UP Home Guard Cut Off 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती कटऑफ जल्द जारी होगी, देखें पिछले वर्षों की श्रेणीवार कट-ऑफ

Published on: April 30, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UP Home Guard Cut Off 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी UPPBPB ने होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की है। इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों को अब कट-ऑफ अंकों का इंतजार है। बोर्ड लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद जल्द ही UP Home Guard Cut Off 2026 आधिकारिक वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर जारी करेगा। कट-ऑफ जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी योग्यता स्थिति जान सकेंगे। फिलहाल जो उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का अंदाजा लगाना चाहते हैं, वे पिछले वर्षों के श्रेणीवार कट-ऑफ अंकों को देखकर रुझान समझ सकते हैं।

UP Home Guard Cut Off 2026 Overview

विवरणजानकारी
संगठनउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB)
पद का नामगृह रक्षक (स्वयंसेवक)
कुल रिक्तियां41,424
परीक्षा तिथि25, 26 और 27 अप्रैल 2026
कट-ऑफ का प्रकारश्रेणीवार
कट-ऑफ स्थितिजल्द जारी होगा
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा + शारीरिक दक्षता परीक्षण
आधिकारिक वेबसाइटhomeguard.up.gov.in

UP Home Guard Cut Off 2026 कब होगा जारी

UPPBPB होम गार्ड लिखित परीक्षा 2026 के कट-ऑफ अंक परीक्षा समाप्त होने के कुछ समय बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर प्रकाशित किए जाएंगे। कट-ऑफ मार्क्स की PDF फाइल जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे सीधे डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें और किसी अनाधिकारिक स्रोत पर भरोसा न करें।

पिछले वर्षों का श्रेणीवार कट-ऑफ

उम्मीदवार उत्तर प्रदेश होम गार्ड लिखित परीक्षा के पिछले वर्षों के कट-ऑफ अंकों को देखकर कट-ऑफ के रुझान को समझ सकते हैं और अपनी योग्यता का अंदाजा लगा सकते हैं।

श्रेणीवर्ष 2019वर्ष 2020वर्ष 2021
सामान्य656870
अन्य पिछड़ा वर्ग626467
अनुसूचित जाति555860
अनुसूचित जनजाति505255

पिछले तीन वर्षों के आंकड़े देखें तो साफ है कि हर साल कट-ऑफ अंक धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं। इस बार 41,424 पदों के लिए 25 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं। प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इस बार भी कट-ऑफ पिछले वर्षों के आसपास या थोड़ा अधिक रह सकता है। हालांकि इस बार परीक्षा का नया पैटर्न लागू हुआ है। इसलिए कटऑफ में भारी अंतर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इस परीक्षा में प्रश्नों की कठिनाई का स्तर भी अधिक माना जा रहा है ऐसे में यूपी होमगार्ड कट ऑफ कई बिंदुओं को प्रभावित करती है।

कट-ऑफ जारी होने के बाद कैसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर जाएं।
  • Notification सेक्शन पर जाएं और UP Home Guard Cut Off Marks 2026 पर क्लिक करें।
  • PDF फाइल खुल जाएगी — अपनी श्रेणी के अनुसार कट-ऑफ अंक देखें।
  • PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

लिखित परीक्षा के बाद क्या होगा

UPPBPB द्वारा होम गार्ड लिखित परीक्षा 2026 के कट-ऑफ और परिणाम जारी होने के बाद उत्तीर्ण उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में प्रवेश करेंगे। आगे के चरणों में शारीरिक मानक परीक्षण यानी PST, शारीरिक दक्षता परीक्षण यानी PET और दस्तावेज सत्यापन यानी DV शामिल हैं। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों पर आधारित होगी। शारीरिक परीक्षण योग्यता संबंधी परीक्षाएं हैं यानी इनमें पास होना जरूरी है लेकिन मेरिट में इनके अंक नहीं जुड़ते।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या यूपी होम गार्ड लिखित परीक्षा 2026 में कोई सेक्शनल कट-ऑफ है

नहीं, इस परीक्षा में आमतौर पर कोई सेक्शनल कट-ऑफ नहीं होता।

यदि लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर लेता हूं लेकिन PET/PST में असफल हो जाता हूं तो क्या चयन होगा

नहीं। PET और PST दोनों ही योग्यता परीक्षाएं हैं और उम्मीदवारों को पद के लिए चयनित होने के लिए दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

क्या उम्मीदवार लिखित परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध कर सकते हैं

नहीं, UPPBPB आमतौर पर लिखित परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा नहीं देता।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
UP Home Guard Cut Off 2026Available Soon
आधिकारिक वेबसाइटhomeguard.up.gov.in