ECCE Educator Vacancy 2026: ईसीसीई एजुकेटर के पदों पर भर्ती, जानें पात्रता, वेतन और आवेदन प्रक्रिया

|
On: June 25, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now
ParticularsDetails
Vacancies600+
Salary₹10,313/-
Job PostUP ECCE Educator
QualificationGraduation, NTT Diploma
Age Limit21-40Y
Last Apply Date26 Jun, 2026
Application Fee₹0/-

ECCE Educator Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में ECCE Educator और Technical Instructor पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। वर्तमान में प्रयागराज, सिद्धार्थनगर और ललितपुर जिलों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से मांगे गए हैं। अलग-अलग जिलों में आवेदन की अंतिम तारीख 26 जून 2026 से लेकर 05 जुलाई 2026 के बीच निर्धारित की गई है। Graduation, NTT, Diploma रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कई पदों पर अनुभव की अनिवार्यता नहीं रखी गई है, जिससे नए उम्मीदवारों को भी आवेदन का मौका मिल रहा है। पात्र उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

UP ECCE Educator Vacancy 2026

विवरणजानकारी
विभागबेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश
पद का नामECCE Educator
कुल पद600+
जिलेप्रयागराज, सिद्धार्थनगर, ललितपुर, बिजनौर, महाराज गंज
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
वेतन₹10,313 से ₹10,450 प्रतिमाह
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष
शैक्षणिक योग्यताGraduation / NTT / Diploma / ITI / B.Sc
अनुभवजरूरी नहीं
आधिकारिक वेबसाइटsewayojan.up.nic.in

जिलेवार पदों की संख्या और अंतिम तारीख

वर्तमान में प्रयागराज, सिद्धार्थनगर और ललितपुर, महाराज गंज जिले में आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्रयागराज जिले में ECCE Educator के 282 पदों पर भर्ती निकाली गई है। वहीं सिद्धार्थनगर और ललितपुर जिले में भी आवेदन मांगे गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जिलेवार पदों की संख्या और आवेदन की अंतिम तारीख नीचे टेबल में देख सकते हैं।

प्रयागराज में 282 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2026 रखी गई है बिजनौर में 120 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है अभ्यर्थी 5 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। गौतम बुध नगर में 27 जून तक तीन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं सिद्धार्थनगर में 30 जून तक अप्लाई किया जा सकता है। महाराजगंज में नई विज्ञप्ति जारी की गई है जिसके लिए 2 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

जिलेवार पद और योग्यता

सभी जिलों में शैक्षणिक योग्यता एक जैसी नहीं रखी गई है। बिजनौर, प्रयागराज में ECCE Educator पदों के लिए Graduation के साथ Preschool Education या NTT योग्यता मांगी गई है। वहीं सिद्धार्थनगर और ललितपुर में कुछ पदों के लिए B.Sc या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित जिले का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। प्रयागराज जिले में Graduation के साथ Diploma in Preschool Education या NTT योग्यता मांगी गई है। वहीं सिद्धार्थनगर और ललितपुर की भर्तियों में संबंधित विषय में B.Sc तथा ITI योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच अवश्य कर लें।

UP ECCE Educator आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना विभाग द्वारा तय तिथि के अनुसार की जाएगी।

वेतन कितना मिलेगा

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹10,313 से ₹10,450 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। अलग-अलग पदों और जिलों के अनुसार वेतन में मामूली अंतर हो सकता है। भर्ती आउटसोर्स व्यवस्था के तहत की जा रही है और भुगतान विभागीय नियमों के अनुसार किया जाएगा।

ECCE Educator चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी संबंधित नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, दस्तावेज सत्यापन तथा विभागीय प्रक्रिया के आधार पर किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही दर्ज करें क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे। आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें ताकि आवेदन के समय किसी प्रकार की समस्या न हो।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाएं।
  • संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म की जांच कर Submit करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंट सुरक्षित रखें।

ECCE Educator Vacancy 2026 Important Links

विवरणलिंक
प्रयागराज ECCE Educator नोटिफिकेशनClick Here
सिद्धार्थनगर ECCE  नोटिफिकेशनClick Here
ललितपुर ECCE नोटिफिकेशनClick Here
बिजनौर ECCE नोटिफिकेशनClick Here
गौतम बुद्ध नगर ECCEClick Here
महराज गंज ECCE एजुकेटरClick Here
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now