NEET UG Notification 2026: नीट यूजी नोटिफिकेशन जारी, देखें पात्रता, एग्जाम डेट और आवेदन प्रक्रिया

By
Last updated:
Follow Us

NEET UG Notification 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से NEET यूजी 2026 के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के जारी होते ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जारी की गई अधिसूचना के अनुसार नीट यूजी परीक्षा का आयोजन मई महीने में कराया जाएगा। नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

मेडिकल फील्ड में अपना करियर बनाने की सोच रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह अच्छा अवसर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही सभी महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से एमबीबीएस, बीडीएस सहित अन्य मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन किया जा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर पूरी कर सकते हैं।

NEET UG 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामNEET UG 2026
आयोजित करने वाली संस्थानेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
आवेदन शुरू8 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि7 अप्रैल 2026 (
फीस भुगतान की अंतिम तिथि मार्च  2026
करेक्शन विंडोमार्च 2026
परीक्षा तिथि3 मई 2026
परीक्षा समयदोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
परीक्षा अवधि3 घंटे (180 मिनट)
परीक्षा मोडऑफलाइन (पेन और पेपर)
आधिकारिक वेबसाइटneet.nta.nic.in
एडमिट कार्डपरीक्षा से 3–4 दिन पहले
रिजल्टजून 2026 (संभावित)

अभ्यर्थियों को देना होगा आवेदन शुल्क

नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। हालांकि अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क रखा गया है। उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार ही आवेदन शुल्क देना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1700 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि ओबीसी एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ₹1600 आवेदन शुल्क के तौर पर देने होंगे। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग तथा थर्ड जेंडर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए केवल ₹1000 का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा। वही ऐसे छात्र जो विदेश से आवेदन कर रहे हैं, ऐसे सभी उम्मीदवारों को 9500 आवेदन शुल्क देना होगा।

क्या है आवेदन करने के लिए एलिजिबिलिटी

नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने के लिए एलिजिबिलिटी की बात की जाए तो उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है, जिसमें उम्मीदवार के पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय होना चाहिए। वहीं उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। कम आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। इसके अतिरिक्त अन्य कोई विशेष एलिजिबिलिटी की आवश्यकता आवेदन करने के लिए नहीं रखी गई है।

आवेदन के लिए चाहिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज हस्ताक्षर सहित अपलोड करने होंगे। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में 10वीं और 12वीं के अंक पत्र तथा प्रमाण पत्र, पहचान पत्र आदि दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।

NEET UG 2026 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें

नीट यूजी आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर नीट यूजी 2026 वाले लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करने के बाद लॉगिन आईडी पासवर्ड प्राप्त होगा। लॉगिन आईडी पासवर्ड प्राप्त होने के बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। आवेदन फॉर्म पूर्ण रूप से भरकर सबमिट कर देना है और आवेदन का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

NEET UG 2026 Exam Date परीक्षा तिथि

आधिकारिक नोटिफिकेशन पर दी गई जानकारी के अनुसार नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए 180 मिनट की समय अवधि रखी गई है। परीक्षा 3 घंटे की आयोजित की जाएगी। आयोजन समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक रखा गया है। अगर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कोई भी नया बदलाव किया जाता है तो इसकी जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।

NEET UG 2026 Admit Card 2026 एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी एडमिट कार्ड को लेकर आधिकारिक अधिसूचना में तिथि निर्धारित नहीं की गई है। हालांकि पिछले ट्रेंड को देखते हुए नीट यूजी एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन-चार दिन पहले जारी किए जाते हैं। हालांकि इससे पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी, जिससे छात्रों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी निर्धारित क्रेडेंशियल का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG 2026 Result कब आएगा नीट यूजी रिजल्ट

नीट यूजी 2026 परीक्षा के बाद सबसे पहले प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिलेगा। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। नीट यूजी 2026 रिजल्ट जून 2026 तक जारी किया जा सकता है। हालांकि किसी भी बदलाव के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाती है।