CTET  2026 Marksheet Certificate Download: सीटीईटी मार्कशीट- सर्टिफिकेट जारी, डाऊनलोड करें

Published on: May 6, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

CTET  2026 Marksheet Certificate Download: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  ने Central Teacher Eligibility Test यानी CTET February 2026 का रिजल्ट 30 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। बता दें कि यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर में दो पारियों में ऑफलाइन OMR आधारित तरीके से आयोजित की गई थी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे ऑफिशल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही CTET February 2026 की Marksheet और Certificate भी 6 मई 2026 को जारी कर दी गई है, जिसे उम्मीदवार अब डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Result 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामCentral Teacher Eligibility Test  2026
आयोजक संस्थाCentral Board of Secondary Education
परीक्षा का माध्यमOffline (OMR-based)
परीक्षा की अवधिप्रत्येक पेपर 2.5 घंटे
Certificate की वैधता(Lifetime
आवेदन तिथि27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025
परीक्षा तिथि7 और 8 फरवरी 2026
Admit Card जारी5 फरवरी 2026
ऑफिशल Answer Key12 मार्च 2026
Result Date30 मार्च 2026
Marksheet / Certificate जारी6 मई 2026
ऑफिशल वेबसाइटctet.nic.in

CTET 2026 परीक्षा और रिजल्ट की पूरी टाइमलाइन

वैसे देखा जाए तो इस बार CTET की पूरी प्रक्रिया काफी व्यवस्थित तरीके से पूरी हुई है। ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर 2025 से शुरू हुए थे और 18 दिसंबर 2025 तक चले। Admit Card 5 फरवरी 2026 को जारी किया गया और परीक्षा 7 व 8 फरवरी 2026 को दो पारियों में आयोजित हुई। इसके बाद CBSE ने 12 मार्च 2026 को ऑफिशल आंसर की जारी की और 30 मार्च 2026 को रिजल्ट घोषित कर दिया। अब 6 मई 2026 को Marksheet और Certificate भी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।

Also Read – CTET July 2026: Notification, Exam Date, Eligibility, Syllabus सहित पूरी जानकारी

Marksheet और Certificate है ज़रूरी

ध्यान देने वाली बात यह है कि CTET Certificate की वैधता अब Lifetime हो चुकी है, यानी एक बार पास होने के बाद यह सर्टिफिकेट हमेशा के लिए मान्य रहेगा। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और अन्य केंद्र सरकार के अधीन स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए CTET Certificate अनिवार्य है। इसलिए जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है, वे अपनी Marksheet और Certificate जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। सीधी बात करें तो यह Certificate आपके शिक्षक बनने के सफर में सबसे अहम दस्तावेज़ों में से एक है।

ऐसे चेक करें CTET Result 2026

CTET February 2026 का रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है। अभ्यर्थियों को बस CBSE की ऑफिशल CTET वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  • सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CTET February 2026 Result” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Roll Number दर्ज करें और Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट ध्यान से देखें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Important Links

लिंक का नामलिंक
CTET February 2026 Certificate / Marksheet Downloadयहाँ क्लिक करें
CTET Result 2026 Checkरिजल्ट देखें
CTET Official Websitectet.nic.in
Join Join