यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है यूपी बोर्ड यानी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी राहत की तैयारी कर ली है, अब इंटरमीडिएट के छात्र पहली बार इम्प्रूवमेंट परीक्षा दे सकेंगे। इससे वे अपने किसी एक विषय में दोबारा परीक्षा देकर नंबर बढ़ा पाएंगे। अभी तक 12वीं में पास होने के बाद नंबर सुधारने का कोई मौका नहीं मिलता था, लेकिन अब बोर्ड इस नई व्यवस्था को लागू करने जा रहा है। इस साल इंटर की परीक्षा में 25 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं और बोर्ड ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। सैद्धांतिक रूप से प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है और इस बार छात्रों को इंप्रूवमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
फेल छात्रों के साथ पास छात्रों को भी मिलेगा मौका
अभी तक खेल छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा के माध्यम से पास होने का मौका मिलता था लेकिन इस बार इंप्रूवमेंट परीक्षा शुरू होने के बाद पास छात्रों को भी नंबर बढ़ाने का मौका मिलेगा यूपी बोर्ड 12वीं के छात्रों को अब पांच विषयों में से किसी एक विषय में दोबारा परीक्षा देने की सुविधा देगा। यानी अगर किसी छात्र के एक पेपर में नंबर कम आ गए हैं तो वह उसी विषय की फिर से परीक्षा देकर अपने अंक बढ़ा सकता है। पहले ऐसी सुविधा नहीं थी और छात्रों को कम नंबर के साथ ही आगे बढ़ना पड़ता था। बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है और रिजल्ट के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
12वीं के 25 लाख से अधिक छात्रों को राहत
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 25,76,082 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कई विषयों की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं और बाकी पेपर मार्च के दूसरे सप्ताह तक पूरे हो जाएंगे। इसके बाद कॉपियों की जांच शुरू होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन लेगा। जिन छात्रों को किसी एक विषय में कम अंक मिले होंगे, उन्हें यह मौका दिया जाएगा ताकि वे अपना प्रतिशत सुधार सकें। बोर्ड के इस निर्णय से 12वीं के 25 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी खासकर पास होने वाले ऐसे छात्र जिनकी प्रतिशत किसी एक विषय के कारण काम हो जाती है या डिवीजन या फिर ग्रेडिंग काम हो जाती है उन सभी छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा बड़ी राहत दी गई है।
➡️ यूपी बोर्ड विज्ञान वर्ग परीक्षा समाप्त, जानें कॉपी चेकिंग कब से शुरू और कब आएगा रिजल्ट
➡️ आंगनवाडी आशा वर्कर्स का बढ़ेगा मानदेय, होली पर सीएम योगी की घोषणा
प्रवेश और परीक्षाओं के लिए होगी आसानी
अक्सर देखा गया है कि एक विषय में कम नंबर आने से कुल प्रतिशत गिर जाता है और छात्रों को कॉलेज में दाखिला लेने या प्रतियोगी परीक्षाओं में परेशानी होती है। इसी को देखते हुए यूपी बोर्ड ने इंटर में भी इम्प्रूवमेंट परीक्षा शुरू करने का फैसला लिया है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के मुताबिक शासन से औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है और इसी सत्र से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी, जिससे पास छात्र भी अपने नंबर बेहतर कर सकेंगे। इस रात के बाद छात्रों को दूसरे कोर्सेज में एडमिशन के लिए काफी राहत मिलेगी तो वहीं रोजगार नौकरी या प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए भी राहत मिल सकेगी।
कंपार्टमेंट परीक्षा का नियम पहले से लागू
बता दें कि यूपी बोर्ड ने साल 2020 में 12वीं के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा की सुविधा शुरू की थी। इसमें अगर कोई छात्र एक विषय में फेल हो जाता है तो वह दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकता है। अब इम्प्रूवमेंट परीक्षा लागू होने के बाद पास छात्र भी एक विषय में फिर से परीक्षा दे सकेंगे। इससे फेल और पास दोनों तरह के छात्रों को अलग-अलग स्थिति में राहत मिलेगी और कम अंकों की वजह से प्रतिशत गिरने की समस्या कुछ हद तक कम होगी। खेल छात्रों को जहां कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर पास होने का मौका मिलेगा तो वहीं पास होने वाले छात्रों को भी नंबर बढ़ाने के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा जो कि छात्रों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है।







