यूपीटीईटी पात्रता नियमों में हुए बड़े बदलाव, अब ज्यादा अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका UPTET 2026 Corrigendum Notice

By
On:
Follow Us

UPTET 2026 Corrigendum: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने UPTET 2026 के लिए एक जरूरी शुद्धिपत्र जारी किया है। 24 मार्च 2026 को आया यह अपडेट 20 मार्च को जारी पुराने विज्ञापन में कई बदलाव करता है। ये बदलाव अभ्यर्थियों की आपत्तियों और सुझावों के आधार पर किए गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अब पहले से ज्यादा उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे। अगर आप UPTET 2026 की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है, क्योंकि पुरानी जानकारी के आधार पर आवेदन करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। आयोग द्वारा किए गए कलेक्शन के बाद अब काफी अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिल गया है।

सेवारत सहायक अध्यापक भी दे सकेंगे UPTET

इस शुद्धिपत्र में पहला और सबसे अहम बदलाव सेवारत शिक्षकों को लेकर है। जो अभ्यर्थी पहले से सहायक अध्यापक के पद पर काम कर रहे हैं, वे भी अब UPTET 2026 में बैठ सकते हैं। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश पर आधारित है जो सिविल अपील संख्या 1385/2025 और उससे जुड़ी अपीलों में 1 सितंबर 2025 को दिया गया था। पहले इस बारे में काफी उलझन थी और कई सेवारत शिक्षक यह नहीं समझ पा रहे थे कि वे आवेदन कर सकते हैं या नहीं। आयोग ने अब इसे पूरी तरह साफ कर दिया है।

TTC में पढ़ रहे छात्रों को मिली राहत

दूसरा बड़ा बदलाव Teachers Training Course यानी TTC कर रहे छात्रों के लिए है। पहले केवल अंतिम वर्ष में पढ़ रहे अभ्यर्थी ही आवेदन दे सकते थे। लेकिन अब आयोग ने यह शर्त हटा दी है। अब जो भी छात्र TTC कोर्स में प्रवेश ले चुके हैं या अभी पढ़ रहे हैं, वे सभी UPTET 2026 के लिए पात्र होंगे। यह संशोधन सुप्रीम कोर्ट की सिविल अपील संख्या 5564/2019 और NCTE के 4 अगस्त 2022 के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखकर किया गया है। इससे बड़ी संख्या में वे छात्र भी परीक्षा दे सकेंगे जो पहले इस दायरे से बाहर थे।

पात्रता के शब्दों में बदलाव असर बड़ा

आयोग ने विज्ञापन के बिंदु 6.1 और 6.2 में भी संशोधन किया है। पहले इन बिंदुओं में “अंतिम वर्ष में शामिल” लिखा था। अब इसे बदलकर “प्रवेश/अध्ययनरत” कर दिया गया है। देखने में यह एक छोटा बदलाव लगता है, लेकिन इसका असर बहुत बड़ा है। अब कोर्स के किसी भी वर्ष में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं, न कि सिर्फ अंतिम वर्ष वाले। इससे उन हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा होगा जो पहले इस एक शर्त की वजह से बाहर हो जाते थे।

एक पुराना नोट हटाया गया

इसके अलावा आयोग ने विज्ञापन के बिंदु 6.3 के तहत दिए गए नोट के उपबिंदु-III को पूरी तरह हटा दिया है। इसका मकसद पात्रता से जुड़े नियमों को और सरल बनाना है ताकि अभ्यर्थियों में किसी तरह की दुविधा न रहे। यह कदम यह दिखाता है कि आयोग नियमों को उम्मीदवारों के नजरिए से आसान और समझने योग्य बनाने की कोशिश कर रहा है।

आवेदन से पहले नया विज्ञापन जरूर पढ़ें

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि आवेदन करने से पहले संशोधित विज्ञापन ध्यान से पढ़ें। अब पूरी चयन प्रक्रिया इसी नए शुद्धिपत्र के अनुसार चलेगी। जो उम्मीदवार पुरानी अधिसूचना के आधार पर आवेदन करेंगे, उन्हें आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेटेड नोटिस एक बार जरूर देख लें और उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।

कुल मिलाकर यह शुद्धिपत्र उन अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर लेकर आया है जो पहले पात्रता नियमों की वजह से परीक्षा से बाहर हो जाते थे। सेवारत शिक्षक हों या TTC में पढ़ रहे छात्र दोनों के लिए अब रास्ता खुल गया है।