UP Anganwadi Vacancy 2026: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 198 पदों पर निकली वैकेंसी,16 मई तक करें आवेदन

Published on: April 29, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UP Anganwadi Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, लखनऊ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के शासनादेश संख्या 2025/3313/58-1-2025 के तहत निकाली गई है। लखनऊ जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित बाल विकास परियोजनाओं में कुल 198 पदों पर यह भर्ती की जाएगी। जो महिलाएं 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 16 मई 2026 से शुरू होगी।

किन परियोजनाओं में कितने पद हैं

इस भर्ती में लखनऊ जिले की कुल 10 परियोजनाओं में पद निकाले गए हैं। नीचे दी गई तालिका में हर परियोजना के रिक्त पदों की संख्या देख सकते हैं।

➡️ UP Anganwadi Bharti 2026: 12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी भर्ती, जिलेवार वैकेंसी और लास्ट डेट देखें

क्रम संख्यापरियोजना का नामकुल रिक्त पद
1अलमनगर31
2अलीगंज16
3बख्शी का तालाब25
4चिनहट21
5गोसाईंगंज14
6काकोरी23
7मलिहाबाद14
8मॉल14
9मोहनलालगंज9
10सरोजनीनगर31
कुल योग198

Educational Qualification

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। वैसे देखा जाए तो यह योग्यता बहुत बुनियादी है, इसलिए बड़ी संख्या में महिलाएं इसके लिए पात्र हो सकती हैं।

➡️ आंगनवाडी आशा वर्कर्स का बढ़ेगा मानदेय, सीएम योगी की घोषणा Asha Anganwadi Salary Hike News

आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के अंदर पोर्टल पर ही पूरी करनी होगी। ऑफलाइन या डाक से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://upanganwadibharti.in पर जाएं और वहां दिए गए निर्देशों के अनुसार फॉर्म भरें।

महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से नोट कर लें क्योंकि निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 24 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई: 12:00 बजे तक

जरूरी बातें जो ध्यान रखें

आवेदन करने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विभाग ने साफ कहा है कि निर्धारित तिथि से पहले और समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर दिए गए सभी निर्देश एक बार जरूर पढ़ लें ताकि कोई गलती न हो।UP Anganwadi Vacancy 2026

आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे करें आवेदन

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • अपनी सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें।

Online Apply Link

विवरणलिंक
नोटिफिकेशन डाउनलोड करेंयहाँ क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटupanganwadibharti.in