CTET September 2026 Notification: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी (CBSE) ने CTET सितंबर 2026 परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह CTET परीक्षा का 22वां संस्करण होगा, जिसका आयोजन 06 सितंबर 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 1 से 5 (Paper-I) और कक्षा 6 से 8 (Paper-II) के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों की पात्रता निर्धारित की जाती है। CTET September 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार परीक्षा देश के 132 शहरों में 27 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
CTET July 2026 संभावित महत्वपूर्ण तारीखें
| कार्यक्रम | संभावित तारीख |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी होने की डेट | 8 मई 2026 |
| आवेदन प्रक्रिया | 11मई 2026 से 10 जून 2026 |
| परीक्षा की संभावित तारीख | 6 सितंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड | परीक्षा से 2-3 हफ्ते पहले |
| रिजल्ट | परीक्षा के 2-3 महीने बाद |
| सर्टिफिकेट जारी | रिजल्ट के 3 महीने के भीतर |
CTET क्या है और यह क्यों जरूरी है?
CTET का पूरा नाम Central Teacher Eligibility Test है। यह परीक्षा CBSE द्वारा आयोजित की जाती है और केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए यह परीक्षा पास करना अनिवार्य है। CTET में दो पेपर होते हैं Paper I उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं और Paper II उनके लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। अगर कोई दोनों स्तरों पर पढ़ाना चाहता है तो वह दोनों पेपर दे सकता है। CTET सर्टिफिकेट इन स्कूलों में मान्य होता है केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS), आर्मी पब्लिक स्कूल, सेंट्रल तिब्बतन स्कूल और केंद्र शासित प्रदेशों के सहायता प्राप्त स्कूल। 2021 से CTET सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन कर दी गई है, जो पहले सिर्फ 7 साल थी।
CTET July 2026 पात्रता Paper I
Paper I के लिए उम्मीदवार को इनमें से कोई एक योग्यता होनी चाहिए। 12वीं में कम से कम 50% अंक और 2 साल का D.El.Ed डिप्लोमा, या 12वीं में 45% अंक (RCI मानदंड के साथ) और 2 साल का Special Education Diploma, या 12वीं में 50% और 4 साल का B.El.Ed, या 12वीं में 50% और 2 साल का D.Ed (Special Education), या स्नातक के साथ 2 साल का D.El.Ed।
CTET July 2026 पात्रता Paper II
Paper II के लिए उम्मीदवार को इनमें से कोई एक योग्यता होनी चाहिए। स्नातक में कम से कम 50% अंक और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Ed डिग्री, या स्नातक में 45% और B.Ed (NCTE मान्यता प्राप्त संस्थान से), या 12वीं में 50% और 4 साल का B.A./B.Sc. Ed, या स्नातक में 50% और 1 साल का B.Ed (Special Education)। इसके अलावा 4 साल का Integrated B.El.Ed / B.A.B.Ed / B.Sc.B.Ed करने वाले उम्मीदवार भी Paper II के लिए पात्र हैं।
आयु सीमा
CTET के लिए न्यूनतम आयु 17 साल है। अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है CBSE ने CTET के लिए कोई upper age limit नहीं रखी है।
CTET July 2026 परीक्षा पैटर्न Paper I
| विषय | प्रश्न संख्या | अंक |
|---|---|---|
| बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) | 30 | 30 |
| भाषा I (अनिवार्य) | 30 | 30 |
| भाषा II (अनिवार्य) | 30 | 30 |
| गणित | 30 | 30 |
| पर्यावरण अध्ययन (EVS) | 30 | 30 |
| कुल | 150 | 150 |
CTET July 2026 परीक्षा पैटर्न Paper II
| विषय | प्रश्न संख्या | अंक |
|---|---|---|
| बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (CDP) | 30 | 30 |
| भाषा I (अनिवार्य) | 30 | 30 |
| भाषा II (अनिवार्य) | 30 | 30 |
| गणित और विज्ञान / सामाजिक विज्ञान | 60 | 60 |
| कुल | 150 | 150 |
परीक्षा से जुड़ी कुछ और जरूरी बातें:- परीक्षा Computer Based Test (CBT) यानी ऑनलाइन होती है। हर पेपर के लिए 2.5 घंटे यानी 150 मिनट का समय मिलता है। परीक्षा 20 भाषाओं में दी जा सकती है जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और 18 क्षेत्रीय भाषाएं शामिल हैं। कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
| वर्ग | पासिंग प्रतिशत | न्यूनतम अंक (150 में से) |
|---|---|---|
| General | 60% | 90 |
| SC / ST / OBC / PwD | 55% | 82-83 |
CTET July 2026 सिलेबस
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र 30 प्रश्न: इस खंड में बाल विकास के 15 प्रश्न होते हैं जिनमें Piaget, Vygotsky और Kohlberg के सिद्धांत, भाषा अधिग्रहण, बुद्धि की अवधारणा और 0-6 साल के बच्चों के विकास से जुड़े सवाल आते हैं। 5 प्रश्न समावेशी शिक्षा पर होते हैं जिनमें दिव्यांग बच्चों, Dyslexia, ADHD और प्रतिभाशाली बच्चों को लेकर सवाल पूछे जाते हैं। बाकी 10 प्रश्न शिक्षण और शिक्षाशास्त्र पर होते हैं।
भाषा I और भाषा II — 30+30 प्रश्न: हर भाषा में 15 प्रश्न Comprehension यानी गद्यांश, कविता और नाटक पर आधारित होते हैं। बाकी 15 प्रश्न भाषा शिक्षाशास्त्र पर होते हैं जिनमें भाषा सीखने की प्रक्रिया, व्याकरण की भूमिका और विविध कक्षाओं में भाषा शिक्षण की चुनौतियां शामिल हैं।
गणित (Paper I) — 30 प्रश्न: 20 प्रश्न विषय-वस्तु पर होते हैं जिनमें संख्या पद्धति, भिन्न, दशमलव, जोड़-घटाव-गुणा-भाग, ज्यामिति, माप, HCF-LCM और पैटर्न शामिल हैं। 10 प्रश्न शिक्षाशास्त्र पर होते हैं जिनमें गणित पढ़ाने की विधियां और TLM शामिल हैं।
पर्यावरण अध्ययन (Paper I) — 30 प्रश्न: 15 प्रश्न परिवार, भोजन, पानी, आश्रय, यात्रा, पेड़-पौधे, जानवर और प्राकृतिक घटनाओं पर आते हैं। 15 प्रश्न EVS के शिक्षाशास्त्र पर होते हैं।
आवेदन शुल्क
| वर्ग | Paper I या II | दोनों Paper |
|---|---|---|
| General / OBC | ₹1,000 | ₹1,200 |
| SC / ST / दिव्यांग | ₹500 | ₹600 |
CTET के पिछले सत्रों का विश्लेषण
| सत्र | नोटिफिकेशन | परीक्षा तारीख | उत्तीर्ण (लगभग) | मोड |
|---|---|---|---|---|
| CTET Dec 2024 | सितंबर 2024 | दिसंबर 2024 | ~5 लाख+ | CBT (Online) |
| CTET July 2024 | मई 2024 | जुलाई 2024 | ~4.5 लाख+ | CBT (Online) |
| CTET Dec 2023 | सितंबर 2023 | जनवरी 2024 | ~4 लाख | CBT (Online) |
| CTET July 2023 | अप्रैल 2023 | अगस्त 2023 | ~3.5 लाख | CBT (Online) |
Paper I में खंडवार प्रश्नों का ट्रेंड
| खंड | प्रश्न | कठिनाई स्तर | महत्वपूर्ण टॉपिक |
|---|---|---|---|
| CDP | 30 | मध्यम–कठिन | Piaget की अवस्थाएं, समावेशी शिक्षा, Formative Assessment |
| भाषा I | 30 | मध्यम | Reading Comprehension, कविता |
| भाषा II | 30 | मध्यम | व्याकरण, शब्द-भंडार, अपठित गद्यांश |
| गणित | 30 | आसान–मध्यम | संख्या पद्धति, आकार, समय और धन |
| EVS | 30 | आसान | परिवार, पानी, पेड़-पौधे, जानवर |
Important Links
| लिंक का नाम | लिंक |
|---|---|
| CTET आधिकारिक नोटिस | Click Here |
| CBSE आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
| CTET डिटेल नोटिफिकेशन | Click Here |
| CTET आवेदन फॉर्म | Click Here |



