UP Board Result 2026: कॉपियों की चेकिंग के बाद, इस दिन तक जारी हो सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट

By
On:
Follow Us

UP Board Result 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद अब सभी छात्रों और अभिभावकों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं, जो इसे देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक बनाता है। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब हर छात्र यह जानना चाहता है कि उसका रिजल्ट कब आएगा और वह इसे सबसे आसान तरीके से कैसे चेक कर सकता है। रिजल्ट को लेकर छात्रों में उत्साह के साथ-साथ थोड़ी चिंता भी देखी जा रही है क्योंकि यह उनके भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है।

कॉपी जांच कब तक होगी पूरी?

यूपी बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया 18 मार्च 2026 से शुरू कर दी गई है और इसे तेज गति से पूरा किया जा रहा है। बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है ताकि तय समय के भीतर कॉपियों की जांच पूरी की जा सके। बोर्ड का लक्ष्य है कि 1 अप्रैल 2026 तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्त किए जाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके बाद रिजल्ट तैयार करने के लिए डेटा एंट्री, वेरिफिकेशन और फाइनल प्रोसेसिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे रिजल्ट को बिना किसी गलती के जारी किया जा सके। लेकिन छुट्टियों के कारण मूल्यांकन का कार्य दो दिन बंद रहने के कारण अब मूल्यांकन की प्रक्रिया 4 अप्रैल तक पूरी करने का निर्देश है।

इन जिलों में 73% मूल्यांकन पूरा

राजधानी लखनऊ समेत मंडल के छह जिलों—लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर खीरी में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार अब तक कुल कॉपियों का करीब 73 प्रतिशत मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है। आंकड़ों के मुताबिक लगभग 23,02,977 उत्तर पुस्तिकाओं में से 16,86,437 कॉपियों की जांच हो चुकी है। शेष उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि बोर्ड जल्द ही परिणाम जारी करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

इस दिन तक जारी हो सकता है रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। पिछले साल 2025 में रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किया गया था और उससे पहले भी बोर्ड ने लगभग इसी समय परिणाम जारी किया था। इसलिए इस बार भी संभावना है कि बोर्ड इसी समय के आसपास रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख की घोषणा बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर ही की जाएगी, इसलिए छात्रों को नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

पिछले 5 सालों में कब कब जारी हुआ रिजल्ट

नीचे दी गई तालिका में पिछले पांच वर्षों में यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तारीखें दी गई हैं, जिससे इस साल के संभावित रिजल्ट समय का बेहतर अंदाजा लगाया जा सकता है और छात्रों को एक स्पष्ट ट्रेंड समझने में मदद मिलती है।

सालरिजल्ट जारी होने की तारीख
202520 अप्रैल
202420 अप्रैल
202325 अप्रैल
202218 जून
202131 जुलाई

UP Board Result 2026 ऐसे करें चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखनी चाहिए ताकि रिजल्ट जारी होते ही वे तुरंत चेक कर सकें। इसके अलावा रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण साइट स्लो हो सकती है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके छात्र बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
  • होमपेज पर “UP Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें

Direct Links (UP Board Result 2026)

रिजल्ट देखने का तरीकाडायरेक्ट लिंक
UP Board Official Website Click Here
UP Board Result Portal Click Here