NEET UG Exam City Slip 2026: नीट यूजी एग्जाम सिटी जारी, यहां से करें डाऊनलोड

By
On:
Follow Us

NEET UG Exam City Slip 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 12 अप्रैल 2026 को नीट यूजी 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। यह स्लिप उन सभी उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है जिन्होंने नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन किया था। एडमिट कार्ड से पहले यह एक जरूरी दस्तावेज होता है जिसके जरिए उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपनी सिटी स्लिप चेक करें और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की तैयारी पहले से कर लें ताकि आखिरी वक्त में कोई परेशानी न हो।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार नीट यूजी 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 (रविवार) को ऑफलाइन मोड यानी पेन और पेपर के जरिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। यह परीक्षा भारत के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में एक साथ आयोजित होगी।

NEET UG 2026 परीक्षा: एक नजर में

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामनेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट – NEET UG 2026
आयोजन संस्थानेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
परीक्षा मोडऑफलाइन (पेन और पेपर)
परीक्षा तारीख3 मई 2026, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
सिटी स्लिप जारी12 अप्रैल 2026
आधिकारिक वेबसाइटneet.nta.nic.in

NEET UG 2026 महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रमतारीख
नोटिफिकेशन जारी और आवेदन शुरू8 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख11 मार्च 2026
एग्जाम सिटी स्लिप जारी12 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से पहले
परीक्षा तारीख3 मई 2026

NEET UG एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 क्या होती है?

नीट यूजी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप एक ऐसा दस्तावेज है जो NTA परीक्षा से पहले जारी करती है। इस स्लिप में उम्मीदवार को यह बताया जाता है कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में रहेगा। इससे उम्मीदवारों को यात्रा और रुकने की व्यवस्था पहले से करने में मदद मिलती है। ध्यान रखें कि यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग से जुड़ी जानकारी होगी।

सिटी स्लिप में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

  • उम्मीदवार का नाम
  • आवेदन संख्या
  • जन्म तारीख
  • लिंग और श्रेणी
  • आवंटित परीक्षा शहर
  • परीक्षा का माध्यम

स्लिप डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें। अगर कोई गलती नजर आए तो तुरंत NTA से संपर्क करें।

NEET UG 2026 एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करना बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “NEET UG 2026 Exam City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
  • सबमिट करें और अपना परीक्षा शहर देखें।
  • स्लिप डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

जरूरी निर्देश

उम्मीदवारों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि सिटी स्लिप केवल जानकारी के लिए होती है। इसे परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आधिकारिक एडमिट कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। अगर किसी उम्मीदवार को स्लिप डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आ रही है तो वे NTA के हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक नोटिस में दिए ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

एडमिट कार्ड कब आएगा?

नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड सिटी स्लिप जारी होने के कुछ समय बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश होंगे। परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा। इसलिए एडमिट कार्ड जारी होते ही तुरंत डाउनलोड कर लें।

महत्वपूर्ण लिंक

महत्वपूर्ण लिंकलिंक
एग्जाम सिटी स्लिप नोटिस PDFClick Here
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करेंक्लिक करें
ऑफिशल नोटिफिकेशन PDFक्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक करें