UP Home Guard  Admit Card Download Link: यूपी होमगार्ड एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाऊनलोड

|
On: April 22, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती  के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होनी है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट UPPBPB (uppbpb.gov.in) पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। बोर्ड ने पहले ही परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र (जनपद/नगर) की जानकारी जारी कर दी थी, जिससे उम्मीदवार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 अप्रैल को और 27 अप्रैल की परीक्षा के लिए 24 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और परीक्षा से संबंधित सभी जरूरी निर्देशों का पालन करें।

Overview Table (UP Home Guard Admit Card 2026)

ParticularsDetails
Exam NameUP Home Guard Recruitment Exam 2026
Conducting BodyUttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board (UPPBPB)
Total Vacancies41,424 Posts
Admit Card StatusReleased (For 25 April 2026 Exam)
Official Websiteuppbpb.gov.in
Exam Dates25 April, 26 April, 27 April 2026
Admit Card Release Dates22 April (25 April Exam)
23 April (26 April Exam)
24 April (27 April Exam)
Login Credentials RequiredRegistration Number & Date of Birth
Exam ModeWritten Examination
City Intimation SlipAlready Released
Exam Centers1053 Centers Across Uttar Pradesh
Security MeasuresCCTV Monitoring, Biometric & Aadhaar Verification
Documents RequiredAdmit Card, Aadhaar Card, Blue/Black Pen
Prohibited ItemsMobile Phones, Bluetooth Devices, Smart Gadgets
Selection ProcessWritten Exam → Further Stages (as per notification)

सिटी स्लिप पहले हो चुकी जारी

बोर्ड ने शनिवार को अभ्यर्थियों की जिला पर्ची जारी कर दी है। इसमें अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी दी गई है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए केंद्र आवंटित किए हैं। महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के रेंज के ही किसी जिले में परीक्षा केंद्र दिया गया है। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों को उनके जोन या उससे सटे जिले में केंद्र आवंटित किए गए हैं। श्रावस्ती जिले को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों में एक हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

यूपी होमगार्ड एग्जाम सिटी स्लिप डाऊनलोड करें

1053 केंद्रों पर CCTV से होगी निगरानी

बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक सभी 1053 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी सीसीटीवी कैमरे और कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा जो चेकिंग-फ्रिस्किंग के साथ संदिग्ध गतिविधियों और अनुचित साधनों पर नजर रखेगा। किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों को प्रत्येक पाली से पहले और बाद में सुरक्षा व स्वच्छता के मद्देनजर सैनिटाइज किया जाएगा। परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए रेल और परिवहन विभाग को भी पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

आधार सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य

अभ्यर्थियों के प्रवेश से पहले आधार सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य की गई है। हर अभ्यर्थी के आधार सत्यापन और शतप्रतिशत ई-केवाईसी के लिए आइरिस आधारित बायोमेट्रिक जांच के आधुनिक उपकरण केंद्रों पर लगाए जाएंगे। महिला अभ्यर्थियों की जांच अलग एनक्लोजर में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही की जाएगी। अभ्यर्थियों को केंद्र पर केवल प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और नीले या काले पेन के साथ आने के निर्देश हैं। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले किसी भी उपकरण पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

अभ्यर्थी के धार्मिक चिन्हों से छेड़छाड़ नहीं होगी

बोर्ड अध्यक्ष ने साफ कहा है कि किसी भी अभ्यर्थी के धार्मिक चिन्हों जैसे कलावा, मंगलसूत्र आदि को काटने या हटाने की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे यथासंभव जूते-मोजे की जगह चप्पल पहनकर परीक्षा केंद्र पर आएं ताकि जांच प्रक्रिया आसान और तेज हो सके।

एडमिट कार्ड कब जारी होंगे

UP Home Guard Bharti Pariksha 2026 के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होगी, इस हिसाब से प्रवेश पत्र 22 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किये जायेंगे।, अभ्यर्थी तुरंत डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें क्योंकि बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  • सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UP Home Guard Bharti Pariksha 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा — नाम, परीक्षा तिथि, केंद्र और अन्य जानकारी ध्यान से जांचें।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका रंगीन या श्वेत-श्याम प्रिंटआउट निकालें।
  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड और नीला या काला पेन साथ लेकर जाएं।

Important Links

कामलिंक
प्रवेश पत्र डाउनलोडयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now