UPSSSC Platoon Commander and Block Organizer Recruitment 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं, तो UPSSSC की तरफ से एक अच्छा मौका आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने होम गार्ड्स मुख्यालय के अंतर्गत Platoon Commander और Block Organizer के कुल 295 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन 15 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जून 2026 से शुरू होंगे और आखिरी तारीख 6 जुलाई 2026 है। जो उम्मीदवार PET-2025 में शामिल हुए हैं, केवल वही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में 52 Platoon Commander और 243 Block Organizer के पद हैं — दोनों Group-C स्तर के अधिकारी पद हैं। आवेदन का तरीका पूरी तरह ऑनलाइन है और किसी भी ऑफलाइन आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। नीचे इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है — तारीखें, योग्यता, उम्र सीमा, शारीरिक मानक, चयन प्रक्रिया और सैलरी सब कुछ।
UPSSSC Platoon Commander और Block Organizer भर्ती 2026
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | UPSSSC Platoon Commander & Block Organizer Recruitment 2026 |
| आयोग का नाम | UP अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ |
| कुल पद | 295 |
| पद स्तर | Group-C (Level-5 और Level-6) |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
जरूरी तारीखें
इस भर्ती में आवेदन करने से पहले सभी महत्वपूर्ण तारीखें ध्यान से देख लें। आयोग ने सभी तारीखें तय कर दी हैं और आखिरी तारीख के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
| कार्यक्रम | तारीख |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख | 15 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 16 जून 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख | 6 जुलाई 2026 |
| फीस सुधार और करेक्शन की आखिरी तारीख | 13 जुलाई 2026 |
| परीक्षा तारीख | बाद में जारी होगी |
पदों की संख्या
इस भर्ती में दो पदों पर कुल 295 रिक्तियाँ हैं। पद के अनुसार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है।
| पद का नाम | रिक्तियाँ |
|---|---|
| Block Organizer | 243 |
| Platoon Commander | 52 |
| कुल | 295 |
शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास PET-2025 का स्कोरकार्ड होना भी अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों के PET में शून्य या नेगेटिव अंक हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
| पद का नाम | अनिवार्य योग्यता | वांछनीय योग्यता |
|---|---|---|
| Block Organizer / Platoon Commander | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक | 1) टेरिटोरियल आर्मी में 2 साल की सेवा, या 2) NCC का ‘B’ प्रमाणपत्र, या 3) होम गार्ड्स में लगातार 3 साल का कार्य अनुभव |
उम्र सीमा की बात करें तो सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 40 साल तय की गई है। SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलती है यानी उनकी अधिकतम उम्र 45 साल होगी।
| वर्ग | न्यूनतम उम्र | अधिकतम उम्र |
|---|---|---|
| सामान्य / OBC / EWS | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
| SC / ST | 21 वर्ष | 45 वर्ष |
| होम गार्ड्स अवैतनिक सदस्य (3 साल सेवा) | 21 वर्ष | 42 वर्ष |
| राज्य सरकार के कर्मचारी | नियमों के अनुसार 5 साल की छूट | |
शारीरिक मानक और दौड़
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया के दौरान Physical Standard Test (PST) और Physical Efficiency Test (PET) भी होगा। यह परीक्षा क्वालिफाइंग प्रकृति की है यानी इसमें मिले अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे, लेकिन पास करना जरूरी है।
| मानक | पुरुष उम्मीदवार | महिला उम्मीदवार |
|---|---|---|
| ऊँचाई (न्यूनतम) — सामान्य/OBC/SC | 152 सेमी | 152 सेमी |
| ऊँचाई (न्यूनतम) — पहाड़ी/ST | 147 सेमी | 147 सेमी |
| दौड़ (क्वालिफाइंग) | 4.8 किमी | 2.4 किमी |
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए अभी केवल ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस ली जाएगी। मुख्य परीक्षा की फीस बाद में शॉर्टलिस्ट होने के बाद अलग से ली जाएगी। एक बार जमा की गई फीस वापस नहीं होगी।
| वर्ग | आवेदन शुल्क | ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क | कुल शुल्क |
|---|---|---|---|
| सामान्य (General) | ₹0 | ₹25 | ₹25 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | ₹0 | ₹25 | ₹25 |
| अनुसूचित जाति (SC) | ₹0 | ₹25 | ₹25 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | ₹0 | ₹25 | ₹25 |
चयन प्रक्रिया
UPSSSC Platoon Commander और Block Organizer भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। हर चरण में पास होना जरूरी है।
चरण 1 — PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग: उम्मीदवारों को PET-2025 में मिले नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
चरण 2 — मुख्य परीक्षा (लिखित): यह वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी जिसमें 100 अंक और 2 घंटे का समय मिलेगा। गलत जवाब पर 1/4 अंक काटे जाएंगे।
चरण 3 — PST और PET: शारीरिक मानक जाँच और दौड़ — यह दोनों क्वालिफाइंग प्रकृति के हैं।
चरण 4 — अंतिम मेरिट सूची: केवल मुख्य लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर बनेगी। PST/PET में पास होना अनिवार्य शर्त है।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन – Click Here
वेतन
चुने गए उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा। मूल वेतन के अलावा DA, HRA, चिकित्सा लाभ और अन्य भत्ते भी उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार दिए जाएंगे।
| पद का नाम | वेतन स्तर | न्यूनतम मूल वेतन |
|---|---|---|
| Block Organizer | Level-5 | ₹29,200 प्रति माह |
| Platoon Commander | Level-6 | ₹35,400 प्रति माह |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूरी है। आवेदन की सुविधा सिर्फ 6 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी, इसलिए समय रहते फॉर्म भर दें।
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Live Advertisement” सेक्शन पर क्लिक करें।
- “Platoon Commander/Block Organizer Main Exam-2025” का विज्ञापन खोलें।
- “Apply Online” पर क्लिक करें और PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर तथा OTP से लॉगिन करें।
- ऑटो-भरी हुई व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, वर्ग, जन्म तारीख आदि जाँच लें।
- मनचाहे पद (Platoon Commander और/या Block Organizer) चुनें और शैक्षिक योग्यता की जानकारी भरें।
- पदों की प्राथमिकता क्रम भरें।
- घोषणा स्वीकार करें और ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
- फीस जमा होने के बाद अंतिम आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
यह भी पढ़ें- UPSSSC Assistant Boring Technician Vacancy 2026 असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती नोटिफिकेशन जारी
UPSSSC Fireman Recruitment 2026 Notification Out: Apply Online for 170 Posts
UPSSSC स्पेशल एजुकेटर के लिए नोटिफिकेशन जारी UPSSSC Special Education Teacher Recruitment 2026
UPSSSC Lower PCS 2026 Notification जारी 2285 पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू







