India Post GDS Cut Off 2026: किस राज्य में कितने नंबर पर हुआ चयन, राज्यवार पूरी लिस्ट देखें

By
On:
Follow Us

India Post GDS Cut Off 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने वाली है इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी जो कि अब किसी भी समय जारी की जा सकती है और इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार कट ऑफ कितनी जाएगी और किस राज्य में कितने अंक वाले उम्मीदवारों का चयन हो सकता है। पिछले साल यानी 2025 की कट ऑफ को देखकर इस बार का अनुमान लगाया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वे नीचे दी गई राज्यवार कट ऑफ देखकर अपने चयन की संभावना खुद समझ सकते हैं।

पिछले साल कहां कितनी गई GDS कट ऑफ

पिछले साल की बात करें तो बिहार, पंजाब, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 97% से 98% तक पहुंच गई थी। उत्तर प्रदेश में सामान्य वर्ग के लिए 97.33%, ओबीसी के लिए 97.8% और एससी के लिए भी 97.33% कट ऑफ रही थी। वहीं हरियाणा और ओडिशा जैसे राज्यों में सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ 88% के आसपास रही जो बाकी राज्यों के मुकाबले काफी कम है।

राज्यवार पिछले साल की कट ऑफ

राज्यGENOBCEWSSCSTPwD
आंध्र प्रदेश959593.4193.4193.4191.83
असम928986.6686.3386.576.33
बिहार97.69795959586.16
छत्तीसगढ़959593.191.590.2587.4
गुजरात92.892.291.892.689.280.4
हरियाणा8882818179
हिमाचल प्रदेश98.1695.89593.193.4186.85
जम्मू और कश्मीर97.6696.495.169590.6587.4
झारखंड979795959591.2
कर्नाटक9595.8490.7293.9291.6889.12
केरल959595959589.3
मध्य प्रदेश959691.59488.1687.2
महाराष्ट्र95.8949492.6693.3388
उत्तर पूर्वी9393.4291.57777785.71
ओडिशा88.1690.5889084.1685.16
पंजाब98.49592959587.69
राजस्थान959592.593.6693.187.4
तमिलनाडु989796.2979689
तेलंगाना959593.4193.419591.83
उत्तर प्रदेश97.3397.893.197.3397.4692
उत्तराखंड959593.190.894.6685.4
पश्चिम बंगाल96.8395.2890.8593.5788.7185.14

इस साल कट ऑफ कितनी रह सकती है

पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए इस साल पदों की संख्या 28,636 है जो पिछले साल से ज्यादा है इसलिए कुछ राज्यों में कट ऑफ थोड़ी नीचे आ सकती है। बता दें कि यह सिर्फ अनुमान है, असली कट ऑफ मेरिट लिस्ट आने के बाद ही पता चलेगी। हालांकि कट ऑफ को देखकर अभ्यर्थी अपने चयन का अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका चयन होगा या नहीं।

श्रेणीसंभावित कट ऑफ (%)
सामान्य (GEN)85% – 95%
OBC80% – 90%
EWS80% – 88%
SC79% – 88%
ST75% – 85%
PwD65% – 80%

यूपी में कट ऑफ इतनी ऊंची क्यों रहती है

उत्तर प्रदेश में हर साल आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बहुत ज्यादा होती है जिसकी वजह से यहां कट ऑफ हमेशा ऊंची रहती है। पिछले साल यूपी में सामान्य और एससी दोनों के लिए 97.33% और एसटी के लिए 97.46% कट ऑफ रही थी जो पूरे देश में सबसे ऊंची कट ऑफ में से एक है। ऐसे में यूपी के उम्मीदवारों को यह समझना जरूरी है कि यहां 95% से कम अंक वालों के लिए पहली मेरिट लिस्ट में नाम आना मुश्किल होता है।

कम अंक हैं तो घबराने की जरूरत नहीं

जिन उम्मीदवारों के 10वीं में अंक पिछले साल की कट ऑफ से कम हैं उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। फिलहाल इंडिया पोस्ट एक नहीं बल्कि 6 से 7 मेरिट लिस्ट जारी करता है और हर नई मेरिट लिस्ट के साथ कट ऑफ धीरे-धीरे नीचे आती जाती है। ऐसे में जिनके अंक थोड़े कम हैं उन्हें अगली मेरिट लिस्ट का इंतजार करना चाहिए क्योंकि हर बार ज्यादा उम्मीदवारों को मौका मिलता है। बता दें इंडिया पोस्ट जीडीएस की हर साल की तरह इस बार भी 6 से 7 मेरिट लिस्ट जारी किए जाने की संभावना है क्योंकि पहले और दूसरी मेरिट लिस्ट में काफी कम बच्चों का सिलेक्शन होता है।

SC ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को मिलेगी राहत

पिछले साल के आंकड़ों को देखें तो दिव्यांग यानी PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ज्यादातर राज्यों में कट ऑफ 85% से 92% के बीच रही थी। वहीं एसटी वर्ग के लिए उत्तर पूर्वी राज्यों और हरियाणा जैसे कुछ राज्यों में कट ऑफ काफी कम रही जिससे कम अंक वाले उम्मीदवारों को भी चयन का मौका मिला। बता दें कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार अपने राज्य की पिछले साल की कट ऑफ से तुलना करके अपनी स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं।

➡️ इंडिया पोस्ट जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट कैसे देखें

पहली लिस्ट में नाम नहीं आया तो क्या करें

जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आता उन्हें बिल्कुल निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इंडिया पोस्ट विभाग एक के बाद एक कई मेरिट लिस्ट जारी करता है। पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के कुछ ही दिनों बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और इसमें कट ऑफ पहली लिस्ट के मुकाबले कम होगी। जैसे-जैसे नई मेरिट लिस्ट आती जाएगी कट ऑफ धीरे-धीरे नीचे गिरती जाएगी जिससे कम अंक वाले उम्मीदवारों को भी मौका मिलेगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों के 10वीं में अंक थोड़े कम हैं वे अगली मेरिट लिस्ट का इंतजार करें क्योंकि 6 से 7 मेरिट लिस्ट तक आते-आते कट ऑफ काफी नीचे आ जाती है। और कब मेरिट वाले बच्चों को भी चयनित होने का मौका मिलता है ऐसे में पहली मेरिट लिस्ट से अभ्यर्थियों को बिल्कुल भी निराश होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि प्रत्येक मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद कट नीचे गिरती चली जाएगी जिससे काफी उम्मीदवारों का सिलेक्शन हो जाएगा।