UP SI Exam City 2026: चेक करें यूपी एसआई परीक्षा एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अपडेट, लिंक यहाँ मिलेगा

By
Last updated:
Follow Us

UP SI Exam City 2026: जिन उम्मीदवारों ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किया है, उनके लिए बड़ी अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 14 और 15 मार्च 2026 को परीक्षा आयोजित करेगा। इस परीक्षा में करीब 15,75,760 अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं। अब सभी उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की तैयारी लगभग पूरी मानी जा रही है और  आज एग्जाम सिटी स्लिप का जरूरी लिंक एक्टिव किया जा सकता है एग्जाम सिटी स्लिप को लेकर बोर्ड ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है 6 मार्च से अभ्यर्थी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप के बाद एडमिट कार्ड कब जारी होगा आईए जानते हैं पूरी जानकारी।

UPSI परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी

काफी लंबे समय बाद उत्तर प्रदेश के युवाओं को यूपी पुलिस इंस्पेक्टर परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल रहा है यूपी पुलिस SI परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को प्रदेश के सभी जिलों में कुल 1090 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में कराई जाएगी। सिटी स्लिप पहले जारी होगी ताकि उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकें। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता और शिफ्ट की टाइमिंग दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

UPSI सिटी स्लिप कब तक आएगी

सिटी स्लिप एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए काफी अहम होता है परीक्षा से पहले परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त होने के बाद परीक्षार्थी अपनी यात्रा को प्लान कर सकते हैं और अपने रहने का इंतजाम भी कर सकते हैं आमतौर पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा से 8 से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करता है। इसी को देखते हुए बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है जिसमें बताया गया है कि 6 मार्च 2026  सिटी स्लिप जारी होगी। बोर्ड ने आधिकारिक तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवारों को समय-समय पर वेबसाइट लिंक एक्टिव होते ही डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की  आधिकारिक वेबसाइट के एग्जाम सिटीज लिंक पर जाएं
  • होम पेज पर “UP SI City Intimation Slip 2026” लिंक खोजें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रही सिटी स्लिप चेक करें
  • उसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सेव कर लें

सिटी स्लिप में केवल परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी, केंद्र का पूरा पता इसमें नहीं होगा। परीक्षा केंद्र का पता अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के माध्यम से मिलेगा।

एडमिट कार्ड कब आएगा

बता दें उम्मीद है कि परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। यदि परीक्षा 14 और 15 मार्च को है तो एडमिट कार्ड 10 या 11 मार्च 2026 के आसपास जारी होने की संभावना है। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, पूरा पता, केंद्र कोड, शिफ्ट का समय और जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “UP SI Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा
  • उसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

उम्मीदवार डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी ध्यान से जांच लें। अगर किसी तरह की गलती हो तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।

UPSI परीक्षा पैटर्न क्या रहेगा

परीक्षा पैटर्न की बात की जाए तो यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा में कुल 160 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न सामान्य हिन्दी, मूल विधि और संविधान, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि या तार्किक क्षमता से जुड़े होंगे। हर प्रश्न के चार या पांच विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से सही उत्तर चुनना होगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को सिलेबस और पैटर्न अच्छे से समझ लेना चाहिए।