UP KGBV Teacher News: यूपी में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका सामने आया है। बता दें बलरामपुर जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कई पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। खास बात यह है कि ये सभी पद सिर्फ महिलाओं के लिए रखे गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से कुल 54 पद खाली है जिस पर प्रक्रिया शुरू की गई है इसमें शिक्षकों से लेकर सहायक स्टाफ तक के पद शामिल है। इसके साथ ही बिना लिखित परीक्षा चयन की बात कही गई है, जिससे कई महिला उम्मीदवारों के लिए यह मौका अहम माना जा रहा है।
54 पदों पर महिलाओं के लिए मौका
बता दें बलरामपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कुल 54 पद खाली हैं। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और कंप्यूटर विषय के लिए 21 शिक्षक पद रखे गए हैं। प्रिंसिपल के लिए 3 जगह हैं, जबकि लैब असिस्टेंट के 9 पद शामिल हैं। नॉन-टीचिंग स्टाफ में क्लर्क के 3, केयर टेकर के 3, रसोइया के 9, चपरासी के 3 और चौकीदार के 3 पद तय किए गए हैं। सभी पदों पर केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं, जिससे जिले की महिलाओं को सीधा फायदा मिलेगा।
सैलरी कितनी मिलेगी
इन पदों पर चयन होने के बाद हर महीने तय वेतन दिया जाएगा। प्रिंसिपल को 30,000 रुपये महीना मिलेंगे। वहीं पीजीटी शिक्षकों को 22,000 रुपये, केयर टेकर को 24,200 रुपये और क्लर्क को 12,430 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। अन्य सहायक पदों जैसे रसोइया, चपरासी और चौकीदार के लिए 6,000 से 7,500 रुपये तक वेतन रखा गया है। बता दें कि यह राशि तय मानदेय के रूप में दी जाएगी और उसी आधार पर भुगतान किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
शिक्षक और प्रिंसिपल पद के लिए एम.ए, एम.एससी या एम.सी.ए के साथ बी.एड होना जरूरी है। लैब असिस्टेंट और क्लर्क के लिए 12वीं पास और कंप्यूटर की जानकारी मांगी गई है। वहीं रसोइया, चपरासी और चौकीदार पद के लिए न्यूनतम 8वीं पास होना जरूरी बताया गया है। उम्र सीमा 25 से 45 साल के बीच रखी गई है, जबकि प्रिंसिपल पद के लिए न्यूनतम उम्र 30 साल तय की गई है। सभी शर्तें पूरी करने वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
इस प्रक्रिया की सबसे बड़ी खासियत यह है कि शिक्षक और क्लर्क पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन हाईस्कूल, इंटर, ग्रेजुएशन और ट्रेनिंग के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। वहीं रसोइया और चपरासी जैसे पदों के लिए इंटरव्यू या छोटा स्किल टेस्ट लिया जाएगा। आवेदन केवल ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरकर जरूरी दस्तावेजों की कॉपी के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर के पते पर 18 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक भेजना होगा।
ऐसे सभी उम्मीदवार जो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षक सहित अन्य पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपने सभी दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन फार्म संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास निर्धारित तिथि से पहले भेज दें बता दें इसके लिए केवल ऑफलाइन प्रक्रिया ही स्वीकार की जाएगी ऑनलाइन माध्यम से विकल्प नहीं दिया गया है अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन में दी गई पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।







