटिस जारी कर सभी अभ्यर्थियों के लिए नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि केवल उन्हीं परीक्षा केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी, जहां परीक्षा नहीं हो सकी थी।

इन केंद्रों पर रद्द हुई थी परीक्षा

सीबीएसई द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार सीटेट परीक्षा का पेपर बिहार के वैशाली जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित नहीं हो सका था। इनमें लक्ष्य इंटरनेशनल अकैडमी, वैशाली और सेंट जॉन्स एकेडमी, बासमती नगर, वैशाली के परीक्षा केंद्र शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर अब दोबारा परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए संशोधित परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। इन केंद्रों पर परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों को अब दोबारा परीक्षा देनी होगी। परीक्षा निश्चित तिथि पर संपन्न की जाएगी। बाकी परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पूर्व में हो चुकी परीक्षा पहले की भांति ही रहेगी।

नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड की जानकारी

सीबीएसई ने घोषणा की है कि इन दोनों परीक्षा केंद्रों पर सीटेट 2026 का पेपर 1 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को उक्त केंद्र आवंटित किए गए थे, उनके लिए संशोधित एडमिट कार्ड जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड फिर से डाउनलोड करना होगा। पुराने एडमिट कार्ड से परीक्षा नहीं दे सकेंगे। नए एडमिट कार्ड पर नई परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य सभी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवार नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसके बाद ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

परीक्षा केंद्र बदलने का विकल्प नहीं मिलेगा

अभ्यर्थियों को सीटेट परीक्षा के लिए यह आखिरी मौका मिलेगा। प्रभावित अभ्यर्थियों को 1 मार्च 2026 को ही परीक्षा में उपस्थित होना जरूरी होगा। परीक्षा केंद्र और परीक्षा तिथि में अब किसी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ जरूरी दस्तावेज, जैसे कि पहचान पत्र या अन्य कोई दस्तावेज, लाना होगा। जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा दे सकते हैं।

कब जारी होगी सीटेट उत्तर कुंजी

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन होने के बाद अभ्यर्थियों को सीटेट उत्तर कुंजी का इंतजार है। हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी जारी करने को लेकर अभी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट उत्तर कुंजी 1 मार्च को परीक्षा आयोजित होने के बाद जारी की जा सकती है। अभ्यर्थियों को सीटेट उत्तर कुंजी से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। सभी आधिकारिक अपडेट सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किए जाते हैं।

Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now