होली के बाद 5 मार्च की एक और छुट्टी घोषित, प्रशासन के आदेश पर बंद रहेंगे स्कूल School Holiday News

By
On:
Follow Us

School Holiday News: होली के त्योहार को लेकर देशभर में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है अलग-अलग राज्यों की सरकारों ने अपने आधिकारिक कैलेंडर और स्थानीय हालात के अनुसार छुट्टियों की तारीखें तय की हैं। उत्तर प्रदेश में रंग वाली होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी, जबकि 2 मार्च को होलिका दहन रहेगा। इसी बीच छुट्टियों को लेकर छात्रों और अभिभावकों में कन्फ्यूजन बना हुआ था कि 3 मार्च को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे। अब कई राज्यों से जारी आदेशों के बाद तस्वीर साफ हो रही है। कहीं 2 और 3 मार्च की छुट्टी है तो कहीं 3 और 4 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश में 1 मार्च रविवार से शुरू होकर 4 मार्च तक लगातार चार दिन की छुट्टी रहेंगी जबकि कुछ जिलों में अब 5 मार्च का भी अवकाश घोषित किया गया है ऐसे में इन जिलों में एक और छुट्टी मिल गई है।

उत्तर प्रदेश में 4 दिन तक लगातार छुट्टी

उत्तर प्रदेश सरकार के कैलेंडर के अनुसार 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंग वाली होली की छुट्टी पहले से तय है। इस बीच मुख्यमंत्री की ओर से 3 मार्च को भी अवकाश घोषित किए जाने के बाद स्कूलों में 1 मार्च रविवार से लेकर 4 मार्च तक लगातार चार दिन का ब्रेक रहेगा। राज्य के अधिकतर सरकारी और प्राइवेट स्कूल इन तारीखों में बंद रहेंगे। त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने साफ किया है कि घोषित तारीखों पर सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

बिहार में दो दिन की छुट्टी

बिहार सरकार के कैलेंडर के अनुसार 3 और 4 मार्च 2026 को होली की छुट्टी तय की गई है। यहां दो दिन तक स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। रंग वाली होली 4 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि 3 मार्च को भी अवकाश रहेगा। इस तरह बिहार में छात्रों को लगातार दो दिन का त्योहार अवकाश मिलेगा और दोनों दिन पढ़ाई का कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा।

राजस्थान में 2 दिन की छुट्टी

राजस्थान में 2 मार्च को होलिका दहन और 3 मार्च को होली के उपलक्ष्य में छुट्टी घोषित की गई है। फिलहाल 4 मार्च को लेकर अलग से कोई घोषणा नहीं की गई है। राज्य में 1 मार्च रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा, इसके बाद 2 और 3 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे। आगे की स्थिति को लेकर स्थानीय स्तर पर आदेश जारी किए जा सकते हैं।

इन राज्यों में भी कई दिन का अवकाश

मध्य प्रदेश में 2 और 3 मार्च को होली की छुट्टी तय की गई है। वहीं हरियाणा और पंजाब में 4 मार्च को रंग वाली होली पर स्कूल बंद रहेंगे। 2 मार्च को होलिका दहन के कारण इन राज्यों में भी अवकाश रहेगा। इस तरह अलग-अलग राज्यों में होली की छुट्टियों की तारीखों में थोड़ा फर्क देखने को मिल रहा है और स्कूलों का संचालन राज्य सरकार के आदेश के अनुसार होगा।

यूपी के इन जिलों में 5 मार्च का भी अवकाश

होली के त्योहार के बीच उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 5 मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार हमीरपुर, पीलीभीत और रामपुर जिलों में 5 मार्च को स्थानीय अवकाश रहेगा। इससे पहले 2 मार्च को होलिका दहन और 3 व 4 मार्च को होली के कारण स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में इन जिलों में छात्रों को लगातार कई दिन तक अवकाश मिलेगा और सभी सरकारी व गैर-सरकारी स्कूल 5 मार्च को भी बंद रहेंगे।

3 मार्च की छुट्टी पर खत्म हुआ इंतजार

यूपी सहित कई राज्यों में सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्रों के बीच 3 मार्च की छुट्टी को लेकर काफी समय से असमंजस चल रहा था। त्योहार के बीच एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी घोषित होने के बाद लंबा वीकेंड बन गया है। कई राज्यों और जिलों में जारी आदेशों के बाद अब होली 2026 के लिए छुट्टियों की स्थिति लगभग साफ हो चुकी है और घोषित तारीखों के अनुसार स्कूलों में अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश में जहां 1 मार्च से 4 मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे तो कुछ जिलों में एक छुट्टी आगे बढ़ाई गई है ऐसे में यहां पूरे 5 दिन तक स्कूल बंद रहेंगे।School Holiday News