CBSE 10th Result 2026 Date: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट कब आएगा और कैसे चेक करें

By
On:
Follow Us

CBSE 10th Result 2026 Date: CBSE 10th Result का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। फिलहाल बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन कॉपी जांच का काम लगभग पूरा बताया जा रहा है, जिससे रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। इस बार रिजल्ट जल्दी आने की वजह नई दो-एग्जाम नीति भी मानी जा रही है, जिससे छात्रों को जल्द दूसरा मौका मिल सके। सीबीएसई द्वारा पहली बार दसवीं के लिए दूसरी परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसकी वजह से रिजल्ट इस बार जल्दी जारी किया जा सकता है।

रिजल्ट डेट को लेकर क्या अपडेट है

बता दें कि CBSE Class 10 Result 2026 को लेकर अब तक की जानकारी के अनुसार रिजल्ट अप्रैल के मध्य में जारी किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 के बीच कभी भी रिजल्ट घोषित हो सकता है, वहीं समय की बात करें तो आमतौर पर बोर्ड रिजल्ट सुबह या दोपहर के समय जारी करता है। फिलहाल छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि रिजल्ट की तारीख कभी भी घोषित की जा सकती है और उसी दिन लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

परीक्षा और छात्रों से जुड़ी जरूरी जानकारी

इस साल CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जिसमें देशभर से लगभग 25 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद तुरंत कॉपी जांच शुरू कर दी गई थी और अब यह प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है। वहीं बोर्ड की कोशिश रहती है कि रिजल्ट समय पर जारी हो ताकि छात्रों को आगे की पढ़ाई या अन्य प्रक्रियाओं में किसी तरह की परेशानी न हो, जिससे इस बार भी रिजल्ट जल्दी आने की उम्मीद बढ़ गई है।

ऐसे चेक कर पाएंगे अपना रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकेंगे, इसके लिए उन्हें CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  • results.cbse.nic.in या cbse.gov.in वेबसाइट खोलें
  • “CBSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और जन्म तिथि दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

DigiLocker से मार्कशीट कैसे मिलेगी

वहीं बता दें कि CBSE इस बार भी छात्रों को DigiLocker के माध्यम से डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराएगा, जिसे पूरी तरह वैध माना जाता है। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • digilocker.gov.in वेबसाइट या ऐप खोलें
  • मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें
  • Issued Documents में जाएं और Education सेक्शन चुनें
  • CBSE पर क्लिक करें
  • Class 10 Marksheet 2026 चुनें
  • जरूरी जानकारी भरकर मार्कशीट डाउनलोड करें

रिजल्ट देखने के दूसरे विकल्प भी मिलेंगे

अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से रिजल्ट देखने में परेशानी आती है तो छात्रों के पास अन्य विकल्प भी रहेंगे। वे DigiLocker, UMANG ऐप, SMS सेवा या IVRS कॉल के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के दिन इन सभी तरीकों की पूरी जानकारी साझा करता है, जिससे किसी भी छात्र को अपना रिजल्ट देखने में समस्या न हो और सभी आसानी से अपना स्कोर देख सकें।

रिजल्ट के बाद क्या करना होगा

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को ध्यान रखना होगा कि ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी होती है, जबकि ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूल द्वारा दी जाती है। वहीं अगर किसी छात्र को अपने नंबरों से संतुष्टि नहीं होती है तो वह री-एवैल्यूएशन या इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा इस बार नई दो-एग्जाम प्रणाली के तहत मई 2026 में फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिससे छात्र अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं और उन्हें पूरा साल बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।