शिक्षामित्र, आंगनवाड़ी, आशा, अनुदेशकों का बढ़ेगा मानदेय! सीएम योगी ने की घोषणा UP Contract Workers Salary Nrews

By
On:
Follow Us

उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 1.43 लाख से अधिक शिक्षामित्र और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों तथा प्री प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के साथ-साथ आशा वर्कर्स के मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में शिक्षामित्र, अनुदेशकों, आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स के मानदेय बढ़ाने को लेकर यह बात कही है। उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्र और आंगनवाड़ी, अनुदेशक तथा आशा वर्कर्स के तौर पर काम कर रहे लाखों कर्मचारियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है।

सीएम योगी ने विधानसभा में की घोषणा

बता दें, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षामित्र, अनुदेशक, आंगनवाड़ी व आशा वर्कर्स के मानदेय बढ़ाने को लेकर विधानसभा में सोमवार को यह बात कही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान यह बड़ी घोषणा की है। उम्मीद की जा रही है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन सभी कर्मचारियों के मानदेय बढ़ोतरी करने का निर्णय लेकर चल रहे हैं।

प्रदेश में 1.43 लाख शिक्षामित्र

उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 1.43 लाख से अधिक शिक्षामित्र हैं, जो कि अभी ₹10000 प्रति महीना के मानदेय पर पढ़ा रहे हैं और काफी लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी को लेकर लगातार सरकार के समक्ष अपनी मांग रखते रहे हैं। अब सरकार द्वारा घोषणा करने के बाद प्रदेश भर के शिक्षामित्र की उम्मीदें और अधिक बढ़ गई हैं। इससे पहले 2017 में शिक्षामित्र के मानदेय में बढ़ोतरी की गई थी। लंबा समय गुजर जाने के बाद शिक्षामित्र को सैलरी में बढ़ोतरी का इंतजार है। लगभग 9 साल हो चुके हैं, शिक्षामित्र का मानदेय ₹10000 से आगे नहीं बढ़ाया गया है।

यह पढ़ें – UP Bed Entrance Exam 2026: बीएड प्रवेश परीक्षा नोटिफिकेशन जारी, आवेदन सहित मुख्य बदलाव की जानकारी

UPTET Notification 2026: यूपीटीईटी नोटिफिकेशन, एग्जाम डेट, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी

NEET UG Notification 2026: नीट यूजी नोटिफिकेशन जारी, देखें पात्रता, एग्जाम डेट और आवेदन प्रक्रिया

CTET Result Date 2026: सीटीईटी 2026 रिजल्ट कब आयेगा देखें पूरी जानकारी

आशा आंगनवाड़ी वर्कर्स के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा

बता दें, शिक्षामित्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश बाल विकास विभाग में कार्यरत लाखों की संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका मानदेय बढ़ोतरी की मांग करती आ रही हैं। सरकार की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ोतरी की बात कही गई है। वहीं, आशा वर्कर्स के मानदेय की बात की जाए तो ₹2500 से लेकर ₹3500 महीना के बीच मिलते हैं। वर्तमान में लगभग दो लाख से अधिक आशा वर्कर्स कार्य कर रहे हैं। इन सभी कर्मचारियों के मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है।

अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी का निर्णय

उत्तर प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के मानदेय बढ़ोतरी को लेकर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है। आदेश के अनुसार, अनुदेशकों का मानदेय ₹7000 से बढ़कर ₹17000 किए जाने का आदेश दिया था। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी का संकेत दिया है। ऐसे में इन 30000 अनुदेशकों को लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी का इंतजार था। अब सरकार द्वारा घोषणा होने के बाद जल्दी बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिल सकता है।

कितना बढ़ सकता है मानदेय

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी कर्मचारियों के मानदेय बढ़ोतरी को लेकर घोषणा तो की है, हालांकि कितना मानदेय बढ़ाया जाएगा, इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। हालांकि माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र और अनुदेशकों के मानदेय में ₹2000 प्रति महीने की बढ़ोतरी की जा सकती है। हालांकि इससे अधिक बढ़ोतरी की संभावनाएं भी बनी हुई हैं। वहीं, आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स के मानदेय में भी बढ़ोतरी की संभावना है। फिलहाल इन सभी कर्मचारियों को सरकार के अगले कदम का इंतजार है।