UP Anganwadi Recruitment 2026: यूपी आंगनवाड़ी में 28608 पदों पर होगी नई भर्ती,  बिना परीक्षा होगा चयन

|
On: June 14, 2026
UP Anganwadi Recruitment 2026: यूपी आंगनवाड़ी में 28608 पदों पर होगी नई भर्ती,  बिना परीक्षा होगा चयन
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
ParticularsDetails
Vacancies28608
Salary₹8000/m
Job PostAnganwadi Karyakatri/ Helper
Qualification12th
Age Limit18-35Y

UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका के कुल 28,608 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने सभी जिलों से रिक्त पदों का विवरण मांगा है ताकि जल्द से जल्द भर्ती शुरू की जा सके। इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगी और न्यूनतम योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा, बल्कि शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। विधवा, तलाकशुदा और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और आवेदन की तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।

UP Anganwadi Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नामबाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश
पद का नामआंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिका
कुल पद28,608
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पद7,068
सहायिका पद21,540
पात्रताकेवल महिला उम्मीदवार, 12वीं पास
आयु सीमा18 से 35 वर्ष
चयन प्रक्रियामेरिट के आधार पर
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन तिथिजल्द घोषित की जाएगी

कितने पदों पर होगी भर्ती?

वैसे देखा जाए तो यह प्रदेश की बड़ी भर्ती अभियानों में से एक है। इस भर्ती के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में कुल 28,608 पदों को भरा जाएगा। इनमें 7,068 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के और 21,540 पद सहायिका के हैं। इसके अलावा हाल ही में सेवानिवृत्त हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भी नई नियुक्तियां की जाएंगी। विभाग ने जिला कार्यक्रम अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

कौन कर सकती हैं आवेदन?

ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पदों पर केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार का उसी ग्राम पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र) या वार्ड (शहरी क्षेत्र) की स्थायी निवासी होना जरूरी है जहां के लिए वह आवेदन कर रही हैं। यदि किसी ग्राम पंचायत में योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होती हैं तो संबंधित न्याय पंचायत से नियमानुसार चयन किया जाएगा।

आयु सीमा का विवरण

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा में छूट का विवरण आधिकारिक अधिसूचना जारी होने पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी आयु पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

बिना परीक्षा कैसे होगा चयन?

यह भर्ती उन महिलाओं के लिए खासतौर पर लाभदायक है जो लिखित परीक्षा की तैयारी में समय नहीं दे पाती हैं। इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन 12वीं सहित शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। विधवा, तलाकशुदा और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

रिक्तियों की जानकारी कहां मिलेगी?

इतनी बड़ी भर्ती में पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसीलिए विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में रिक्त पदों की सूची कलक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील और विकास खंड कार्यालयों में सार्वजनिक रूप से लगाई जाएगी। इसके अलावा स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे और पूरी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग ने गाजीपुर, हाथरस, कन्नौज, मैनपुरी, पीलीभीत और वाराणसी जिलों में 2024 से भर्ती न होने पर नाराजगी जताई है और इन जिलों में भी जल्द चयन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

आवेदन में किन बातों का रखें ध्यान?

यदि कोई उम्मीदवार विधवा, तलाकशुदा या अन्य वरीयता श्रेणी का लाभ लेना चाहती हैं तो संबंधित प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। विधवा के लिए पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, तलाकशुदा के लिए न्यायालय का आदेश और आय, जाति व निवास के लिए तहसील से जारी डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त ऑनलाइन सत्यापित प्रमाण पत्र जरूरी होंगे। आवेदन में गलत जानकारी, तथ्य छिपाने या फर्जी दस्तावेज देने की पुष्टि होने पर आवेदन तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन पत्र में दी गई जानकारी ही अंतिम रूप से मान्य होगी और बाद में ऑफलाइन दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

UP Anganwadi Recruitment 2026 Online Apply

योग्य महिला उम्मीदवार यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। आवेदन की तिथियां जल्द घोषित होने की उम्मीद है। अधिसूचना जारी होते ही नीचे दिए गए चरणों का पालन करते हुए आवेदन पूरा करें।

  • यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं।
  • अपने जिले और ग्राम पंचायत या वार्ड से संबंधित रिक्त पद की जानकारी देखें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास, जाति और आय प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड अपलोड करें।
  • यदि विधवा, तलाकशुदा या वरीयता श्रेणी का लाभ लेना है तो संबंधित प्रमाण पत्र अवश्य संलग्न करें।
  • सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचने के बाद आवेदन पत्र जमा करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

उत्तर प्रदेश में 28,608 पदों पर होने वाली यह भर्ती प्रदेश की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन तिथियां जारी होते ही ShikshaTimes365.in पर सबसे पहले जानकारी मिलेगी। इसके साथ-साथ यह भी बता दें उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कि यह नई भर्ती जिला स्तर पर आयोजित की जाती है इसलिए प्रत्येक जिले के लिए अलग नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जो कि उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किए जाएंगे। जैसे-जैसे जिलों के नोटिफिकेशन जारी होंगे अब व्यक्तियों को संबंधित जिले में आवेदन करने का अवसर मिलेगा।

UP Anganwadi Vacancy 2026

DescriptionLink
UP Anganwadi Official PortalClick Here
Bal Vikas UP Official WebsiteClick Here
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now