India Post GDS Result 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। पहली मेरिट लिस्ट पहले ही 6 मार्च 2026 को जारी की जा चुकी है और उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 23 मार्च 2026 तक पूरी कर ली गई थी। अब उम्मीदवारों को दूसरी मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार था इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट आज 10 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी की गई है। यह भर्ती प्रक्रिया देशभर में कुल 28,636 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट जारी
India Post आमतौर पर पिछली मेरिट लिस्ट के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के 10 से 12 दिनों के भीतर अगली मेरिट लिस्ट जारी करता है। चूंकि पहली मेरिट लिस्ट के उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन 23 मार्च तक पूरा हो चुका है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरी मेरिट लिस्ट आज 10 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है अभ्यर्थी अपना नाम मेरिट लिस्ट में चेक कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होती है
India Post GDS भर्ती में चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होता है और इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होती। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाता है। जिन बोर्ड में ग्रेडिंग सिस्टम लागू है, वहां ग्रेड को मार्क्स में बदलकर प्रतिशत निकाला जाता है। यह मेरिट लिस्ट सिस्टम द्वारा तैयार की जाती है और इसमें चार दशमलव तक की सटीकता रखी जाती है, जिससे चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहती है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना नहीं होती।
India Post GDS 2nd Merit List Overview
| Particulars | Details |
|---|---|
| Recruitment Name | India Post GDS Recruitment 2026 |
| Post Name | Gramin Dak Sevak (GDS), BPM, ABPM |
| Merit List Name | GDS 2nd Merit List 2026 |
| Merit List Status | Expected |
| Merit List Date | April 2026 2nd Week (Expected) |
| Selection Process | 10वीं के अंकों के आधार पर |
| Mode | ऑनलाइन (PDF) |
| Category | 2nd Merit List |
| Official Website | indiapostgdsonline.gov.in |
पहली मेरिट लिस्ट में कितने उम्मीदवार हुए चयनित
| राज्य/सर्किल | चयनित उम्मीदवार |
|---|---|
| आंध्र प्रदेश | 1048 |
| असम | 639 |
| बिहार | 1338 |
| छत्तीसगढ़ | 1153 |
| दिल्ली | 38 |
| गुजरात | 1777 |
| हरियाणा | 270 |
| हिमाचल प्रदेश | 518 |
| जम्मू-कश्मीर | 267 |
| झारखंड | 908 |
| कर्नाटक | 1020 |
| केरल | 1691 |
| मध्य प्रदेश | 2102 |
| महाराष्ट्र | 3547 |
| नॉर्थ ईस्ट | 1003 |
| ओडिशा | 1191 |
| पंजाब | 261 |
| राजस्थान | 634 |
| तमिलनाडु | 2009 |
| तेलंगाना | 607 |
| उत्तर प्रदेश | 3168 |
| उत्तराखंड | 436 |
| पश्चिम बंगाल | 2963 |
India Post GDS 2nd Merit List 2026 PDF Download
| State Name | PDF Download |
|---|---|
| Andhra Pradesh | Download PDF |
| Assam | Download PDF |
| Bihar | Download PDF |
| Chhattisgarh | Download PDF |
| Delhi | Download PDF |
| Gujarat | Download PDF |
| Haryana | Download PDF |
| Himachal Pradesh | Download PDF |
| Jammu and Kashmir | Download PDF |
| Jharkhand | Download PDF |
| Karnataka | Download PDF |
| Kerala | Download PDF |
| Madhya Pradesh | Download PDF |
| Maharashtra | Download PDF |
| Odisha | Download PDF |
| Punjab | Download PDF |
| Rajasthan | Download PDF |
| Tamil Nadu | Download PDF |
| Telangana | Download PDF |
| Uttar Pradesh | Download PDF |
| Uttarakhand | Download PDF |
| West Bengal | Download PDF |
Note: इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी यहां से डाउनलोड कर सकेंगे मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
चयन के बाद क्या होगा
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों का अंतिम चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर निर्भर करता है। उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि प्रस्तुत करने होते हैं। यदि कोई उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन में फेल हो जाता है या समय पर उपस्थित नहीं होता है, तो उसका चयन रद्द कर दिया जाता है और उसकी जगह अगली मेरिट लिस्ट के उम्मीदवार को मौका दिया जाता है।
भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 28,636 पदों को भरा जाएगा, जिसमें ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) जैसे पद शामिल हैं। यह भर्ती खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जो 10वीं पास हैं और बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी फर्जी खबर से बचें। दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होते ही तुरंत अपना नाम चेक करें और चयनित होने पर दस्तावेज सत्यापन के लिए पूरी तैयारी रखें।
ऐसे करें मेरिट लिस्ट चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.cept.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Selection List” या “GDS Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने राज्य/सर्किल का चयन करें।
- संबंधित PDF फाइल डाउनलोड करें।
- PDF में अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट या PDF सेव करके रखें।
Important Links
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| India Post GDS Official Website | Click Here |
| GDS 2nd Merit List (All States) | Click Here |






