UP Bed Entrance Exam 2026: बीएड प्रवेश परीक्षा नोटिफिकेशन जारी, आवेदन सहित मुख्य बदलाव की जानकारी

UP Bed Entrance Exam 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश में B.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा के नोटिफिकेशन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पिछले 3 सालों से B.Ed प्रवेश परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित कराई जा रही है। इस बार भी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किसी विश्वविद्यालय को सौंपा गया है। इसी बीच आवेदन शुल्क और ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है।

B.Ed प्रवेश परीक्षा शेड्यूल जारी हुआ

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से B.Ed प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन और शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया झांसी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। आवेदन 10 फरवरी 2026 से 5 अप्रैल 2026 के बीच भरे जाएंगे। उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के लगभग 2800 B.Ed कॉलेज की 2 लाख से अधिक सीटों पर एडमिशन लिया जाएगा। बता दें पिछली बार काफी बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रह गई थीं।

आवेदन शुल्क में हुई बढ़ोतरी

इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। बीएड पाठ्यक्रम में एडमिशन लेना पहले की तुलना में महंगा हो गया है। बीएड प्रवेश परीक्षा में आवेदन शुल्क में ₹250 की बढ़ोतरी की गई है। अब सामान्य श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग और उत्तर प्रदेश के बाहर की समस्त श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1650 रुपए आवेदन शुल्क के तौर पर देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 850 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। वहीं काउंसलिंग की फीस भी बढ़ा दी गई है। अब काउंसलिंग की फीस ₹100 अधिक देनी होगी। लगातार चौथी बार बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय झांसी की ओर से किया जा रहा है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। आवेदन फ़ॉर्म की कीमत बढ़ाई जाने को लेकर प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग को भेजा गया है, जिस पर मुहर लगाते ही यह बदलाव लागू हो गए हैं।

B.Ed प्रवेश परीक्षा महत्वपूर्ण तिथियां

उत्तर प्रदेश B.Ed प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 10 फरवरी 2026 को हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अप्रैल 2026 रखी गई है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन  26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। वहीं रिजल्ट की घोषणा 25 से 30 मई 2026 के बीच की जाएगी। इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया 1 जून से 25 जून 2026 के बीच चलेगी। प्रवेश की अंतिम तिथि 28 जून 2026 रखी गई है।

EventDate
Date of Advertisement01 February 2026
Registration Starts10 February 2026
Last Date (Without Late Fee)05 April 2026
Last Date (With Late Fee)06 April to 10 April 2026
Admit Card Release (Tentative)20 April 2026
Entrance Exam Date (Tentative)26 April 2026

कैसे मिलेगा बीएड में दाखिला

जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश बीएड परीक्षा एक स्टेट लेवल की प्रवेश परीक्षा है, जिसमें प्रदेश भर के बी.एड. कॉलेज में एडमिशन दिया जाता है। 1 साल में यह परीक्षा आयोजित कराई जाती है। उत्तर प्रदेश B.Ed एंट्रेंस के आधार पर ही परीक्षार्थियों की रैंक जारी की जाती है। अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड में उनकी स्टेट रैंक के साथ-साथ लिखित परीक्षा में प्राप्तांक, कैटेगरी रैंक और फाइनल स्कोर तथा पेपर एक में सही व गलत उत्तर और पेपर दो में सही व गलत उत्तर आदि जानकारी दी जाती है। इसके साथ-साथ यह भी जानकारी दी जाती है कि काउंसलिंग राउंड में जाने के लिए अभ्यर्थी योग्य है या नहीं। उत्तर प्रदेश B.Ed प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2026 में पास होने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

उत्तर प्रदेश B.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए फॉर्म कैसे भरें

उत्तर प्रदेश B.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की आधिकारिक वेबसाइट https://bujjhansi.ac.in पर जाएँ। यहां होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक को खोलें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन फ़ॉर्म जमा करने के बाद डाउनलोड कर लें। अभ्यर्थियों को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी के लिए 1650 रुपये जबकि उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 850 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य राज्यों के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों को 1650 रुपए आवेदन शुल्क के तौर पर देना होगा।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
  • रजिस्ट्रेशन लिंक खोलें
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फ़ॉर्म सबमिट करके डाउनलोड करें

उत्तर प्रदेश B.Ed एग्जाम पैटर्न

उत्तर प्रदेश B.Ed प्रवेश परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाएगी। दोनों पेपर में MCQ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्रों को प्रत्येक पेपर पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित है। B.Ed प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद उत्तर प्रदेश की विभिन्न यूनिवर्सिटीज में बीएड पाठ्यक्रम में एडमिशन मिलेगा।

किन-किन विश्वविद्यालय में मिलेगा एडमिशन

  • डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
  • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी
  • लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या
  • महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
  • महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी
  • वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर
  • संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
  • दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर
  • राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय, प्रयागराज
  • छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर
  • सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थ नगर
  • जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया
  • ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़
  • गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा
  • महाराज सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़
  • मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
  • गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय
  • मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर
  • मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
Join Join